Best Budget Phone: सिर्फ ₹9000 में खरीदें 5000mAh बैटरी वाला रग्ड फोन, बिना नेटवर्क के भी कर पाएंगे कॉल
Best Budget Phone: अगर आपका बजट कम है और आप एक ऐसा फोन चाहते हैं जो लंबे समय तक चले, मजबूत हो और बैटरी बैकअप भी शानदार दे, तो Tecno POP X आपके लिए एक अच्छा विकल्प बन सकता है। सिर्फ करीब ₹9000 की कीमत में आने वाला यह फोन उन लोगों के लिए खास है जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ-साथ एक टफ और भरोसेमंद डिवाइस चाहते हैं। फोन में आपको शानदार 5000mAh की बैटरी और IP64 सर्टिफाइड मजबूत बॉडी मिलती है।
फोन का यूनिक और स्टाइलिश डिजाइन इसका मुख्य फोकस है। आइए अब इसके फीचर्स, कैमरा डिटेल्स और कीमत के बारें में जानें।
Tecno POP X 4G की कीमत
Tecno POP X 4G को भारत में 4 मार्च 2026 को लॉन्च किया गया था। यह एक बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन है, जिसे अभी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर ₹8,999 की कीमत में खरीदा जा सकता है।
इसके अलावा अगर आप इस हैंडसेट को बैंक EMI ट्रांजैक्शन के जरिए खरीदते हैं, तो आपको करीब ₹2,500 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है, जिससे यह फोन और भी किफायती हो जाता है।
Tecno POP X 4G के फीचर्स
Tecno POP X 4G एक बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन है जिसे प्रीमियम डिजाइन और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ पेश किया गया है। इसका लुक काफी मॉडर्न और फ्लैगशिप-इंस्पायर्ड बताया गया है, जो यूथ ऑडियंस को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
फोन में 120Hz का स्मूथ डिस्प्ले दिया गया है, जो स्क्रॉलिंग, वीडियो देखने और सोशल मीडिया इस्तेमाल को काफी फ्लुइड और रिस्पॉन्सिव बनाता है। ड्यूरेबिलिटी के मामले में भी यह डिवाइस खास है, क्योंकि इसमें ड्रॉप-रेसिस्टेंट बॉडी और IP64 रेटिंग दी गई है, जो इसे धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित रखती है।
सबसे खास फीचर्स में से एक इसका “बिना नेटवर्क के कॉल” करने वाला सिस्टम है, जो लो या नो-सिग्नल एरिया में भी बेसिक कम्युनिकेशन की सुविधा देता है। इसके अलावा इसमें Ella AI सपोर्ट भी दिया गया है, जो यूज़र की लोकल भाषा को समझकर स्मार्टफोन एक्सपीरियंस को और आसान और पर्सनल बनाता है।
पावर बैकअप के लिए Tecno POP X 4G में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बिना बार-बार चार्ज किए इस्तेमाल की सुविधा देती है।
Vivo का नया धमाका: X300 Ultra और X300 FE फोन जल्द होंगे लॉन्च, टीजर में दिखीं पहली झलक
Vivo अपनी X300 सीरीज को ग्लोबल और भारतीय मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने हाल ही में अपने आधिकारिक X (Twitter) अकाउंट पर Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को टीज किया है। ये दोनों मॉडल पहले से मौजूद X300 सीरीज में शामिल होंगे, जिसमें Vivo X300 और Vivo X300 Pro शामिल हैं।
कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन्स का डिजाइन भी दिखाया है, जो चीन में लॉन्च हुए वर्जन से मिलता-जुलता है। टीजर इमेज से साफ है कि Vivo X300 Ultra में सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल और एक एक्सटर्नल टेलीफोटो कन्वर्टर किट का सपोर्ट मिलेगा। लीक रिपोर्ट से के मुताबिक, आने वाले X300 Ultra में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। वहीं FE मॉडल में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलने की संभावना है । आइए अब इनके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारें में विस्तार से जानें।
लॉन्च डेट (संभावित)
Vivo ने अपने X अकाउंट पर टीजर जारी किया है और कंपनी की वेबसाइट व Flipkart पर इसके माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुके हैं। हालांकि अभी आधिकारिक तारीख नहीं बताई गई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फोन 7 मई के आसपास लॉन्च हो सकते हैं।
Vivo X300 Ultra के संभावित फीचर्स
Vivo X300 Ultra एक प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन के रूप में आने की उम्मीद है, जिसमें 6.82-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह डिस्प्ले 144Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा, जिससे आउटडोर विज़िबिलिटी काफी बेहतर होगी। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की संभावना है, जिसे 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है।
बैटरी के मामले में यह फोन काफी पावरफुल हो सकता है, जिसमें 7000mAh सेमी-सॉलिड बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है। सुरक्षा के लिए इसमें IP68 और IP69 रेटिंग दी जा सकती है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित बनाएगी।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo X300 Ultra में 200MP का प्राइमरी कैमरा, 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट कर सकता है।
Vivo X300 FE के संभावित फीचर्स
दूसरी ओर Vivo X300 FE को थोड़ा किफायती लेकिन पावरफुल मॉडल के रूप में पेश किया जा सकता है। इसमें 6.31-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की संभावना है। यह फोन Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर काम कर सकता है, जिसमें 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज दी जा सकती है।
सॉफ्टवेयर के तौर पर यह डिवाइस Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चल सकता है और कंपनी इसमें कम से कम 4 साल तक अपडेट देने का दावा कर सकती है। बैटरी के लिए इसमें 6500mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
Vivo X300 FE में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP टेलीफोटो लेंस और 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिल सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
कीमत की बात करें तो Vivo X300 Ultra की कीमत लगभग ₹1,30,999 के आसपास हो सकती है, जबकि Vivo X300 FE की कीमत करीब ₹54,999 के आसपास रहने की उम्मीद है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi

















