Responsive Scrollable Menu

पहले आंख दिखाते थे, होर्मुज संकट में हाथ फैलाने लगे...भारत का दिल इतना बड़ा कि भर दी पड़ोसी की झोली

Indian-Bangladesh News: कल तक बांग्लादेश भारत से पंगे ले रहा था. मोहम्मद यूनुस के राज में बांग्लादेश हर दिन भारत से दुश्मनी मोलने का बहाना ढूंढता था. मगर होर्मुज संकट से बांग्लादेश को होश ठिसाने आ गए. तभी तो बांग्लादेश ने अपनी ऊर्जा आपूर्ति के लिए भारत के सामने हाथ फैलाए हैं. भारत का दिल भी इतना बड़ा है कि उसने पड़ोसी की झोली डीजल से भर दी है. जी हां, भारत ने भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन के जरिए बांग्लादेश को 5,000 टन अतिरिक्त डीजल भेजा है.

Continue reading on the app

सिंह राशिफल 18 अप्रैल 2026: मिथुन राशि वालों को आज मेहनत के बाद ही मिलेगी सफलता , पैसों और काम में लें समझदारी से फैसला

Leo Horoscope today Singh Rashi ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह पांचवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि सिंह मानी जाती है। आइए जानते हैं सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 18 अप्रैल का दिन…

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स की फिर हार, प्लेऑफ की रहा हुई मुश्किल, गुजरात के लिए शुभमन गिल ने खेली कप्तानी पारी

अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस और केकेआर के बीच आईपीएल 2026 का मुकाबला खेला गया। जिसे गुजरा टाइटंस ने जीत लिया। वहीं केकेआर की ये लगातार 5वीं हार है। इस दौरान शुभमन  गिल ने कप्तानी पारी खेली। 
 
केकेआर ने कैमरून ग्रीन के 79 रनों की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 रन बनाए। अहमदाबाद में ये स्कोर काफी कम था और आखिर में अजिंक्ये रहाणे की कप्तानी वाली टीम को हार झेलनी पड़ी। गुजरात ने लक्ष्य को 19.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया और जीत हासिल की। उनकी आईपीएल 2026 में ये लगातार तीसरी जीत है। 

इससे पहले आईपीएल के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी कैमरून ग्रीन का बल्ला जमकर बोला, लेकिन बावजूद इसके आखिरी ओवरों में केकेआर की पारी पूरी तरह ढह गई।  गुजरात के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा 3/29 और मोहम्मद सिराज 2/23 ने नई गेंद से शानदार गेंदबाजी करते हुए टॉप ऑर्डर को ढहाया। अशोक शर्मा 2/45 और प्रसिद्ध कृष्णा 1/32 ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। 

टॉस जीतकर केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करने आई केकेआर की टीम शुरुआत में ही बड़े झटके खा गई। कप्तान अजिंक्ये रहाणे और युवा बल्लेबाज रघुवंशी पहले दो ओवरों में पवेलियन लौट गए। इसके बाद सीजन का पहला मैच खेल रहे टिम सीफर्ट भी कुछ खास योगदान नहीं दे सके और पावरप्ले में तीसरा विकेट गिर गया। हालांकि, इसके बाद पारी को संभालने का काम रोवमैन पॉवेल और कैमरून ग्रीन ने किया। 

पॉवेल ने आक्रामक अंदाज अपनाया और ग्रीन ने भी उन्हें के नक्शेकदम पर चले। दोनों ने मिलकर 50 से ज्यादा रन की साझेदारी कर टीम को संभाला और मैच में वापसी कराई। पॉवेल के आउट होने के बाद ग्रीन ने जिम्मेदारी संभाली और शानदार अर्धशतक जड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। लेकिन आखिरी पांच ओवरों में पूरी कहानी बदल गई। ग्रीन को स्ट्राइक कम मिली और दबाव बढ़ता गया। नतीजा ये हुआ कि केकेआर ने महज 33 रन पर 6 विकेट गंवा दिए। 

181 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात के शानदार शुरुआत की। कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बीच पहले विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी हुई और सलामी बल्लेबाजों ने ही जीत की नींव रखी। सुदर्शन 22 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन कप्तान गिल क्रीज पर डटे रहे और जोस बटलर के साथ साझेदारी की। 

गिल ने आईपीएल 2026 में लगातार तीसरा अर्धशतक लगाया। इससे पहले उन्होंने दिल्ली और लखनऊ के लिए खिलाफ भी फिफ्टी जड़ी थी। गिल के अलावा अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। जोस बटलर ने 25 तो वॉशिंगटन सुंदर भी 13 रन बनाकर आउट हुए। 
Sat, 18 Apr 2026 06:56:00 +0530

  Videos
See all

Crude Oil Prices: तेल 13% सस्ता! | US-Iran Relations New Update | World War 3 | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T02:15:06+00:00

Iran Israel War Update: इजरायल दी किसने की आखिरी चेतावनी? | Trump | Breaking News | Khamenei | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T02:15:01+00:00

Straight Of Hormuz: होर्मुज स्ट्रेट को लेकर आई बड़ी खबर! | Breaking News | Trump | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T02:17:23+00:00

Viral Video: ट्रेन में किन्नर का ड्रामा, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें | Top News #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T02:12:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers