Responsive Scrollable Menu

Tamil Nadu Road Accident: एक साथ निकले थे 13 साथी, लौटे 9 शव... केरल के स्कूल में पसरा मातम, रोते चिल्लाते दिखे लोग

शनिवार की सुबह केरल के मलप्पुरम जिले के पांग गांव के लिए किसी बुरे सपने की तरह रही। जब नौ एंबुलेंसों का काफिला एक साथ गांव की सीमा में दाखिल हुआ, तो हर आंख नम थी और पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया। ये वही सहकर्मी और परिजन थे जो शुक्रवार सुबह एक साथ खुशियां मनाने और घूमने निकले थे, लेकिन नियति ने उन्हें बेजान शरीर के रूप में वापस भेजा। मलप्पुरम जिले के पांग गांव स्थित एक सरकारी स्कूल परिसर में शनिवार को सामूहिक शोक का माहौल देखने को मिला, जब पल्लिपरंबा सरकारी लोअर प्राइमरी स्कूल से जुड़े शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी और उनके परिजनों के शव वहां लाए गए।

इसे भी पढ़ें: Albert Einstein Death Anniversary: राष्ट्रपति का पद ठुकराया, दिमाग पर हुई Research, जानें रोचक बातें

 

ये सभी लोग शुक्रवार को पड़ोसी राज्य तमिलनाडु में हुए सड़क हादसे में जान गंवा बैठे थे। पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद नौ एंबुलेंस का काफिला सुबह मलप्पुरम पहुंचा और शवों को एंबालापरम्बु सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में रखा गया, जहां लोगों ने अंतिम दर्शन किए। शवों के पहुंचते ही बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक, सहकर्मी और ग्रामीण मौके पर जुट गए। पूरे माहौल में गहरा दुख और अविश्वास साफ झलक रहा था। एक शिक्षक ने भावुक होकर कहा, “अब स्टाफ रूम में सिर्फ तीन लोग ही बचे हैं।” वहीं एक अन्य शिक्षिका ने बताया कि वह भी इस यात्रा में शामिल होने वाली थीं, लेकिन किसी कारणवश योजना बदल गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कूल समुदाय एक परिवार की तरह था और इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।

इसे भी पढ़ें: Apple और Samsung के विरोध के आगे झुकी सरकार: स्मार्टफोन पर 'Aadhaar' ऐप की अनिवार्यता का फैसला वापस

 

जानकारी के अनुसार, 13 लोगों का समूह शुक्रवार सुबह यात्रा पर निकला था, जिसमें शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी, उनके परिजन और चालक शामिल थे। यह यात्रा अनौपचारिक थी और इसमें अथिराप्पिल्ली जलप्रपात के बाद तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के वालपराई जाने की योजना थी और इसी क्रम में यह दुर्घटना हुई। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज पड़ोसी राज्य के अस्पतालों में चल रहा है। सभी नौ शवों का पोस्टमार्टम तमिलनाडु के पोल्लाची स्थित सरकारी अस्पताल में मध्यरात्रि से तड़के चार बजे के बीच किया गया, जिसके बाद उन्हें केरल लाया गया। बाद में शवों को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक घरों में ले जाया गया। इस बीच राज्य के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने स्कूल पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मंत्री ने कहा कि इस घटना ने स्कूल को गहरा आघात पहुंचाया है, क्योंकि मृतकों में अधिकतर शिक्षक शामिल थे। उन्होंने कहा कि स्कूल के पुनः खुलने से पहले आवश्यक शिक्षण स्टाफ की नियुक्ति के लिए सरकार तत्काल कदम उठाएगी। साथ ही प्रभावित छात्रों के लिए मनोवैज्ञानिक परामर्श की व्यवस्था की जाएगी और मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता दी जाएगी। मंत्री ने यह भी बताया कि हादसे की विस्तृत जांच कराई जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Continue reading on the app

Strait of Hormuz पर Iran का बड़ा U-turn, Ceasefire उल्लंघन पर अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी

ईरान ने एक बार फिर होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर पाबंदियां लगा दी हैं, और इस अहम समुद्री रास्ते को फिर से खोलने के अपने पहले के कदम से पीछे हट गया है। यह फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के ठीक एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी पूरी ताकत के साथ जारी रहेगी।

इसे भी पढ़ें: दोस्त Trump ने कतर दिये Netanyahu के पर, Lebanon पर बमबारी नहीं कर पाएँगे इजराइली विमान, दुनिया हैरान

समझौता तोड़ने के लिए अमेरिका को ठहराया जिम्मेदार

ईरान की सैन्य कमान ने कहा कि अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों से जुड़े जहाजों को रोकना जारी रखकर अपने वादे से पलटी मारी है। एक कड़े बयान में उसने कहा कि जलडमरूमध्य से आवाजाही तब तक कड़ी निगरानी में रहेगी, जब तक अमेरिका ईरान आने-जाने वाले जहाजों को पूरी तरह से आवाजाही की आज़ादी नहीं दे देता। अधिकारियों ने साफ कर दिया कि अब यह जलडमरूमध्य ईरान के सशस्त्र बलों की कड़ी निगरानी में काम करेगा। इसका मतलब है कि जहाजों के लिए आवाजाही सीमित और नियंत्रित होगी, जो इस बात पर निर्भर करेगा कि हालात किस तरह बदलते हैं।

इसे भी पढ़ें: West Asia में तनाव के बीच Hormuz से गुज़रा पहला Cruise Ship, 47 दिन Dubai में फंसा रहा

एक ही दिन में फिर से खोलने से लेकर पाबंदियों तक

ईरान ने हाल ही में इस क्षेत्र में संघर्ष-विराम के बाद कमर्शियल शिपिंग के लिए जलमार्ग को फिर से खोला था। इससे पहले, ईरान ने कहा था कि संघर्ष-विराम की अवधि के दौरान जहाज़ तय रास्तों से गुज़र सकते हैं। बढ़ते तनाव के बावजूद, कूटनीतिक प्रयास जारी हैं। ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत का एक नया दौर जल्द ही इस्लामाबाद में होने की उम्मीद है। अधिकारियों को उम्मीद है कि इन चर्चाओं से स्थिति को सामान्य करने में मदद मिलेगी, हालाँकि दोनों पक्ष अभी अपनी-अपनी स्थिति पर अड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। होर्मुज़ जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापार मार्गों में से एक है, खासकर तेल की शिपिंग के लिए। यहाँ किसी भी तरह की पाबंदी या रुकावट से वैश्विक बाज़ार और ऊर्जा की कीमतें प्रभावित हो सकती हैं।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: विराट कोहली ने ऐसे बदला अपना अंदाज, सिर्फ 10 गेंदों के खेल में छुपा है राज

विराट कोहली ने पिछले 2-3 सीजन में काफी रन बनाए हैं लेकिन उनके बल्ले से सिर्फ रन ही नहीं निकले, जिस अंदाज में उन्होंने ये बटोरे हैं, वो सबसे खास है. कोहली की बैटिंग का अंदाज काफी बदल गया है और ये साफ नजर आ रहा है. Sat, 18 Apr 2026 16:24:40 +0530

  Videos
See all

Kangana Ranaut Viral: 'आप अपने दिल पर हाथ रखकर कहिए..' #shorts #ytshorts #kanganaranaut #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T11:11:45+00:00

Bangal Election : बंगाल में चुनावी प्रक्रिया पर सवाल.. पुलिसकर्मी पर अवैध हस्तक्षेप का गंभीर आरोप | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T11:15:03+00:00

Gorakhpur Zoo: भीषण गर्मी में बेहाल हुए खूंखार जानवर! देखिए कैसे रखे जा रहे हैं कूलर और शावर! Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T11:15:03+00:00

TCS Scandal: नासिक और अमरावती कांड पर CM की हाई-लेवल मीटिंग | Nashik Police | CM Devendra Fadnavis #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T11:10:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers