Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Panchang 18 April 2026: जानें आज का शुभ-अशुभ समय, दिशा शूल और चंद्र गोचर, पढ़ें पंचांग

Aaj Ka Panchang 18 April 2026: सनातन धर्म में पंचांग को बेहद खास माना जाता है. पंचांग के पांच अंग होते हैं. पंचांग के माध्यम से हर दिन की तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी की जाती है. इनके साथ ही सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, चंद्रमा का गोचर, राहुकाल और दिशा शूल का भी पता चलता है. हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार, हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन का पंचांग पढ़ना या सुनना चाहिए. जिसकी वजह से उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. पंचांग पढ़ने से आयु वृद्धि होती है. पापों से छुटकारा मिलता है. जो लोग पंचांग पढ़ते या सुनते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. इसलिए शास्त्र कहते हैं कि हर व्यक्ति को सुबह सबसे पहले पंचांग पढ़ना चाहिए. आइए जानते हैं 18 अप्रैल 2026 शनिवार का पंचांग क्या होगा.

आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग 

तारीख- 18 अप्रैल 2026 

वार- शनिवार

तिथि- वैशाख शुक्ल प्रतिपदा दोपहर 02 बजकर 10 मिनट तक उसके बाद द्वितीया होगी.

नक्षत्र- अश्विनी नक्षत्र सुबह 09 बजकर 42 मिनट तक उसके बाद भरणी होगा.

योग- प्रीति योग और आयुष्मान योग

करण- बव, बालव और कौलव करण

दिशा शूल- पूर्व दिशा

दिशा शूल उपाय- तिल या चना खाकर निकलें

ये भी पढ़ें- Akshaya Tritya 2026: अक्षय तृतीया पर नहीं खरीद सकते सोना? घर लाएं ये सस्ती चीजें, मिलेगा शुभ फल

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर मेष राशि में होगा.

संवत

  1. विक्रम संवत- 2083, रौद्र
  2. शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

सूर्योदय- आज सुबह 5 बजकर 56 पर हुआ है.

सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 41 मिनट पर होगा. 

चंद्रोदय- 18 अप्रैल सुबह 06:18 मिनट पर होगा.

चंद्र अस्त- 18 अप्रैल को शाम 07:56 मिनट पर होगा.

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:30 मिनट से 05:18 मिनट तक.

अमृत काल- सुबह 02:51 मिनट से सुबह 04:18 मिनट तक.

अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:01 बजे से दोपहर 12:51 मिनट तक.

आज का अशुभ समय

राहुकाल सुबह 09 बजे से सुबह 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. यम गण्डक दोपहर 02:00 बजे से दोपहर 03:35 मिनट तक रहेगा. गुलिक काल सुबह 06:07 मिनट से सुबह 07:42 मिनट तक रहेगा. आज का दुर्मुहूर्त सुबह 07:48 मिनट से सुबह 08:39 बजे तक.

आपका दिन मंगलमय हो.

ये भी पढ़े- Plant Vastu Tips: घर में लगाएं ये छोटा सा पौधा, धन को अपनी तरफ करेगा आकर्षित

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

Bank Holiday: आज शनिवार को बैंक जाएं या नहीं? चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday: अगर आप शनिवार को बैंक से जुड़े काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए जरूरी है। आज 18 अप्रैल है और यह महीने का तीसरा शनिवार पड़ रहा है

Continue reading on the app

  Sports

मैंने गूगल किया क्या ये बच्चा 14 साल का है...ललित मोदी को वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देख नहीं हुआ था यकीन

इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व आईपीएल कमिश्नल ललित मोदी ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा जब पिछले सीजन उनको खेलते देखा तो यकीन नहीं कर पाए कि ये सिर्फ 14 साल का खिलाड़ी है. ललित ने गूगल पर जाकर इसको पता किया. Sat, 18 Apr 2026 08:28:54 +0530

  Videos
See all

Super Fast News LIVE: सुबह की 100 बड़ी खबरें | Iran US War Ceasefire Talks Fail | Israel | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T02:32:56+00:00

Bihar Breaking News: सीएम बनते ही शराबबंदी पर सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान | Liquor Ban in Bihar |Nitish #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T02:30:36+00:00

Women’s Reservation Bill: 'हमने महिला आरक्षण बिल का विरोध नहीं किया': Akhilesh Yadav | PM Modi | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T02:45:03+00:00

Iran Israel US War LIVE Updates: Strait of Hormuz पर भीषण जंग! | Ceasefire Talks Fail | 18 April #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T02:37:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers