रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु या दिल्ली कैपिटल्स, कौन जीतेगा आज का मैच? आंकड़ों से समझिए किसका पलड़ा रहेगा भारी
RCB VS DC Head to Head: शनिवार को डबल हेडर मुकाबले खेले जाने वाले हैं. दोपहर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने आने वाली हैं. ये मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जो दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा. इस मैच को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है. एक ओर होगी अंक तालिका में दूसरे पायदान पर मौजूद आरसीबी, तो उनके सामने होगी पांचवें पायदान पर मौजूद डीसी. तो आइए RCB VS DC मैच में जान लेते हैं कि दोनों में से किस टीम का पलड़ा भारी रहने वाला है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स हेड टू हेड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक 33 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 20 मैच आरसीबी ने जीते हैं, तो वहीं 12 मैचों में डीसी ने जीत दर्ज की है. एक मैच बेनतीजा रहा है. इन दोनों टीमों के बीच 215 रनों का हाईएस्ट स्कोर और लोएस्ट स्कोर 95 रनों का रहा है.
इस सीजन कैसा रहा है प्रदर्शन
IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेगंलुरु ने अब तक शानदार खेल दिखाया है. टीम 8 अंक के साथ अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 मैच खेले हैं, जिसमें 4 मैच जीते हैं और सिर्फ एक मैच हारा है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्वॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है. डीसी ने 4 मैच खेले हैं, जिसमें 2 मैच जीते हैं और मैचों में हार का सामना किया है. नतीजन टीम के पास 4 अंक हैं.
ऐसी हैं दोनों टीमें
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड, वेंकटेश अय्यर, सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, जैकब डफी, मंगेश यादव, स्वप्निल सिंह, जॉर्डन कॉक्स, विकी ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, सात्विक देसवाल
दिल्ली कैपिटल्स टीम: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, औकिब नबी डार, समीर रिजवी, दुशमंथा चमीरा, करुण नायर, मिशेल स्टार्क, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, माधव तिवारी
ये भी पढ़ें: ये है IPL में हारे हुए मैचों में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-1 पर है दिग्गज का नाम
दिल्ली में खराब मौसम से उड़ानें प्रभावित, कई फ्लाइट्स डायवर्ट; इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी
दिल्ली में खराब मौसम के कारण हवाई यातायात पर असर पड़ा है. तेज बारिश, आंधी और बिजली कड़कने की वजह से कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं. इंडिगो (IndiGo) ने यात्रियों के लिए ट्रैवेल एडवाइजरी जारी करते हुए देरी और समय में बदलाव की जानकारी दी है.
इंडिगो की एडवाइजरी
इंडिगो एयरलाइन ने अपने एडवाइजरी में बताया कि खराब मौसम के चलते कुछ फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा. इनमें AI 278, AI 2820, AA 292, 6E 6034 और AI 1819 जैसी उड़ानें शामिल हैं, जिन्हें जम्मू-कश्मीर के एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया. इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है.
Travel Advisory
— IndiGo (@IndiGo6E) April 17, 2026
Bad weather over #Delhi has impacted flight schedules.
We are closely monitoring the weather and doing our best to get you where you need to be, safely and smoothly.
We request that you stay updated on your flight status via our website or app. Please be…
इंडिगो ने अपने बयान में कहा कि वह यात्रियों को सुरक्षित और समय पर उनके गंतव्य तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रही है. एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी फ्लाइट की स्थिति लगातार उसकी वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर चेक करते रहें. कंपनी ने यह भी भरोसा दिलाया कि उसकी टीमें प्रभावित यात्रियों की मदद कर रही हैं और मौसम सुधरते ही सेवाएं सामान्य कर दी जाएंगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















