सिंगरौली: 24 घंटे में दूसरा बड़ा अपराध, हत्या से दहशत, सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस कार्यशैली पर उठे सवाल
सिंगरौली जिले में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कोतवाली वैढ़न क्षेत्र में दिनदहाड़े बैंक ऑफ महराष्ट्र में करोड़ों की डकैती की घटना को 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि उसी क्षेत्र में एक और सनसनीखेज वारदात सामने आ गई। अज्ञात हमलावरों ने रमेश शाह नामक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी, जबकि एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है।
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों में आक्रोश साफ देखा जा रहा है और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिले में उस समय आईजी, डीआईजी सहित मध्यप्रदेश के डीजीपी की मौजूदगी थी। बावजूद इसके, अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे लगातार बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
घायल महिला की हालत नाजुक
बाते जा रहा है कि हमलावरों ने सुनियोजित तरीके से इस घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में टीमें गठित की गई हैं, लेकिन लगातार हो रही घटनाओं ने पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
लगातार दो बड़ी वारदातें, पुलिस की सुरक्षा पर सवाल
एक के बाद एक हो रही घटनाओं ने यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर अपराधियों में पुलिस का खौफ क्यों नहीं रह गया। बड़े अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद इस तरह की घटनाएं होना व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन आमजन के मन में डर और गुस्सा दोनों साफ नजर आ रहा है।
24 साल पहले इतनी थी अक्षय कुमार की दिहाड़ी, नहीं मिलती थी फीस, अब प्रॉफिट शेयर-करोड़ों में लेते हैं पैसे
अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में लगे हुए हैं. एक दिन पहले ही फिल्म रिलीज हुई. ऑडियंस और क्रिटिक्स से 'भूत बंगला' को मिक्स रिव्यूज मिले हैं. इस फिल्म को अक्षय और एकता कपूर की प्रोडक्शन कंपनी ने प्रोड्यूस किया है. ओपनिंग डे पर फिल्म ने 21 करोड़ रुपए से ज्यादा काम किया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News18























