Responsive Scrollable Menu

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2.32 लाख का घी जब्त, 8 सैंपल भोपाल भेजे गए, रिपोर्ट तक बिक्री पर रोक

नीमच में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मानकों की जांच को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने वीर पार्क रोड स्थित अग्रवाल संस घी डीलर प्रतिष्ठान का आकस्मिक निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में श्रीमूल ब्रांड का घी भंडारित पाया गया।

निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में मानव उपभोग के लिए बिक्री के लिए श्रीमूल ब्रांड के अलग-अलग पैकिंग में शुद्ध घी एवं गाय का घी रखा हुआ था। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों के तहत टीम ने गुणवत्ता एवं मानक स्तर की जांच के लिए घी के कुल 8 नमूने लिए हैं। जिन्हें जांच के लिए भोपाल भेजा गया है।

इन नमूनों में श्रीमूल गाय का घी और शुद्ध घी की 1 लीटर, 500ML, 200 ML, 5 किलोग्राम और 15 किलोग्राम टीन पैकिंग शामिल हैं। सैंपल लेने के बाद बचे हुए घी को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत अधिग्रहित कर जब्त कर लिया गया है।

जांच रिपोर्ट आने तक बिक्री पर रोक 

खाद्य सुरक्षा टीम के मुताबिक कार्रवाई के दौरान करीब 179 लीटर एवं 302 किलोग्राम घी जब्त किया गया है। इसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 32 हजार रुपये बताई जा रही। सभी 8 सैंपल को मानक स्तरों की जांच के लिए खाद्य विश्लेषक, राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, ईदगाह हिल्स भोपाल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने तक  तक संबंधित खाद्य पदार्थ की बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया है। प्रयोगशाला की रिपोर्ट के बाद ही घी की गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।

अब तक 5 लाख से अधिक का घी जब्त 

खाद्य सुरक्षा विभाग के मुताबिक में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लगातार निरीक्षण और नमूना कार्रवाई की जा रही है। पिछले कुछ दिनों में घी के कुल 15 नमूने लिए जा चुके हैं और करीब 5 लाख रुपये से अधिक मूल्य का घी जब्त किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों की जांच का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू सोलंकी, यशवंत कुमार शर्मा सहित खाद्य सुरक्षा टीम के अन्य अधिकारी मौजूद रहें।

Continue reading on the app

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस से पहले लोगों से की 'हर घर तिरंगा' अभियान में शामिल होने की अपील

Har Ghar Tiranga 2026: 79वें स्वतंत्रता दिवस का पर्व अब बेहद करीब है. स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभर में देशभक्ति का माहौल नजर आने लगा है. ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 2026 को लेकर लोगों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और पूरे गर्व के साथ तिरंगा फहराने की अपील की है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है. राष्ट्रीय ध्वज हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ देश के लिए बेहतर काम करने की प्रेरणा देता है.

विकसित भारत के संकल्प से जुड़ा अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि वे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का हिस्सा बनें और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को और मजबूत करें. उनका कहना है कि देश की प्रगति में हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है.

साल 2022 में आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान अब देशभर में एक बड़े जनअभियान का रूप ले चुका है. यह केवल सरकार का कार्यक्रम नहीं रह गया है, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं से जुड़ गया है.

हर साल स्वतंत्रता दिवस के आसपास बड़ी संख्या में लोग अपने घरों, दुकानों, कार्यालयों और संस्थानों पर तिरंगा फहराते हैं. इसके जरिए लोग देश के स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को याद करते हुए राष्ट्र के प्रति अपनी एकजुटता और सम्मान जाहिर करते हैं.

‘वंदे मातरम’ के 150वें वर्ष से जुड़ा अभियान

इस साल ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को खास बनाया गया है. 2026 का अभियान राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ को समर्पित किया गया है. देश इस समय ‘वंदे मातरम’ की रचना के 150वें वर्ष का उत्सव भी मना रहा है.

संस्कृति मंत्रालय के अनुसार, अभियान से जुड़ी शुरुआती गतिविधियां 6 अगस्त से शुरू हो चुकी हैं. वहीं, 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक देशभर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इस दौरान तिरंगा और ‘वंदे मातरम’ दोनों को देशभक्ति की भावना से जोड़ते हुए लोगों को अभियान में शामिल किया जा रहा है.

तिरंगा यात्रा से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम तक

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देश के अलग-अलग हिस्सों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. जगह-जगह तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं. इनमें बड़ी संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हो रहे हैं. इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति से जुड़े कॉन्सर्ट और विशाल रैलियां भी आयोजित की जा रही हैं. स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन भी कराया जा रहा है. इन कार्यक्रमों का उद्देश्य खासकर युवाओं और बच्चों को देश के स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्रीय ध्वज और देश के प्रति जिम्मेदारियों से जोड़ना है.

‘सूर्यापथ तिरंगा’ जैसे नए प्रयोग

इस बार अभियान में कुछ नए प्रयोग भी किए जा रहे हैं. ‘सूर्यापथ तिरंगा’ जैसे कार्यक्रमों के जरिए देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ विदेशों में रहने वाले भारतीयों को भी इस अभियान से जोड़ने की कोशिश की जा रही है. सरकार का उद्देश्य है कि स्वतंत्रता दिवस का यह उत्सव केवल भारत तक सीमित न रहे, बल्कि दुनिया के अलग-अलग देशों में रहने वाले भारतीय भी इसमें अपनी भागीदारी दर्ज कराएं.

तिरंगे के साथ फोटो अपलोड कर सकेंगे नागरिक

सरकार ने देशवासियों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की है. नागरिक तिरंगे के साथ अपनी फोटो भी ले सकते हैं और उसे आधिकारिक ‘हर घर तिरंगा’ वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं. इसके जरिए लोग डिजिटल माध्यम से भी इस राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा बन सकते हैं. सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोग अपनी तस्वीरें और देशभक्ति से जुड़े संदेश साझा कर रहे हैं.

युवाओं में बढ़ रहा देशभक्ति का उत्साह

‘हर घर तिरंगा’ अभियान का एक प्रमुख उद्देश्य युवाओं को देश के साथ भावनात्मक रूप से जोड़ना भी है. तिरंगा यात्राओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामूहिक गायन जैसे आयोजनों में युवाओं और छात्रों की भागीदारी बढ़ रही है.

79वें स्वतंत्रता दिवस से पहले देश में बन रहा यह माहौल स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों को याद करने और देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दे रहा है. इस साल ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के साथ ‘वंदे मातरम’ के 150वें वर्ष का जुड़ना इसे और खास बना रहा है.

यह भी पढ़ें: 'जो खेलेगा, वो खिलेगा, कॉमनवेल्थ गेम्स एथलीट से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इंस्टाग्राम पर शेयर की वीडियो

Continue reading on the app

  Sports

विराट कोहली ने इन देशों के खिलाफ लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक, किस नंबर पर पाकिस्तान?

virat kohli centuries: इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा शतकों की बात होती है तो दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली दूसरे नंबर पर आए हैं. सचिन तेंदुलकर के 100 इंटरनेशनल शतकों के बाद विराट कोहली ने अब तक तीनों फॉर्मेट में 85 सेंचुरी बनाई हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने किस देश के खिलाफ सबसे ज्यादा बार सैकड़ा जमाने का कारनामा किया है. इस मामले में पाकिस्तान किस नंबर पर है? आइए जानते हैं... Wed, 12 Aug 2026 07:30:58 +0530

  Videos
See all

France में अल्लाह हुकबार बोलकर पुलिसकर्मियों और महिलाओं पर हमला #terrorism #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T03:45:09+00:00

UP News: UP के 148 अस्पताल हुए आयुष्मान योजना से बाहर | Hospital | Breaking News | Ayushman Yojana #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T03:45:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers