Responsive Scrollable Menu

डायरेक्टर ने अकेले कमरे में बुलाया, गलत तरीके से छुआ:डेजी शाह का कास्टिंग को लेकर खुलासा; बोलीं- कभी भी अकेले किसी से मिलना ठीक नहीं

बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह ने अपने करियर के शुरुआती दिनों के एक बुरे अनुभव को साझा किया है। डेजी ने बताया कि कैसे एक कास्टिंग मीटिंग के दौरान एक फिल्ममेकर ने उन्हें गलत तरीके से छुआ, जिसके बाद वे काफी अनकंफर्टेबल हो गई थीं। एक्ट्रेस ने यह भी साफ किया कि इस घटना के बाद उन्होंने फैसला किया कि वे काम के सिलसिले में कभी किसी से अकेले नहीं मिलेंगी। 6-7 लड़कियां लाइन में लगी थीं 'फ्री प्रेस जर्नल' को दिए इंटरव्यू में डेजी शाह ने बताया कि यह वाकया मुंबई का है। साउथ के एक फिल्ममेकर मुंबई में कास्टिंग के लिए आए थे। डेजी ने बताया, वहां करीब 6 से 7 लड़कियां काम के सिलसिले में मिलने पहुंची थीं। वह फिल्ममेकर हर लड़की से अकेले में मिल रहा था। जब मेरी बारी आई और मैं अंदर गई, तो मुझे मीटिंग खत्म होने से पहले ही अजीब महसूस होने लगा था। गलत तरीके से पकड़ा हाथ एक्ट्रेस ने उस असहज पल को याद करते हुए कहा, उस फिल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ और मेरा हाथ पकड़ लिया। मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं आया। डेजी ने यह भी बताया कि उन्हें शुरू से ही किसी का छूना पसंद नहीं है। उन्होंने कहा, मैं मसाज भी नहीं कराती क्योंकि मुझे टच पसंद नहीं है, फिर चाहे वह कोई महिला ही क्यों न हो। ऐसे में किसी अनजान मर्द का मुझे छूना मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी। बिना जवाब दिए वहां से निकल गईं उस स्थिति को डेजी ने फिल्ममेकर से कहा, मैं आपसे बाद में बात करती हूं, लेकिन उन्होंने कभी उससे संपर्क नहीं किया। डेजी ने कहा कि उन्होंने खुद को सुरक्षित रखने के लिए वहां से तुरंत निकलना ही बेहतर समझा। इस घटना ने उन्हें एक बड़ा सबक दिया कि इंडस्ट्री में काम के लिए कभी भी किसी से अकेले नहीं मिलना चाहिए। सलमान खान की मदद पर दी सफाई इंटरव्यू के दौरान डेजी से उनके और सलमान खान के कनेक्शन पर भी सवाल पूछा गया। अक्सर कहा जाता है कि डेजी का करियर सलमान खान की वजह से ही चल रहा है। इस पर उन्होंने कहा, लोग हमेशा सोचते हैं कि किसी महिला की सफलता के पीछे किसी का हाथ होता है। अब मुझे इन बातों का बुरा नहीं लगता। लाइफ में मदद मिलना सामान्य बात है, लेकिन मेरी अपनी मेहनत भी मायने रखती है। अब मैं ऐसी बातों की आदी हो चुकी हूं।

Continue reading on the app

होर्मुज रूट खुलने के बाद कच्चा तेल 13% सस्ता:एक बैरल का दाम 99.39 से घटकर 86 डॉलर हुआ; अमेरिकी शेयर बाजार 2% चढ़ा

ईरान के होर्मुज रूट को कॉमर्शियल जहाजों के लिए पूरी तरह खोलने के ऐलान के बाद क्रूड ऑयल (कच्चा तेल) 13% सस्ता हुआ है। शुक्रवार, 17 अप्रैल को दाम करीब 13 डॉलर गिरकर 86 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं। एक दिन पहले क्रूड ऑयल की कीमत 99.39 डॉलर प्रति बैरल थी। 28 फरवरी को जंग शुरू होने से पहले कच्चा तेल 73 डॉलर प्रति बैरल था। जंग के दौरान 9 मार्च को दाम बढ़कर 120 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गए थे। तब से पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ने की आशंका जताई जा रही थी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, तेल सस्ता होने से अब यह आशंकाएं भी खत्म हो गई हैं। अमेरिका का डाउ जोन्स करीब 1,000 अंक चढ़ा कच्चे तेल की कीमत गिरने से ग्लोबल मार्केट में भी बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। अमेरिका का डाउ जोन्स करीब 1,000 अंक की तेजी के साथ 49,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। SP 500 में 1.12% और नैस्डैक इंडेक्स में 1.04% की बढ़त देखने को मिल रही है। ईरान के विदेश मंत्री ने होर्मुज खोलने की जानकारी दी ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि इजराइल और लेबनान के बीच युद्धविराम के मद्देनजर होर्मुज रूट को सभी व्यापारिक जहाजों के लिए पूरी तरह खोल दिया गया है। मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने की उम्मीद से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। ट्रम्प बोले- ईरान होर्मुज को कभी बंद नहीं करेगा ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर लिखा- ‘ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को फिर कभी बंद न करने पर सहमति जताई है। अब इसका इस्तेमाल दुनिया के खिलाफ एक हथियार के तौर पर नहीं किया जाएगा।’ कच्चा तेल सस्ता होने से भारत को क्या फायदे होंगे? कच्चा तेल भारत के लिए जरूरी है, क्योंकि हम करीब 85% तेल आयात करते हैं। तेल की कीमतें गिरने पर अर्थव्यवस्था को कई मोर्चों पर राहत मिलती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कच्चा तेल 10 डॉलर सस्ता होने पर करंट अकाउंट डेफिसिट में 9-10 बिलियन डॉलर की कमी और महंगाई में करीब 0.5% राहत मिल सकती है। तेल सप्लाई में रुकावट से जूझ रही थी दुनिया आईएनजी (ING) के एनालिसिस के अनुसार, युद्ध की वजह से बाजार में रोजाना लगभग 1.3 करोड़ बैरल तेल की सप्लाई प्रभावित हो रही थी। हालांकि, वैकल्पिक पाइपलाइन रूटों का इस्तेमाल किया गया, लेकिन सप्लाई पर दबाव बना रहा। अब इस जलमार्ग के खुलने से उम्मीद की जा रही है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था और एनर्जी मार्केट में स्थिरता लौटेगी। ट्रम्प के बयान से शांति की उम्मीद जगी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा था कि ईरान युद्ध जल्द ही खत्म होना चाहिए। लास वेगास के एक कार्यक्रम में उन्होंने संघर्ष के सकारात्मक दिशा में बढ़ने की बात कही और कहा कि तेहरान 'डील' करने के लिए काफी उत्सुक है। ट्रम्प के मुताबिक, इजराइल और लेबनान के बीच 10 दिनों का युद्धविराम शुरू हो चुका है और जल्द ही दोनों देशों के प्रमुखों को व्हाइट हाउस आमंत्रित किया जा सकता है। होर्मुज प्रभावित होने से तेल महंगा हुआ था जंग के बाद ईरान ने होर्मुज रूट लगभग बंद कर दिया था। दुनिया का करीब 20% तेल-गैस इसी रास्ते से गुजरता है। इसके बंद होने से कच्चा तेल, LPG, एल्युमीनियम, फर्टिलाइजर और प्लास्टिक महंगे हुए थे। ब्रिटेन-यूरोप में दवाओं और जरूरी चीजों की कमी का खतरा बढ़ा, क्योंकि शिपिंग खर्च कई गुना बढ़ गया था। इस सप्लाई संकट के कारण अमेरिका में गैस की कीमतें 4.15 डॉलर प्रति गैलन तक पहुंच गई थीं और महंगाई दर में भी उछाल आया था। मार्च में क्रूड ऑयल 60% महंगा हुआ था मार्च में कच्चे तेल में 60% उछाल आया था। यह 1990 के खाड़ी युद्ध के बाद एक महीने में सबसे बड़ी बढ़ोतरी थी। फरवरी अंत में 72.48 डॉलर से बढ़कर मार्च में 120 डॉलर पार पहुंच गया था। इससे पहले सितंबर 1990 में सद्दाम हुसैन के कुवैत पर हमले के समय तेल की कीमतें एक महीने में 46% बढ़ी थीं। भारत के कुल तेल आयात का 51% खाड़ी देशों से आता है भारत कच्चे तेल के लिए सबसे ज्यादा पश्चिम एशिया पर निर्भर है। FY2025-26 के पहले 10 महीनों में कुल आयात में 51% हिस्सा इसी क्षेत्र का था। कीमत बढ़ने से आयात बिल तेजी से बढ़ रहा था। ये खबर भी पढ़ें… सेंसेक्स 505 अंक चढ़कर 78,494 पर बंद: निफ्टी में भी 157 अंकों की तेजी, 24,354 पर पहुंचा; FMCG शेयरों में खरीदारी हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार 17 अप्रैल को सेंसेक्स 505 अंक (0.65%) की तेजी के साथ 78,494 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 157 अंकों (0.65%) की तेजी रही, ये 24,354 पर पहुंच गया। आज के कारोबार में FMCG,मीडिया और मेटल शेयरों में खरीदारी रही, जबकि आईटी शेयरों में बिकवाली रही। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: 10 टीमों में सबसे फिसड्डी मुंबई इंडियंस की तेज गेंदबाजी, गुजरात टाइटंस की ‘चौकड़ी’ नंबर 1

GT vs MI: IPL 2026 के 30वें मैच में गुजरात टाइटंस के सामने मुंबई इंडियंस की चुनौती है. ये मुकाबला इस सीजन के बेस्ट पेस अटैक बनाम फिसड्डी पेस अटैक के बीच भी है. Mon, 20 Apr 2026 10:58:12 +0530

  Videos
See all

Viral Video | पुलिसकर्मी से बहस के बाद धक्का, मामला गरमाया #viralnews #viralvideo #shors #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T23:00:51+00:00

Viral video | सड़क पर पति पत्नी की लड़ाई, वीडियो वायरल #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T22:40:00+00:00

"न भूलेंगे, न माफ करेंगे!”, Pahalgam Attack की दर्दनाक कहानी | Pahalgam Terror Attack | Baisaran #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T23:00:06+00:00

Iran America War Update : ईरान ने कर दिया होर्मुज बंद, मचा हड़कंप! Strait of Hormuz | Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T23:30:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers