चीन में महिला ने अपनी घर की खिड़की से बरसाए पैसे, सड़क पर मची भगदड़, जाने पूरा मामला
चीन के शांतौ शहर में एक अनोखा मामला समाने आया है. यहां पर एक महिला ने अपनी खिड़की से नोट बरसाने शुरू कर दिए. अचानक आसामान से गिरते नोटों को देखकर आम राहगीरों में भगदड़ मंच गई. कई लोग यहां पर नोट बटरोने शुरू दिए. बताया जा रहा है कि करीब एक हजार डॉलर वाले नोटों के बंडल को एक इमारते से गिरा दिए गए. Star Lake City नाम के रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में यह घटना घटी. घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस दौरान पुलिस और बिल्डिंग मैनेजमेंट के लोग भी मौके पर पहुंच गए.
बिल्डिंग मैनेजमेंट और पुलिस की प्रतिक्रिया
कॉम्प्लेक्स की बिल्डिंग मैनेजमेंट ने पुष्टि की कि फेंके गए नोट असली थे. कुछ लोगों ने नोट को उठा लिया. उसे उन्होंने वापस भी कर दिया. पुलिस ने अपील की है कि जिन लोगों ने नोट को उठाया, वे उन्होंने तुरंत मैनेजमेंट दफ्तर के करीब पुलिस स्टेशन में जमा करा दिए. अधिकारियों के अनुसार, स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में है. इस केस की जांच जारी है.
घटना के पीछे का कारण
अब तक साफ नहीं हो सका है कि महिला ने इतने सारे नोट इमारत के बाहर क्यों फेंक दिए. खबरों के अनुसार, यह उसके पति से घरेलू झगड़े की वजह बताई जा रही है. एक खबर में यह दावा किया गया है कि परिवार के किसी सदस्य की बीमारी से वह काफी परेशान थी. हालांकि, इन बातों की अभी किसी तरह की अधिकारिक पुष्टि हीं हो सकी है. जांच अभी भी जारी है.
लोगों की ओर से आई प्रतिक्रिया
यह हैरान कर देने वाली घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. लोग इसे मजाक में “पैसे की बारिश” कह रहे हैं. वहीं कुछ यूजर्स ने महिला को “शांतौ कॉइन यंग मास्टर” के नाम से पुकारा. रिपोर्ट की मानें तो महिला ने लाखों से लेकर 2 मिलियन हांगकांग डॉलर (करीब 2 करोड़ रुपए) तक के नोट को हवा में उड़ा दिए. हालांकि पुलिस अभी तक किसी तरह पुष्टि नहीं की है.
ताइवान स्ट्रेट से गुजरा जापानी विध्वंसक युद्धपोत, चीन ने जताया विरोध
टोक्यो, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, जापानी समुद्री आत्मरक्षा बल (एमएसडीएफ) का डेस्ट्रॉयर जहाज जे एस इकाज़ुची शुक्रवार को ताइवान स्ट्रेट से होकर गुजरा।
जापान की प्रमुख न्यूज एजेंसी क्योडो के मुताबिक, टोक्यो पहले इस रास्ते से अपने जहाज भेजने से बचता था, ताकि चीन को उकसाया न जाए। लेकिन सितंबर 2024 में साजानामी नाम का डेस्ट्रॉयर ऐसा करने वाला पहला जहाज बना। इसके बाद फरवरी और जून 2025 में भी दो जापानी जहाज इस जलडमरूमध्य से गुजरे।
क्योडो समाचार एजेंसी ने बताया प्रधानमंत्री साने ताकाइची के पिछले अक्टूबर में पदभार संभालने के बाद यह इस तरह का पहला मामला है। इससे दोनों एशियाई पड़ोसी देशों के बीच संबंधों में और तनाव आ सकता है, जो नवंबर में ताइवान से जुड़ी किसी भी आपात स्थिति के बारे में उनकी टिप्पणियों के बाद से ही बिगड़ गए थे।
यह भी बताया गया कि यह जहाज फिलीपींस में होने वाले बड़े संयुक्त सैन्य अभ्यास “बालिकातन” में हिस्सा लेने जा रहा है, जो सोमवार से शुरू होकर आठ मई तक चलेगा।
वहीं, चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि जापान की ये कार्रवाई उकसाने वाली है। उन्होंने दोहराया कि ताइवान का मुद्दा एक “रेड लाइन” है, जिसे पार नहीं किया जाना चाहिए।
चीन की न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, चीन के रक्षा मंत्रालय ने इस मामले में जापान के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि जापानी जहाज का इस रास्ते से गुजरना ताइवान में अलगाववादी ताकतों को गलत संकेत देता है। उन्होंने जापान से कहा कि वह सही रास्ते पर लौटे, “वन चाइना” नीति का पालन करे और दोनों देशों के बीच हुए समझौतों का सम्मान करे। साथ ही उन्होंने कहा कि चीनी सेना किसी भी बाहरी दखल का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार और सतर्क है।
चीन के ईस्टर्न थिएटर कमांड के प्रवक्ता शू चेंगहुआ ने बताया कि पीएलए (चीनी सेना) ने जहाज पर नजर रखने के लिए हवाई और नौसेना संसाधन तैनात किए हैं, ताकि हालात पर पूरा नियंत्रण बना रहे।
--आईएएनएस
एवाई/डीकेपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















