18 April 2026 Ka Panchang: यहां जानें आज का पंचांग, तिथि, शुभ मुहूर्त, योग; नक्षत्र और राहुकाल
18 April 2026 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार, 18 अप्रैल 2026, शनिवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज बैशाख माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है, जो दोपहर 2 बजकर 11 मिनट तक रहेगी, इसके बाद द्वितीया तिथि आरंभ हो जाएगी। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।
नक्षत्र और योग
इस दिन सुबह 9 बजकर 42 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। इसके बाद भरणी नक्षत्र शुरू हो जाएगा, जो ऊर्जा, परिवर्तन और दृढ़ निश्चय का संकेत देता है। साथ ही, प्रीति योग रात 11 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। यह योग शुभ कार्यों, संबंधों में मधुरता और सकारात्मक ऊर्जा के लिए अनुकूल माना जाता है।
शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:48 से 5:34 तक
- अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:13 से 1:03 तक
- विजय मुहूर्त: दोपहर 2:44 से 3:35 तक
- गोधूलि मुहूर्त: शाम 6:56 से 7:18 तक
- सायं संध्या: शाम 6:57 से 8:05 तक
राहुकाल
- दिल्ली: सुबह 9:07 से 10:44 तक
- मुंबई: सुबह 9:29 से 11:04 तक
- चंडीगढ़: सुबह 9:08 से 10:45 तक
- लखनऊ: सुबह 8:53 से 10:30 तक
- भोपाल: सुबह 9:09 से 10:44 तक
- कोलकाता: सुबह 8:25 से 10:01 तक
- अहमदाबाद: सुबह 9:28 से 11:03 तक
- चेन्नई: सुबह 9:02 से 10:35 तक
सूर्योदय और सूर्यास्त
इस दिन सूर्योदय सुबह 5:53 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 6:48 बजे।
दिन का महत्व
वैशाख शुक्ल प्रतिपदा से नए कार्यों की शुरुआत करना शुभ माना जाता है। यह दिन विशेष रूप से दान, पूजा और संकल्प लेने के लिए अच्छा है। प्रीति योग और भरणी नक्षत्र के संयोग से यह दिन सकारात्मक ऊर्जा और प्रगति का संकेत देता है।
18 अप्रैल 2026 का पंचांग दर्शाता है कि यह दिन आध्यात्मिक उन्नति, नए कार्यों की शुरुआत और सकारात्मक बदलाव के लिए अनुकूल है। हालांकि राहुकाल के समय में सावधानी बरतनी चाहिए, लेकिन अन्य शुभ मुहूर्तों का लाभ उठाकर दिन को सफल बनाया जा सकता है।
Mulank Rashifal (18 अप्रैल 2026): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन
18 April ka Ank Rashifal: आज 18 अप्रैल है और दिन शनिवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 18/04/2026, 1+8+0+4+2+0+2+6 =23 को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 23 है, जिसका जोड़ 5(2+3=5) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 5 के स्वामी बुध हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शनिवार यानी 18 अप्रैल का अंक राशिफल।
मूलांक 1
मूलांक 1 के स्वामी सूर्य होते हैं, जो नेतृत्व और आत्मविश्वास का प्रतीक हैं। आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत का संकेत दे सकता है। आज आप अपने कार्यों में पहल करने के लिए प्रेरित होंगे। अहंकार से बचें और टीमवर्क पर ध्यान दें।
मूलांक 2
आपके लिए यह दिन भावनात्मक रूप से गहरा हो सकता है। रिश्तों में मधुरता बनाए रखने का प्रयास करें। ध्यान और आत्मचिंतन आपके लिए लाभकारी रहेगा। किसी से भी बहस करने से बचें।
मूलांक 3
गुरु के प्रभाव वाले मूलांक 3 के लोगों के लिए यह दिन ज्ञान और विस्तार का संकेत देता है। आज का दिन आपको सामाजिक कार्यों में भाग लेने के लिए प्रेरित करेगा। आपके विचारों को सराहना मिल सकती है। शिक्षा, लेखन या मार्गदर्शन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी।
मूलांक 4
आज का दिन थोड़ी अस्थिरता ला सकता है, लेकिन मूलांक 9 की ऊर्जा आपको सही दिशा दिखा सकती है। आपको अपने कार्यों में अनुशासन बनाए रखना होगा। अचानक बदलावों से घबराएं नहीं, बल्कि उन्हें अवसर के रूप में देखें।
मूलांक 5
आप लोगों के लिए यह दिन संचार और यात्रा के लिए अच्छा है। आप अपने शब्दों का उपयोग दूसरों की मदद के लिए कर सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें।
मूलांक 6
शुक्र के प्रभाव से यह दिन प्रेम और सौंदर्य से जुड़ा रहेगा। आप अपने रिश्तों में त्याग और समर्पण का अनुभव कर सकते हैं। परिवार और मित्रों के साथ समय बिताना लाभकारी रहेगा। कला और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
मूलांक 7
यह दिन आध्यात्मिकता और आत्मविश्लेषण का है। आज आपको गहराई से सोचने और जीवन के उद्देश्य को समझने में मदद करेगी। ध्यान, योग और एकांत में समय बिताना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
मूलांक 8
शनि के प्रभाव वाले मूलांक 8 के लोगों के लिए यह दिन कर्म और जिम्मेदारी का है। यह दिन आपको समाज के लिए कुछ करने की प्रेरणा देगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिल सकता है। धैर्य बनाए रखें और अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें।
मूलांक 9
मंगल के प्रभाव वाले मूलांक 9 के लोगों के लिए यह दिन अत्यंत शक्तिशाली है, क्योंकि दिन का मूलांक भी 9 है। यह दिन आपके लिए ऊर्जा, साहस और सेवा का प्रतीक है। आप दूसरों की मदद करने में आगे रहेंगे। हालांकि गुस्से और आवेग पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






















