Video: 38 हजार की मशीन से साल में 8 लाख की कमाई! यूट्यूब से आया था युवका को इस धंधा का आइडिया
Success Business Idea: डिजिटल क्रांति और सही आइडिया कैसे किसी की जिंदगी बदल सकता है. इसकी जीती-जागती मिसाल हैं अररिया के पवन कुमार. कभी ऑनलाइन कैफे चलाने वाले पवन ने यूट्यूब से प्रेरणा लेकर 38 हजार रुपये की ऑनलाइन मशीन मंगवाई और आज वह गांव के सफल उद्यमी बन चुके हैं. रघुनाथपुर गांव के रहने वाले पवन ने करीब 2 लाख रुपये के कुल निवेश से आधुनिक आटा चक्की सेटअप तैयार किया. आज वह रोजाना 800 से 1200 किलो अनाज की पिसाई कर रहे हैं. दिलचस्प बात यह है कि पवन केवल मशीन पर निर्भर नहीं हैं. वह अपनी 4 एकड़ जमीन पर खेती और इस बिजनेस के तालमेल से साल भर में 8 लाख रुपये की मोटी कमाई कर रहे हैं. पवन की यह कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो काम की तलाश में शहरों की ओर भागते हैं. पवन ने साबित कर दिया कि तकनीक का सही इस्तेमाल कर गांव की मिट्टी में भी 'सोना' उगाया जा सकता है.
Wow Momo: मात्र 30 हजार रुपये लगाकर शुरू किया मोमो बेचने का काम, अबकी बार 1200 करोड़ के रेवेन्यू पर नजर
कोलकाता की गलियों से शुरू होकर 850 से ज्यादा आउटलेट्स तक पहुंचने वाली वाओ मोमो (Wow Momo) की कहानी खुद में एक मिसाल है. सागर दरयानी और विनोद होमगई ने अपनी मेहनत और इनोवेटिव सोच से साधारण मोमो को एक प्रीमियम ब्रांड बना दिया है. हाल ही में कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 के लिए 1200 करोड़ रुपये के रेवेन्यू का टारगेट रखा है और इसके लिए वे टियर-2 और टियर-3 शहरों में 200 नए स्टोर खोलने जा रहे हैं. जानिए कैसे एक छोटे से स्टॉल से शुरू हुआ यह बिजनेस आज भारत का सबसे बड़ा मोमो चेन बन गया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18



















