काला नमक: मात्रा कम लेकिन फर्क बड़ा, संतुलन बनाने में भी मददगार
नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय रसोई में काले नमक को स्वाद के लिए इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि जिस भी व्यंजन में काला नमक मिलाया जाता है, उसका स्वाद दोगुना हो जाता है।
काला नमक सिर्फ स्वाद को बढ़ाने का साधन नहीं है, बल्कि इसका सेवन शरीर को संतुलित करने में मदद करता है। यह शरीर की कई बीमारियों से निजात दिलाने में सहायता करता है, लेकिन इसके सेवन की सही मात्रा और तरीके के बारे में पता होना जरूरी है।
आयुर्वेद में काले नमक (सौवर्चला लवण) को सामान्य नमक से काफी अलग माना जाता है। काले नमक में सफेद नमक की तुलना में ज्यादा औषधीय गुण होते हैं, जो पेट से जुड़े रोगों को कम करने में मदद करता है। यह शरीर का संतुलन भी बनाए रखता है। खाना खाने के बाद अगर पेट फूलना, गैस बनना, कब्ज की परेशानी या फिर भारीपन महसूस होता है तो काले नमक का सेवन इन सभी परेशानियों को खत्म कर देता है। यह पाचन को सहज बनाता है।
हर चीज की तरह काला नमक भी तभी फायदा देता है, जब उसका सेवन सही समय और मात्रा में किया जाएगा। काले नमक का अधिक मात्रा में सेवन करना भी शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। काले नमक की तासीर गर्म और पाचन में हल्का होता है। यह शरीर में पित्त को नियंत्रित भी करता है और मेटाबॉलिज्म को सुधारने में मदद करता है।
अगर पेट साफ नहीं होता है, तो सुबह खाली पेट चुटकी भर नमक और गुनगुने पानी का सेवन करें। इससे शरीर से विषाक्त पदार्थों आसानी से बाहर निकाल सकते हैं। हालांकि अगर हाई बीपी, किडनी से संबंधित रोग और हड्डियों से जुड़े रोग से पीड़ित हैं तो खाली पेट नमक का सेवन न करें।
काले नमक का सेवन सूजन और दर्द को भी कम करने में मदद करता है। जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए काले नमक और रेत की पोटली बनाकर सिकाई कर सकते हैं। पेट की जलन को शांत करने के लिए भी काले नमक का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए दिन के समय छाछ में भुना जीरा और काला नमक मिलाकर लें। इससे पेट की जलन शांत होगी और गर्मियों में शरीर का पित्त भी संतुलित रहेगा।
--आईएएनएस
पीएस/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
US-Iran Ceasefire: ईरान पर फिर से बम गिराने पड़ेंगे, सीजफायर बढ़ाने की चर्चाओं के बीच डोनाल्ड ट्रंप की धमकी
US-Iran Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर जारी है. इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दे दिया है. इसी के साथ उन्होंने ईरान को धमकी भी दी है. ट्रंप का कहना है कि वे सीजफायर को अब और आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है. डील फेल होने पर हम सैन्य कार्रवाई कर सकते हैं. बता दें, ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर करवाने के लिए पाकिस्तान परेशान हो रहा है. वह लगातार अमेरिका और ईरान के संपर्क में है, जिससे दोनों देशों के बीच शांति स्थापित की जा सके और जारी सीजफायर को आगे बढ़ाया जा सके.
ईरान के साथ जारी सीजफायर को आगे बढ़ाने पर ट्रंप ने कहा कि बुधवार तक अगर कोई लंबा समझौता नहीं हो जाता है, तब तक सीजफायर आगे नहीं बढ़ाया जाएगा. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि दबाब बनाने वाले उपाय अभी विचाराधीन रहेंगे, जिनमें ईरानी बंदरगाहों पर लगातार नाकेबंदी और दोबारा बमबारी की संभावनाएं शामिल हैं.
#WATCH | On being asked if he will extend the ceasefire, US President Donald Trump says, "Maybe I won't extend it. But the blockade is going to remain. So you have a blockade, and unfortunately, we'll have to start dropping bombs again..."
— ANI (@ANI) April 18, 2026
(Source: The White House) pic.twitter.com/6HURzpzE0s
'हमको फिर से बम गिराने पड़ेंगे'
एयरफोर्स वन में ट्रंप ने हाल में पत्रकारों से बात की थी. यहां उन्होंने कहा कि हो सकता है कि मैं इसको आगे न बढ़ाऊं. लेकिन नाकेबंदी जारी रहेगी. आपके पास एक नाकेबंदी है और दुर्भाग्य से हमको फिर से बम गिराना शुरू करना पड़ेगा.
अमेरिका-ईरान से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Middle East Tension: रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका ने दी छूट, क्या भारत को इससे पड़ेगा फर्क?
ट्रंप को ईरान ने भी दी चेतावनी
ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघर गलिबफ ने ट्रंप को चेतावनी दी है कि अमेरिका अगर अपनी नौसेना की नाकेबंदी आगे भी बनाए रखता है तो ईरान होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर देगा. ईरान का ये बयान अमेरिकी राष्ट्रपति की चेतावनी के कुछ समय बाद सामने आया है. उन्होंने कहा था कि नाकेबंदी पूरी ताकत के साथ जारी रहेगी.
अमेरिका-ईरान से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Middle East Tension: लेबनान में संघर्ष विराम के ऐलान के बाद ईरान ने की बड़ी घोषणा, सीजफायर तक के लिए खोला होर्मुज स्ट्रेट
एक दिन पहले, ईरान ने की थी बड़ी घोषणा
एक दिन पहले ही ईरान ने सभी कमर्शियल विमानों के लिए होर्मुज स्ट्रेट खोलने का ऐलान किया था. ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने खुद इसकी जानकारी दी थी. उन्होंने कहा था कि लेबनान और इस्राइल के बीच युद्धविराम हो गया है. जिस वजह हम होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह से खोल रहे हैं. हालांकि, ईरान ने साफ कर दिया था कि ये छूट तब तक की जारी रहेगी, जब तक लेबनान और इस्राइल के बीच शांति स्थापित है.
अमेरिका-ईरान से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Middle East Tension: क्या ईरान से सीजफायर बढ़ाने की अमेरिका ने की मांग? व्हाइट हाउस ने किया साफ
क्यो बोले ईरानी विदेश मंत्री
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अराघची ने इस बारे में एक पोस्ट भी किया था. उन्होंने कहा था कि लेबनान में हुए युद्धविराम की वजह से होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए युद्धविराम की शेष अवधि तक मार्ग पूरी तरह से खुला घोषित किया गया है. जो ईरान के बंदरगाह और समुद्री संगठनों द्वारा पहले से ही घोषित समन्वित मार्ग से होगा.
In line with the ceasefire in Lebanon, the passage for all commercial vessels through Strait of Hormuz is declared completely open for the remaining period of ceasefire, on the coordinated route as already announced by Ports and Maritime Organisation of the Islamic Rep. of Iran.
— Seyed Abbas Araghchi (@araghchi) April 17, 2026
अमेरिका-ईरान से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Middle East Tension: LPG गैस सिलेंडर की सप्लाई पर सरकार ने दिया बड़ा अपडेट, कम होगी लोगों की टेंशन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation






















