महिला आरक्षण बहाना, परिसीमन है असली निशाना, देश को टुकड़ों में बांटना चाहती है भाजपा : ममता बनर्जी
Mamata Banerjee on Delimitation Bill Row: कूचबिहार में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने उत्तर बंगाल के विकास पर पीएम मोदी के दावों को खारिज करते हुए कहा कि टीएमसी सरकार ने क्षेत्र के विकास पर 1.72 लाख करोड़ रुपए खर्च किये हैं.
The post महिला आरक्षण बहाना, परिसीमन है असली निशाना, देश को टुकड़ों में बांटना चाहती है भाजपा : ममता बनर्जी appeared first on Prabhat Khabar.
Volkswagen EV: फोक्सवैगन ने पेश की नई ID.3 Neo, जानें डिजाइन और बैटरी डिटेल
Volkswagen ID.3 Neo: जर्मन ऑटोमेकर Volkswagen ने यूरोपीय बाजार के लिए अपनी नई इलेक्ट्रिक हैचबैक Volkswagen ID.3 Neo को पेश कर दिया है। यह मॉडल मौजूदा ID.3 की जगह लेगा और नए डिजाइन, बेहतर इंटीरियर और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ आता है। कंपनी ने इसकी बुकिंग 16 अप्रैल से जर्मनी समेत कई यूरोपीय देशों में शुरू कर दी है।
नया डिजाइन और मॉडर्न लुक
नई ID.3 Neo को पूरी तरह से नया फ्रंट डिजाइन दिया गया है। इसमें फुल-विड्थ LED लाइट बार, इल्यूमिनेटेड Volkswagen लोगो और क्लीन ओवरऑल लुक मिलता है। कंपनी के मुताबिक यह डिजाइन उसकी “Pure Positive” फिलॉसफी पर आधारित है, जो फ्यूचरिस्टिक होने के साथ-साथ ब्रांड की पहचान को भी बरकरार रखता है।
बेहतर और टेक-लोडेड कैबिन
कैबिन में सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। इसमें बेहतर क्वालिटी मटेरियल, नया डैशबोर्ड डिजाइन और अपडेटेड कंट्रोल्स दिए गए हैं। कार में 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 12.9-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। साथ ही स्टीयरिंग और स्विचगियर को भी नया रूप दिया गया है, जिससे ड्राइविंग अनुभव और आसान हो जाता है।
दमदार बैटरी और लंबी रेंज
नई ID.3 Neo में 79 kWh तक की बैटरी दी गई है, जो WLTP साइकिल के अनुसार 630 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है। कंपनी इसे तीन बैटरी विकल्पों—50 kWh, 58 kWh और 79 kWh—के साथ पेश करेगी। इनसे क्रमशः 170 bhp, 190 bhp और 231 bhp तक की पावर मिलती है।
फास्ट चार्जिंग और एडवांस फीचर्स
50 kWh और 58 kWh वेरिएंट 105 kW DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं, जबकि टॉप वेरिएंट 183 kW तक की चार्जिंग स्पीड देता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें ट्रैफिक लाइट रिकग्निशन के साथ कनेक्टेड ट्रैवल असिस्ट, वन-पेडल ड्राइविंग और व्हीकल-टू-लोड (V2L) जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
इसके अलावा, ऑगमेंटेड रियलिटी हेड-अप डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, मसाज सीट्स और प्रीमियम साउंड सिस्टम जैसे ऑप्शनल फीचर्स भी दिए गए हैं। कुल मिलाकर, Volkswagen ID.3 Neo को आधुनिक तकनीक और लंबी रेंज के साथ एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक हैचबैक के रूप में पेश किया गया है।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)






