Responsive Scrollable Menu

Gujarat Govt: गुजरात की बसों में अब QR कोड स्कैन करके शिकायत दर्ज करवा सकते हैं यात्री, तुरंत होगी कार्रवाई

Gujarat Govt: यात्रियों की सुविधाओं और सेवा गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए Gujarat State Road Transport Corporation ने QR बेस्ड फीडबैक सिस्टम शुरू किया है. नई व्यवस्था के तहत बसों में यात्रा करने वाले लोग अपनी सीट के आगे लगे क्यूआर कोड को स्कैन करके तुरंत अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. वे वहां सुझाव भी दे सकते हैं और सेवाओं को रेट भी कर सकते हैं.

इस पहल का असर अब तेजी से देखने को मिल रहा है. हाल ही में कुछ यात्रियों ने एसी और वोल्वो बसों में दुर्गंध की शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद कॉर्पोरेशन द्वारा तुरंत एयर फ्रेशनर लगाए. ये सिस्टम त्वरित शिकायत और बेहतर सेवा सुनिश्चित करने में मददगार है.

सबसे ज्यादा रेटिंग लोगों ने सुरक्षा को दिया

मार्च 2026 के आंकड़ों की माने तो GSRTC को 1,702 यात्रियों से फीडबैक प्राप्त हुआ, जिसमें औसत संतुष्टि रेटिंग 5 में से 4.5 रही. सुरक्षा को सबसे ज्यादा 4.7 रेटिंग मिली थी. वहीं, स्टाफ व्यवहार को लोगों ने 4.6 तो सफाई को 4.5 अंक स्टार दिए. 

गुजरात सरकार की ये खबर भी पढ़ें- Gujarat Govt: गुजरात की कैबिनेट मंत्री ने महिला आरक्षण बिल का किया स्वागत, कहा- इससे महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी

सीएम पटेल के नेतृत्व में लगातार सुधर रहा है परिवहन क्षेत्र

डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी का कहना है कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में सार्वजनिक परिवहन लगातार सुधार हो रहा है. पहले हर दिन 25 लाख लोग ट्रैवल करते थे पर अब उनकी संख्या 27 लाख प्रतिदिन हो गई है. 

गुजरात सरकार की ये खबर भी पढ़ें- Gujarat Govt: नदी पुनर्जीवन परियोजना का गुजरात सीएम ने किया शिलान्यास, पीएम मोदी के नेतृत्व को सराहा

अलग-अलग क्यूआर कोड लगाए जाएंगे

डिप्टी सीएम ने बताया कि सभी बस डिपो में भी सफाई से जुड़े अलग-अलग क्यूआर कोड लगाए जाएंगे. यात्रियों को इससे सीधे फीडबैक दिया जा सकता है. गुजरात सरकार की ये पहल ट्रांसपेरेंसी, जवाबदेही और तकनीक के जरिए बेहतर जनसेवा का उदाहरण बन रही है. यात्रियों का भरोसा और उनकी संतुष्टि बढ़ रही है. 

गुजरात सरकार की ये खबर भी पढ़ें- Gujarat Govt: ‘पीएम मोदी के नेतृत्व में सफल आयोजन के लिए प्रतिबद्ध’ कॉमनवेल्थ टीम से बोले गुजरात सीएम

 

Continue reading on the app

RCB ने मैदान पर कदम रखते ही रचा इतिहास, ये रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली बनी IPL की पहली टीम

RCB vs DC : आईपीएल 2026 का 26वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस जीतकर दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. इस मैच में उतरने के साथ ही RCB ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर इतिहास रच दिया है.

RCB ने मैदान पर कदम रखते ही बनाया खास रिकॉर्ड

दरअसल, आरसीबी का ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में 100वां मैच है. इस मैच के लिए मैदान पर उतरने के साथ ही आरसीबी आईपीएल इतिहास में एक मैदान पर 100 मैच खेलने वाली पहली टीम बन गई है. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) है, जिसने ईडन गार्डन्स में 98 आईपीएल मैच खेले हैं. 

ऐसा करने वाली RCB बनी पहली टीम 

इसके साथ ही अपने होम ग्राउंड पर सबसे ज्यादा मैच आईपीएल के इतिहास में खेलने वाली भी आरसीबी पहली टीम बन गई है. मुंबई इंडियंस ऐसा करने वाली तीसरी टीम है, जिसने मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम  में 95 मैच खेले हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11

RCB: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड

इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट: रसिख सलाम, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, वेंकटेश अय्यर

DC: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट: विप्रज निगम, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, नितीश राणा

RCB vs DC मैच का हाल

इस मैच की बात करें तो आरसीबी ने अब तक बल्लेबाजी करते हुए 3 ओवर में 27 रन बना लिए हैं. क्रीज पर विराट कोहली 14 और फिल साल्ट 10 रन बनाकर खेले रहे हैं. वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपनी पहली विकेट की तलाश में है.

ये भी पढ़ें : RCB VS DC: आज हरे रंग की जर्सी पहनकर क्यों उतरी है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु? वजह है बेहद खास

Continue reading on the app

  Sports

वैभव को रोका तो करियर बर्बाद हो सकता है... Team India से दूर रहा तो कहीं खो न जाए

Vaibhav Suryavanshi News: आईपीएल के 19वें सीजन में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं. राजस्थान रॉयल्स के इस युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज ने बड़े-बड़े गेंदबाजों को भी हैरान कर दिया है और इस सीजन में कई रिकॉर्ड पहले ही तोड़ दिए हैं. अब उनके सामने एक और बड़ा मौका है टी20 फॉर्मेट में RCB के देवदत्त पडिक्कल का रिकॉर्ड तोड़ने का. 19 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले मैच में अगर वैभव का बल्ला चला और शतक निकल गया, तो वो एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं. क्या 15 साल का ये उभरता सितारा एक और रिकॉर्ड तोड़कर क्रिकेट की दुनिया में नया इतिहास रचेगा? सभी की नजरें अब इसी मुकाबले पर टिकी हैं. Sat, 18 Apr 2026 16:36:04 +0530

  Videos
See all

PM Modi To Address Nation: PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित | BJP Vs Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T11:43:28+00:00

Mumbai में 19 अप्रैल को भव्य ArogyaYatra...आध्यात्म और स्वास्थ्य का अनोखा संगम | Omendra Maharaj Ji #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T11:47:27+00:00

Ravi Kishan Viral: 'जब मेरे पास पैसा नहीं था..' सदन में क्या बोले रवि किशन ? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T11:44:25+00:00

Big Action On Rahul Gandhi Live: अब किस मामले में फंसे राहुल? |CBI | Congress | PM Modi |Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T11:43:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers