Responsive Scrollable Menu

नई दिल्ली में भारत-नॉर्वे व्यापार वार्ता, ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन और निवेश सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। नई दिल्ली में तीसरे भारत-नॉर्वे ट्रेड और इन्वेस्टमेंट डायलॉग में दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा हुई। इस बैठक में आर्थिक परिदृश्य, द्विपक्षीय व्यापार और निवेश के अवसरों की समीक्षा के साथ-साथ ऊर्जा, समुद्री उद्योग और पर्यटन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।

भारत में नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर जानकारी साझा करते हुए बताया, ट्रेड और इन्वेस्टमेंट पर तीसरे इंडिया-नॉर्वे डायलॉग की सह-अध्यक्षता नीना रोर और वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में संयुक्त सचिव आईएफएस मोहित यादव ने की। इस सेशन में इकोनॉमिक आउटलुक, बाइलेटरल ट्रेड और इन्वेस्टमेंट के मौकों और हमारे कमिटमेंट की समीक्षा की गई।

उन्‍होंने कहा क‍ि यह ऊर्जा, समुद्री उद्योग और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में आर्थिक सहयोग पर चर्चा करने और जानकारी साझा करने के लिए तथा नॉर्वे-भारत व्यापार और निवेश को मजबूत बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है।

आईएफएस मोहित यादव ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर जानकारी साझा करते हुए बताया, नई दिल्ली में नीना क्रिस्टीन रोर के साथ सह-अध्यक्षता में तीसरे इंडिया-नॉर्वे डायलॉग ट्रेड और इन्वेस्टमेंट में बेहतरीन चर्चाएं हुईं। इंड‍िया ईएफटीए टीईपीए की नींव पर आगे बढ़ते हुए, हमने ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन, समुद्री क्षेत्र, फार्मा, एमएसएमई और कौशल विकास में मजबूत सहयोग पर चर्चा की। हम गहरे व्यापार, निवेश और साझा समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं।

म‍िड‍िल ईस्‍ट तनाव के हालातों के चलते भारत का यह बड़ा कदम है। भारत वैश्‍व‍िक संकट के समय तमाम देशों के साथ अपने संबंध बे‍हतर कर रहा है। वैश्‍व‍िक संकट के लंबे संघर्ष के बाद इजरायल-लेबनान सीजफायर के दौरान अब ईरान ने भी बड़ा फैसला लेते हुए होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह खोल द‍िया है।

होर्मुज स्ट्रेट खुलने से अब सभी कमर्शियल जहाजों के लिए रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया है। ईरान के इस फैसले से व‍िश्‍व व्‍यापार को बड़ी राहत म‍िलेगी। होर्मुज स्‍ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक माना जाता है, जहां से वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है।

ईरान के इस फैसले की अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप ने भी सराहना की। ट्रंप ने होर्मुज स्‍ट्रेट को पूरी तरह खोलने के ल‍िए ईरान को धन्‍यवाद क‍िया।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

तेल, गैस...भारत का दिल देखो, मुसीबत में एक नहीं अनेक देशों को कर रहा मदद

पूरी दुनिया के सामने ऊर्जा संकट है। यूरोप से लेकर अफ्रीका और अफ्रीका से लेकर एशियाई देश हर कोई ऊर्जा संकट के लिए परेशान है। वजह साफ है अमेरिका ईरान जंग के कारण स्टेट ऑफ हार्मोंस बंद और फिर इससे पूरे दुनिया के ग्लोबल सप्लाई चेन पर असर। ऐसे में भारत के पड़ोसी देश मुसीबत में हैं तो क्या भारत इनका साथ छोड़ देगा? जवाब है नहीं। यही जानकारी भारत के विदेश मंत्रालय से सामने आई है। बात भूटान की हो, नेपाल की हो, श्रीलंका की हो, मॉरिसिस की हो, हर जगह भारत ने उनकी ऊर्जा सुरक्षा को सुनिश्चित करने का काम किया है। पड़ोसी कई एक पड़ोसी मुल्क से हमारे पास उनकी तरफ से अनुरोध आया है कि हम उनको ऊर्जा सामग्री उनको उपलब्ध कराएं। कई एक देशों को भारत ऊर्जा सामग्री उपलब्ध करा रहा है। लेकिन इस दरमियान भारत की अपनी जरूरतें हैं उसको मद्देनजर रखते हुए और किस प्रकार की यहां पर उपलब्धि है उसको मद्देनजर रखते हुए किया जा रहा है। भारत ने बांग्लादेश को 22,000 मेट्रिक टन हाई स्पीड डीज़ल मार्च के महीने में मुहैया कराया था और साथ ही साथ इस महीने भी हमारे जो उनको ऊर्जा सामग्री और डीजल दी जाती है वह भी उनको दिया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: पलट गया खेल.. ट्रंप को 'न्यूक्लियर बम' सौंपेगा खलीफा?

श्रीलंका के संदर्भ में आपको पता है कि 38,000 मेट्रिक टन के पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स भारत ने पिछले महीने उनको भेजा था। एक सप्ताह पहले हमारे विदेश मंत्री मॉरिशस के दौरे पर गए थे। उस दौरान दोनों देशों के बीच में बातचीत हुई इस मुद्दे पर और अभी हम लोग इस प्रक्रिया में हैं कि दोनों देशों के बीच में गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट के स्तर पर एक एग्रीमेंट को रूप फाइनल रूप देने की प्रयास कर रहे हैं ताकि मॉरिशस की जो ऊर्जा स्थिति है वह बेहतर हो और भारत उनको ऑयल और गैस  प्रदान करें। जहां तक नेपाल का सवाल है, नेपाल और भारत के बीच जो पहले से चल रहे जो जो एग्रीमेंट हैं, एक तो एग्रीमेंट इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन और नेपाल के बीच में है जिसके तहत हम उनको पेट्रोलियम पदार्थ उसको उनको उपलब्ध कराते हैं। और यह उनकी जरूरतों के मुताबिक उनको मुहैया कराया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: ईरान जंग की सबसे बड़ी खबर, 49 दिन बाद पूरी तरह खोला गया होर्मुज स्ट्रेट

विदेश मंत्रालय ने बताया कि बिना कोई इंटरप्शन के, बिना कोई बाधा के उनको दिया जा रहा है। उसी तरह भूटान के साथ भी हमारे दोनों देशों के बीच में एक समझ है, एक साझेदारी है। ऊर्जा पदार्थ को लेके उनको भी ऊर्जा हम मुहैया करा रहे हैं। जहां तक मालदीव और सेशल्स की बात है,  उनसे भी कुछ हमारे पास अनुरोध आया है और अह उनसे उनसे हमारी लगातार इस मामले में बातचीत चल रही है। मैं साथ-साथ यह भी कहना चाहूंगा कि हमारे पड़ोसी देशों की तरफ से उनके सरकार की तरफ से उन्होंने इस बात की सराहना की है कि हम लोग भारत की तरफ से उनको ऊर्जा सामग्री उनको इस दौरान जब पश्चिम एशिया में संघर्ष चल रहा है इस दरमियान उनको मुहैया कराया जा रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL में BCCI का हंटर, Rajasthan Royals मैनेजर पर नियम तोड़ने पर लगा भारी जुर्माना

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड यानी बीसीसीआई ने साफ संदेश दिया है कि भ्रष्टाचार विरोधी नियमों के मामले में किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। इसी कड़ी में राजस्थान टीम के प्रबंधक रोमी भिंडर पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

मौजूद जानकारी के अनुसार यह मामला 10 अप्रैल को गुवाहाटी के ACA स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दौरान सामने आया था, जहां राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने थे। बता दें कि इस दौरान भिंडर टीम डगआउट में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पाए गए, जो नियमों के अनुसार सख्त रूप से प्रतिबंधित है।

गौरतलब है कि आईपीएल के मैच दिवस नियमों के तहत खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को डगआउट जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में किसी भी तरह के संचार उपकरण के उपयोग की अनुमति नहीं होती है। सभी को अपने मोबाइल फोन बंद करके टीम सुरक्षा अधिकारी के पास जमा कराने होते हैं, और केवल सीमित स्थानों पर ही विशेष अनुमति के साथ उपकरणों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

इस मामले की जांच बीसीसीआई एंटी करप्शन यूनिट ने की, जिसकी अगुवाई शरद कुमार कर रहे हैं। जांच के बाद भिंडर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। हालांकि, उनके जवाब को संतोषजनक नहीं माना गया और उन्हें नियम उल्लंघन का दोषी पाया गया है। बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पहली बार की गलती को देखते हुए जुर्माना और चेतावनी दी गई है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, भिंडर ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए बिना शर्त माफी भी मांगी है। हालांकि, बोर्ड ने साफ किया है कि नियमों के उल्लंघन को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, चाहे वह अनजाने में ही क्यों न हुआ हो।

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान भिंडर के मोबाइल इस्तेमाल की तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें वह डगआउट में बैठे नजर आए। सूत्रों के मुताबिक, उनकी सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएं भी सामने आई हैं, लेकिन इसके बावजूद नियमों का पालन जरूरी माना गया है।

इस कार्रवाई से यह साफ संदेश गया है कि आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
Fri, 17 Apr 2026 23:56:30 +0530

  Videos
See all

Amit Shah vs Congress: "जो सो रहा है उसे जगा सकते हैं, लेकिन जो पहले से.." | #womenreservationbill #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T20:40:02+00:00

Kishore Ajwani: रसगुल्ले के लिए बच्चे को जलाया | #saubaatkiekbaat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T20:45:07+00:00

Amit Shah to Akhilesh Yadav: "अरे धैर्य रखो भइया अखिलेश जी समझाओ जरा.." #amitshah #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T20:33:29+00:00

Shocking Incident Over a Rasgulla: सिर्फ एक रसगुल्ले के लिए खौफनाक सजा! जलते तंदूर में फेंका युवक! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T21:00:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers