Responsive Scrollable Menu

2 ग्राम गोल्ड क्लासिक कुंडल, डेली वियर के लिए न्यू मैरिड वूमेन करें ट्राई

Daily Wear Gold Earrings: शादी के बाद डेली वियर के लिए अगर आप छोटे से इयररिंग्स की तलाश में है, तो हम आपको दिखाते हैं 2 ग्राम में बनने वाले क्लासिक कुंडल की डिजाइन...

Continue reading on the app

Pune Airport पर Indian Air Force के विमान की 'हार्ड लैंडिंग', रनवे रहा घंटों तक बाधित, सभी क्रू मेंबर सुरक्षित

महाराष्ट्र के पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार रात उस समय हलचल मच गई, जब भारतीय वायुसेना (IAF) के एक लड़ाकू विमान की लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी आ गई। इस घटना के कारण हवाई अड्डे का रनवे अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा, जिससे नागरिक उड़ानों का संचालन पूरी तरह ठप हो गया। भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘भारतीय वायुसेना के एक विमान से जुड़ी घटना के कारण पुणे का रनवे अस्थायी रूप से अनुपलब्ध है। विमान का चालक दल सुरक्षित है और नागरिक संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है।’’

इसे भी पढ़ें: IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स की फिर हार, प्लेऑफ की रहा हुई मुश्किल, गुजरात के लिए शुभमन गिल ने खेली कप्तानी पारी

इसने कहा, ‘‘रनवे को जल्द से जल्द चालू करने और सामान्य परिचालन फिर से शुरू करने के प्रयास जारी हैं।’’ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वायुसेना के एक विमान की ‘‘हार्ड लैंडिंग’’ हुई, लेकिन उन्होंने इससे अधिक कोई अन्य जानकारी नहीं दी। पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार, रात लगभग लगभग 10:25 बजे, एक लड़ाकू विमान में उतरते समय खराबी आ गई, जिसके परिणामस्वरूप रनवे अवरुद्ध हो गया।

इसे भी पढ़ें: क्या Hyrox जैसे महंगे Events एक 'Fitness Scam' हैं? हजारों की फीस पर यूजर्स ने उठाए सवाल

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय वायुसेना एटीसी के अनुसार, रनवे पर स्थिति ठीक करने और सामान्य परिचालन बहाल करने में चार-पांच घंटे लगेंगे।’’ उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने हवाई अड्डे पर रनवे संचालन के निलंबन की पुष्टि की। मोहोल ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘शुक्र है, विमान का चालक दल सुरक्षित है और नागरिक संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है। विमानन कंपनियों को सूचित कर दिया गया है, और रनवे पर सामान्य परिचालन बहाल होने में लगभग पांच घंटे लग सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘स्थिति का जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित करने के लिए मैं हवाई अड्डे के निदेशक और वायुसेना के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हूं।

पुणे हवाई अड्डा एक सैन्य और नागरिक साझा हवाई अड्डा (Enclave) है, इसलिए यहाँ वायुसेना की गतिविधियों का सीधा असर नागरिक उड़ानों पर पड़ता है। वायुसेना की तकनीकी टीम विमान को रनवे से हटाने और परिचालन फिर से शुरू करने के काम में युद्धस्तर पर जुटी रही। 

Continue reading on the app

  Sports

कानपुर के कमला क्लब से आगे बढ़ी क्रिकेट की नर्सरी, उन्नाव में बनेगा यूपीसीए का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, खिलाड़ियों को मिलेंगे ये सुविधा

उत्तर प्रदेश में क्रिकेट को नई दिशा देने के लिए अब एक बड़ा कदम उठाया गया है. वर्षों तक कानपुर का कमला क्लब युवा खिलाड़ियों की पहली पसंद रहा, जहां से कई बड़े क्रिकेटरों ने अपने सफर की शुरुआत की. अब उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) उन्नाव में आधुनिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने जा रहा है. यह केंद्र उन्नाव के मुर्तजा नगर क्षेत्र में तैयार होगा, जहां प्रदेश भर के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी. Sat, 18 Apr 2026 09:27:50 +0530

  Videos
See all

Iran Israel US War LIVE Updates: Strait of Hormuz पर भीषण जंग! | Ceasefire Talks Fail | 18 April #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T02:37:50+00:00

Bihar Breaking News: सीएम बनते ही शराबबंदी पर सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान | Liquor Ban in Bihar |Nitish #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T02:30:36+00:00

Women’s Reservation Bill: 'हमने महिला आरक्षण बिल का विरोध नहीं किया': Akhilesh Yadav | PM Modi | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T02:45:03+00:00

Super Fast News LIVE: सुबह की 100 बड़ी खबरें | Iran US War Ceasefire Talks Fail | Israel | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T02:32:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers