Mulank Rashifal (18 अप्रैल 2026): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन
18 April ka Ank Rashifal: आज 18 अप्रैल है और दिन शनिवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 18/04/2026, 1+8+0+4+2+0+2+6 =23 को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 23 है, जिसका जोड़ 5(2+3=5) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 5 के स्वामी बुध हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शनिवार यानी 18 अप्रैल का अंक राशिफल।
मूलांक 1
मूलांक 1 के स्वामी सूर्य होते हैं, जो नेतृत्व और आत्मविश्वास का प्रतीक हैं। आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत का संकेत दे सकता है। आज आप अपने कार्यों में पहल करने के लिए प्रेरित होंगे। अहंकार से बचें और टीमवर्क पर ध्यान दें।
मूलांक 2
आपके लिए यह दिन भावनात्मक रूप से गहरा हो सकता है। रिश्तों में मधुरता बनाए रखने का प्रयास करें। ध्यान और आत्मचिंतन आपके लिए लाभकारी रहेगा। किसी से भी बहस करने से बचें।
मूलांक 3
गुरु के प्रभाव वाले मूलांक 3 के लोगों के लिए यह दिन ज्ञान और विस्तार का संकेत देता है। आज का दिन आपको सामाजिक कार्यों में भाग लेने के लिए प्रेरित करेगा। आपके विचारों को सराहना मिल सकती है। शिक्षा, लेखन या मार्गदर्शन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी।
मूलांक 4
आज का दिन थोड़ी अस्थिरता ला सकता है, लेकिन मूलांक 9 की ऊर्जा आपको सही दिशा दिखा सकती है। आपको अपने कार्यों में अनुशासन बनाए रखना होगा। अचानक बदलावों से घबराएं नहीं, बल्कि उन्हें अवसर के रूप में देखें।
मूलांक 5
आप लोगों के लिए यह दिन संचार और यात्रा के लिए अच्छा है। आप अपने शब्दों का उपयोग दूसरों की मदद के लिए कर सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें।
मूलांक 6
शुक्र के प्रभाव से यह दिन प्रेम और सौंदर्य से जुड़ा रहेगा। आप अपने रिश्तों में त्याग और समर्पण का अनुभव कर सकते हैं। परिवार और मित्रों के साथ समय बिताना लाभकारी रहेगा। कला और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
मूलांक 7
यह दिन आध्यात्मिकता और आत्मविश्लेषण का है। आज आपको गहराई से सोचने और जीवन के उद्देश्य को समझने में मदद करेगी। ध्यान, योग और एकांत में समय बिताना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
मूलांक 8
शनि के प्रभाव वाले मूलांक 8 के लोगों के लिए यह दिन कर्म और जिम्मेदारी का है। यह दिन आपको समाज के लिए कुछ करने की प्रेरणा देगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिल सकता है। धैर्य बनाए रखें और अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें।
मूलांक 9
मंगल के प्रभाव वाले मूलांक 9 के लोगों के लिए यह दिन अत्यंत शक्तिशाली है, क्योंकि दिन का मूलांक भी 9 है। यह दिन आपके लिए ऊर्जा, साहस और सेवा का प्रतीक है। आप दूसरों की मदद करने में आगे रहेंगे। हालांकि गुस्से और आवेग पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु या दिल्ली कैपिटल्स, कौन जीतेगा आज का मैच? आंकड़ों से समझिए किसका पलड़ा रहेगा भारी
RCB VS DC Head to Head: शनिवार को डबल हेडर मुकाबले खेले जाने वाले हैं. दोपहर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने आने वाली हैं. ये मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जो दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा. इस मैच को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है. एक ओर होगी अंक तालिका में दूसरे पायदान पर मौजूद आरसीबी, तो उनके सामने होगी पांचवें पायदान पर मौजूद डीसी. तो आइए RCB VS DC मैच में जान लेते हैं कि दोनों में से किस टीम का पलड़ा भारी रहने वाला है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स हेड टू हेड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक 33 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 20 मैच आरसीबी ने जीते हैं, तो वहीं 12 मैचों में डीसी ने जीत दर्ज की है. एक मैच बेनतीजा रहा है. इन दोनों टीमों के बीच 215 रनों का हाईएस्ट स्कोर और लोएस्ट स्कोर 95 रनों का रहा है.
इस सीजन कैसा रहा है प्रदर्शन
IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेगंलुरु ने अब तक शानदार खेल दिखाया है. टीम 8 अंक के साथ अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 मैच खेले हैं, जिसमें 4 मैच जीते हैं और सिर्फ एक मैच हारा है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्वॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है. डीसी ने 4 मैच खेले हैं, जिसमें 2 मैच जीते हैं और मैचों में हार का सामना किया है. नतीजन टीम के पास 4 अंक हैं.
ऐसी हैं दोनों टीमें
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड, वेंकटेश अय्यर, सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, जैकब डफी, मंगेश यादव, स्वप्निल सिंह, जॉर्डन कॉक्स, विकी ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, सात्विक देसवाल
दिल्ली कैपिटल्स टीम: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, औकिब नबी डार, समीर रिजवी, दुशमंथा चमीरा, करुण नायर, मिशेल स्टार्क, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, माधव तिवारी
ये भी पढ़ें: ये है IPL में हारे हुए मैचों में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-1 पर है दिग्गज का नाम
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News Nation
















.jpg)




