गरम मसालों की खुशबू और दमदार स्वाद, अलबैक का चटपटा और लाजवाब मटन बोटी मसाला कर रहा आकर्षित
मऊ के गालिबपुर स्थित अलबैक रेस्टोरेंट का स्पाइसी मटन बोटी मसाला इन दिनों लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है. खास मसालों और अलग तरीके से तैयार होने वाला यह चटपटा मटन सिर्फ 15–20 मिनट में तैयार हो जाता है और अपने तीखे स्वाद की वजह से खासकर महिलाओं को खूब पसंद आ रहा है. ₹450 हाफ और ₹900 फुल प्लेट में मिलने वाला यह लजीज़ डिश मटन प्रेमियों को बार-बार खाने पर मजबूर कर रहा है.
PSL में नया ड्रामा! LIVE मैच में बौखलाया पाकिस्तानी खिलाड़ी, पटक-पटक कर तोड़ने लगा बल्ला, वायरल हुआ वीडियो
PSL 2026 में लगभग रोज ही कुछ न कुछ ऐसा हो जाता है, जिसकी वजह से पाकिस्तान क्रिकेट सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ जाता है. अब शुक्रवार को खेले गए मुकाबले के दौरान पाकिस्तान के ही एक खिलाड़ी ने आउट होने के बाद ऐसा रिएक्शन दिया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. जी हां, गुस्से में इस खिलाड़ी ने बल्ले को एक या दो नहीं बल्कि 3 बार पटका और उसे तोड़ने की कोशिश की. इस प्रतिक्रिया पर यूजर्स काफी नाराज नजर आ रहे हैं.
पाकिस्तानी खिलाड़ी ने बल्ले पर उतारा गुस्सा
सोशल मीडिया पर जिस खिलाड़ी के गुस्से का वीडियो वायरल हो रहा है, वो कोई और नहीं बल्कि लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन अफरीदी हैं. क्वेटा ग्लैडिएटर्स के साथ खेले गए मुकाबले में शाहीन बिना खाता खोले शून्य पर ही आउट हो गए. मगर, आउट होने के बाद उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने सारा का सारा गुस्सा बल्ले पर उतारने का फैसला किया.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे शाहीन शाह अफरीदी आउट होकर डगआउट की तरफ लौटते हैं और फिर ड्रेसिंग रूम की ओर जाते हुए पहले तो वह अपना बल्ला एक टायर पर मारते हैं, फिर 3-4 पर सीढ़ियों पर भी मारते हैं. यूजर्स का मानना है कि शाहीन अपने बल्ले को तोड़ने की मंशा के साथ ही उसे इधर-उधर मारते हैं.
“What’s wrong with Shaheen Afridi’s attitude? Acting like a World Cup winner when you haven’t won a single trophy for Pakistan—calm down, Langra!” ????????️
— Sheikh Abdullah ???????? (@Sheiikhabdulah) April 17, 2026
But he call himself Premium all rounder ???????? pic.twitter.com/9N9gjD4BXU
शाहीन शाह अफरीदी की टीम को मिली हार
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में पहले बल्लेबाजी करने उतरी लाहौर कलंदर्स की टीम एक गेंद शेष रहते हुए 19.5 ओवर में 134 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई. इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्वैटा ग्लैडिएटर्स की टीम ने 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर ही लक्ष्य को हासिल कर लिया और 6 विकेट से जीत दर्ज की. नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए आए रिली रोसो ने 60 रन की पारी खेली और अपनी टीम को जिताकर नाबाद लौटे. आपको बता दें, इस मैच में कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने अपने स्पेल में 28 रन लुटाकर 1 विकेट निकाला.
ये भी पढ़ें: ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, जानिए किसके सिर सजी है ऑरेन्ज कैप
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation





















