अभिनेता आशीष विद्यार्थी बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे:सड़क पर खड़े होकर टमाटर चाट खाई...वीडियो बनाया, बोले- जीवंत शहर है काशी
बॉलीवुड एक्टर आशीष विद्यार्थी शनिवार सुबह काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे और बाबा के दर्शन किए। वह यहां किसी सेलिब्रिटी की तरह नहीं, बल्कि एक सामान्य श्रद्धालु के रूप में पहुंचे। इसके बाद मंदिर परिसर में घूमे। अचानक अपने बीच अभिनेता को देखकर मौजूद भक्तों ने उनके साथ सेल्फी और फोटो खिंचवाई। उन्होंने मंदिर की भव्यता और दिव्यता की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा-काशी विश्वनाथ धाम का पुनर्विकास बेहद आकर्षक है और यहां की व्यवस्थाएं भी अत्यंत सुव्यवस्थित हैं। इसके बाद काशी के गलियों में घूमे। इस दौरान मशहूर दीना चाट भंडार पहुंचे। जहां उन्होंने बनारसी चाट का स्वाद चखा और वीडियो भी बनाई। पहले देखें 2 तस्वीर काशी एक जीवंत शहर है आशीष विद्यार्थी कहा- जब रक्तांचल -2 की शूटिंग चल रही थी तब हम रामनगर में लस्सी पीने के लिए गए थे। इस दौरान हमने वाराणसी की खूबसूरती को देखा था। उन्होंने कहा कि यह शहर काफी जीवंत है। उन्होंने कहा- आने के बाद मन को काफी सुकून मिल रहा है। इस शहर में आध्यात्मिक लोगों की कमी नहीं हर किसी से सीखने को मिलता है। अब जानिए कैसा रहा आशीष विद्यार्थी का सफर आशीष विद्यार्थी हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता हैं, जिन्होंने 11 भाषाओं हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, तेलुगू, बंगाली, अंग्रेजी, ओड़िया और मराठी में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म सरदार से की, जबकि उनकी पहली रिलीज़ द्रोहकाल रही, जिसके लिए उन्हें 1995 में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता) से सम्मानित किया गया। इसके अलावा 1942: ए लव स्टोरी और इस रात की सुबह नहीं जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को भी काफी सराहा गया। टेलीविजन पर भी उन्होंने ‘हम पंछी एक चाल के’ में काम किया है। दूसरी शादी की और अब एक यूट्यूब चैनल भी चला रहे आशीष विद्यार्थी की पहली शादी पीलू राजोशी से हुई थी, जिससे उनका एक बेटा है। साल 2022 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद 2023 में उन्होंने रूपाली बरुआ से दूसरी शादी की। अभिनय के अलावा वे ‘AVID Miner Conversations’ के सह-संस्थापक और क्यूरेटर भी हैं, जो संगठनों के लिए इंटरैक्टिव लर्निंग मॉड्यूल तैयार करता है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी वे काफी सक्रिय हैं। उनका एक यूट्यूब चैनल है, जहां वे अक्सर भोजन और यात्रा से जुड़े वीडियो साझा करते हैं और अपनी खास अंदाज में खाने को लेकर उत्साह व्यक्त करते हैं। --------------------- ये खबर भी पढ़ें…
दावा- तानिया चटर्जी को युजवेंद्र चहल ने भेजा मानहानि नोटिस:एक्ट्रेस ने कहा- मैंने किसी की इमेज खराब नहीं की, क्रिकेटर का सम्मान करती हूं
एक्ट्रेस तानिया चटर्जी ने हाल ही में दावा किया था कि क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने उन्हें इंस्टाग्राम पर 'क्यूट' लिखकर मैसेज किया था। अब एक्ट्रेस ने दावा किया है कि इस बयान के बाद चहल ने उन्हें मानहानि का नोटिस भेजा है। शुक्रवार को पैपराजी से बातचीत में तानिया चटर्जी ने बताया कि उनका वायरल वीडियो एक हल्की-फुल्की बातचीत का हिस्सा था। उन्होंने कहा कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह इतना वायरल हो जाएगा। वीडियो सामने आने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोग उन्हें लगातार निशाना बना रहे हैं, जबकि दूसरे पक्ष पर कोई सवाल नहीं उठाए जा रहे। तानिया के अनुसार, उन्हें चहल की तरफ से नोटिस और मैसेज मिला है। हालांकि, नोटिस की रकम या लीगल डिटेल्स पर उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार किया और बताया कि यह मामला उनके वकील देख रहे हैं। नोटिस पर बोलने से किया इनकार तानिया ने साफ किया कि उन्होंने किसी की इमेज खराब करने की कोशिश नहीं की। उनके मुताबिक, डिफेमेशन का मतलब किसी के बारे में गलत या अपमानजनक बातें कहना होता है, जो उन्होंने नहीं किया। उन्होंने कहा कि वह चहल का सम्मान करती हैं और एक भारतीय क्रिकेटर होने के नाते उन पर गर्व है। एक्ट्रेस ने बताया कि चहल ने साल 2023 में मैसेज किया था। लेकिन उन्होंने बहुत बाद में वो मैसेज देखा। सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर तानिया ने कहा कि उन्हें पोस्ट हटाने के लिए मैसेज और धमकी जैसे मैसेज मिल रहे हैं, जिससे वह डर गई हैं। उन्होंने अंत में कहा कि यह सब मजाक में शुरू हुआ था, लेकिन अब मामला सीरियस हो गया है और लोगों को चीजों को हल्के में लेना सीखना चाहिए।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 













/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)








