Responsive Scrollable Menu

ऑस्कर देने वाली संस्था ने शाहरुख का वीडियो शेयर किया:एक्टर बोले- खुद को दुनिया का किंग महसूस कर रहा हूं

ऑस्कर एकेडमी ने शुक्रवार को फिल्म ओम शांति ओम के मशहूर डायलॉग की क्लिप शेयर की, जिस पर रिएक्ट करते हुए एक्टर शाहरुख खान ने कहा कि उन्हें दुनिया का किंग होने जैसा महसूस हो रहा है। दरअसल, एकेडमी ने फिल्म के अवॉर्ड नाइट सीन का मोनोलॉग शेयर करते हुए लिखा, “किस्मत के बारे में एक बात... यह कभी नहीं चूकती।” इस पर शाहरुख ने एक्स पर पोस्ट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि ओम की स्पीच ने उन्हें पुरानी यादों में पहुंचा दिया और अब वे खुद को दुनिया का किंग जैसा महसूस कर रहे हैं। फिल्म ओम शांति ओम का डायरेक्शन फराह खान ने किया था। 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म से दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में अर्जुन रामपाल और श्रेयस तलपड़े भी प्रमुख भूमिकाओं में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान अब फिल्म किंग में नजर आएंगे, जिसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में सुहाना खान, अभिषेक बच्चन और दीपिका पादुकोण शामिल हैं। वहीं, यह भी कहा गया है कि शाहरुख, अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘राका’ में कैमियो कर सकते हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। बता दें कि ‘राका’ का डायरेक्शन एटली कर रहे हैं, जिन्होंने शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'जवान' को डायरेक्ट किया था।

Continue reading on the app

YouTube पर गाना लगाने से पहले जान लें ये नियम, नहीं तो चैनल होगा डिलीट! जानें सही तरीका

यट्यूब और इंस्टाग्राम वीडियो में फ्री म्यूजिक इस्तेमाल करते समय छोटी सी गलती भी कॉपीराइट स्ट्राइक दिला सकती है. जानिए YouTube Audio Library, Creative Commons और Royalty Free Music के सही नियम, ताकि आपका चैनल सुरक्षित रहे और मोनेटाइजेशन पर असर न पड़े.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद में इस खिलाड़ी की हुई एंट्री, 109 विकेट कर चुका है अपने नाम

सनराइजर्स हैदराबाद टीम में जितने बेहतरीन बल्लेबाज हैं उतनी ही कमजोर उनकी गेंदबाजी विभाग है। आईपीएल के मौजूदा सीजन में हैदराबाद की गेंदबाजी कमजोर होती दिखाई दी है और इसे मजबूत करने के लिए फ्रेंचाइजी ने एक बड़ा फैसला किया है। फ्रेंचाइजी ने एक तूफानी गेंदबाज को अपनी टीमें में शामिल किया है।

इस गेंदबाज का नाम है जेराल्ड कोएट्जी। फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक रूप से साउथ अफ्रीका के इस गेंदबाज को अपनी टीम में शामिल करने का ऐलान किया है। फ्रेंचाइजी ने शनिवार को अपने एक्स हैंडल पर इस बात का ऐलान किया है। 

कोएट्जी टीम में बतौर रिप्लेसमेंट आए हैं। उन्हें चोटिल डेविड पायने की जगह टीम में शामिल किया गया है। डेविड टखने की चोट के कारण वह पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। डेविड सिर्फ दो मैच ही खेल सके। इन दो मैचों में उनके हिस्से दो ही विकेट आए। उनकी जगह अब कोएट्जी को लाया गया जो अपनी रफ्तार के लिए जाने जाते हैं। हैदराबाद ने उनके लिए दो करोड़ रुपये खत्म किए हैं। 

Sat, 18 Apr 2026 13:56:00 +0530

  Videos
See all

Nashik TCS Case: एक्शन में आए महाराष्ट्र के CM! | Maharashtra | Devendra Fadnavis | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T08:40:39+00:00

NCW ने गठित की जांच समिति, 10 दिन में सौंपेगी रिपोर्ट | TCS Controversy | Nashik Case | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T08:37:54+00:00

होर्मुज को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा!| Shorts | Iran US Ceasefire | Hormuz Conflict | Trump Vs Mojtaba #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T08:36:17+00:00

Iran America War Update: होर्मुज खुलने के बाद भी ट्रंप की नाराज़गी क्यों? |Strait of Hormuz |Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T08:45:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers