Responsive Scrollable Menu

चारधाम यात्रा आज से, 18.25 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया:19 अप्रैल को यमुनोत्री-गंगोत्री के कपाट खुलेंगे; ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटर भी शुरू

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शनिवार से शुरू हो जाएगी। ऋषिकेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 10 बसों को यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के लिए रवाना करेंगे। ये यात्री 19 अप्रैल को यमुनोत्री-गंगोत्री के कपाट खुलने के वक्त मौजूद रहेंगे। चारधाम के लिए अब तक 18.25 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। पिछले साल 23 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। गुरुवार से ऋषिकेश और हरिद्वार में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटर भी शुरू हो गए हैं। सबसे पहले मध्य प्रदेश (शहडोल) के 100 यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया। ये सभी यमुनोत्री और गंगोत्री के दर्शन करेंगे। चार धाम से जुड़े पांच नियम -------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से, 57 दिन चलेगी:28 अगस्त को खत्म होगी; 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे अमरनाथ यात्रा की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को बताया कि इस साल यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

तमिलनाडु में ट्रैवलर सड़क से उतरी; 8 की मौत:केरलम के 13 पर्यटक सवार थे; हेयरपिन मोड़ पर हादसा; 5 की हालत गंभीर

तमिलनाडु के वलपरई में शुक्रवार को सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तब हुआ, जब टेम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर हेयरपिन मोड़ से फिसलकर खाई में गिर गया। पुलिस के मुताबिक, गाड़ी केरलम के पेरिंथलमन्ना से आए 13 पर्यटकों को लेकर वलपरई से लौट रहा था। 13वें हेयरपिन मोड़ पर संतुलन बिगड़ा और वाहन फिसलकर 9वें हेयरपिन मोड़ तक गिर गया हादसे में 1 पुरुष और 7 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को रेस्क्यू कर एंबुलेंस से पोलाची के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्या होता है हेयरपिन मोड़ जब किसी ऊंचे पहाड़ पर चढ़ना होता है, तो सीधी सड़क बनाना मुमकिन नहीं होता । इसलिए, ऊंचाई पर धीरे-धीरे चढ़ने के लिए सड़क को सांप की तरह घुमावदार बनाया जाता है। जहां सड़क एकदम से मुड़कर वापस उसी दिशा के समानांतर हो जाती है, उसे ही हेयरपिन मोड़ कहते हैं। भारत में कोल्ली हिल्स (तमिलनाडु), सिल्क रूट (सिक्किम), मनाली-लेह हाईवे (हिमाचल प्रदेश) और नैनीताल (उत्तराखंड) में में प्रमुख और चर्चित हेयरपिन मोड़ हैं। प्रधानमंत्री ने दुख जताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया जताते हुए X पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना से वे बेहद दुखी हैं और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। वहीं, केरलम के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने भी हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं और मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। --------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… प्रयागराज में सड़क हादसे में युवक की मौत:दो अन्य गंभीर घायल, डंफर चालक फरार बहादुरपुर क्षेत्र के सहसों बायपास के पास शुक्रवार को एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। इस घटना में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 के बीच विराट-अनुष्का वृंदावन पहुंचे: राधा रानी की भक्ति में डूबे, प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद

Virat Anushka Visited Premanand Maharaj: आईपीएल 2026 के बीच ब्रेक में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ आध्यात्मिक यात्रा पर वृंदावन पहुंचे। इस दौरान दोनों ने प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम श्री हित राधा केली कुंज (वराह घाट) में दर्शन किए और एकांतिक वार्तालाप में हिस्सा लिया।

दरअसल, आरसीबी का पिछला मैच शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुआ था। इस मैच में कोहली ने ओपनिंग करते हुए 13 गेंदों में 19 रन बनाए। टीम के अगले मैच में पांच दिन का अंतर था, जिसका फायदा उठाते हुए कोहली ने यह आध्यात्मिक यात्रा की।

यह पिछले पांच महीनों में कोहली और अनुष्का की तीसरी यात्रा है। इससे पहले फरवरी में वे अपने बेटे अकाय के जन्मदिन के बाद वृंदावन आए थे। पिछले साल भी यह कपल तीन बार आश्रम पहुंचा था- जनवरी में बच्चों के साथ, मई में (जब कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी) और दिसंबर में।

आश्रम द्वारा जारी एक वीडियो में कोहली और अनुष्का को सैकड़ों भक्तों के बीच शांत बैठकर प्रवचन सुनते हुए देखा गया। दोनों पूरी श्रद्धा के साथ ध्यान लगाकर आध्यात्मिक चर्चा में शामिल हुए।

कोहली और अनुष्का पिछले कुछ वर्षों से लगातार आध्यात्मिक मार्ग की ओर झुकाव दिखा रहे हैं। साल 2023 में उन्होंने महाकाल मंदिर में दर्शन किए थे और नीम करोली बाबा के आश्रम भी गए थे। यह साफ संकेत है कि यह जोड़ी सिर्फ अपने प्रोफेशनल जीवन ही नहीं, बल्कि निजी और आध्यात्मिक जीवन को भी संतुलित रखने की कोशिश कर रही है।

इससे पहले भी प्रेमानंद महाराज ने अपने प्रवचनों में जीवन के उद्देश्य और गुरु के मार्गदर्शन में भक्ति की यात्रा के महत्व पर जोर दिया था, जिसे कोहली और अनुष्का ने गंभीरता से सुना। अब कोहली जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे। RCB का अगला मुकाबला 2022 की चैंपियन Gujarat Titans के खिलाफ शुक्रवार को बेंगलुरु में ही खेला जाएगा। फिलहाल टीम छह मैचों में चार जीत और दो हार के साथ आठ अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है।

कुल मिलाकर, यह दौरा दिखाता है कि व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल के बीच भी कोहली और अनुष्का अपने आध्यात्मिक जीवन को समय देना नहीं भूलते।

Mon, 20 Apr 2026 15:04:16 +0530

  Videos
See all

Noida Workers Protest Violence Mastermind Arrest: नोएडा हिंसा केस दो और आरोपी गिरफ्तार| UP STF | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T10:12:59+00:00

PM Modi West Bengal Jhal Muri Video | झालमुड़ी वाले ने बताया PM मोदी जी ने क्या कहा? #pmmodi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T10:01:14+00:00

Bihar Politics: Anant Singh ने किया नीतीश कुमार का प्लान लीक! | Nitish Kumar | Samrat Choudhary #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T10:00:20+00:00

Rajasthan Fire News: उद्घाटन से पहले रिफाइनरी में लगी आग, इलाके में हड़कंप | PM Modi | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T10:02:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers