Responsive Scrollable Menu

दो-तिहाई बहुमत जुटाने में सरकार फेल, लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल

शुक्रवार को लोकसभा ने उस विधेयक को खारिज कर दिया, जिसमें महिलाओं के लिए आरक्षण को तेजी से लागू करने और नई जनगणना कराए बिना परिसीमन करने का प्रावधान था। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि संविधान (131वां संशोधन) संशोधन विधेयक सदन में मतदान के दौरान 2/3 बहुमत प्राप्त न कर पाने के कारण पारित नहीं हो सका। मतदान के विभाजन में, 298 सदस्यों ने विधेयकों का समर्थन किया, जबकि 230 ने उनके खिलाफ मतदान किया। कुल वोटों की संख्या 528 थी।
 

इसे भी पढ़ें: Karnataka Politics में भूचाल! BJP नेता की हत्या में Congress MLA विनय कुलकर्णी को आजीवन कारावास


लोकसभा में किसी भी संविधान संशोधन विधेयक को पारित करने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत होती है। सरकार ने इस विधेयक के साथ ‘परिसीमन विधेयक, 2026’ और ‘संघ राज्य विधि (संशोधन) विधेयक, 2026’ को भी सदन में चर्चा और पारित कराने के लिए रखा था, लेकिन उन्हें भी आगे नहीं बढ़ाया जा सका। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने के बाद अब इससे संबंधित दोनों विधेयकों ‘परिसीमन विधेयक, 2026’ और ‘संघ राज्य विधि (संशोधन) विधेयक, 2026’ को आगे नहीं बढ़ा सकते।


गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को लोकसभा में विपक्षी दलों पर महिला आरक्षण का विरोध करने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश की महिलाएं देख रही हैं कि उनके ‘‘रास्ते का रोड़ा’’ कौन है और उन्हें महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने महिला आरक्षण अधिनियम से संबंधित ‘संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026’, ‘परिसीमन विधेयक, 2026’ और ‘संघ राज्य विधि (संशोधन) विधेयक, 2026’ पर सदन में हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि जो लोग परिसीमन का विरोध कर रहे हैं, वे कहीं न कहीं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) के लिए आरक्षित सीटों में बढ़ोतरी का विरोध कर रहे हैं। गृह मंत्री ने अलग-अलग सीटों के बीच जनसंख्या के असंतुलन का हवाला देते हुए कहा कि यह परिसीमन से ही ठीक हो सकता है और विपक्ष को इसमें सहयोग करना चाहिए।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि महिला आरक्षण अधिनियम में संशोधन से संबंधित विधेयक का महिला आरक्षण से कोई संबंध नहीं है, बल्कि भारत के चुनावी मानचित्र को बदलने का प्रयास है जो एक ‘‘शर्मनाक कृत्य’’ है। उन्होंने लोकसभा में महिला आरक्षण अधिनियम से संबंधित ‘संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026’, ‘परिसीमन विधेयक, 2026’ और ‘संघ राज्य विधि (संशोधन) विधेयक, 2026’ पर चर्चा में भाग लेते हुए यह आरोप भी लगाया कि सरकार द्वारा जाति जनगणना को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा, ‘‘पूरा विपक्ष मिलकर सरकार के इस प्रयास को विफल करने जा रहा है।’’ उनका कहना था, ‘‘कुछ सच्चाई यह सदन में बताने की जरूरत है। यह महिला आरक्षण विधेयक नहीं है, इसका महिलाओं के सशक्तीकरण से कुछ लेनादेना नहीं है। 2023 में जो पारित हुआ था वो महिला आरक्षण विधेयक था।’’ 

लोकसभा में शुक्रवार को उस समय हल्के-फुल्के क्षण देखने को मिले जब संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने मजाकिया लहजे में कहा कि ‘‘कानून मंत्री ने कल सदन में पत्नी को समर्पित कविता पढ़ी, जिसके बाद मुझे घर में बहुत डांट पड़ी।’’ वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित विधेयकों पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण को लेकर उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह पीसी सरकार का ‘मैजिक शो’ या ‘‘माइकल जैक्सन के डांस’’ जैसा था। इन विधेयकों पर चर्चा में भाग लेते हुए दुबे जब जातिगत जनगणना पर अपनी बात रख रहे थे, उसी दौरान उनकी समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अखिलेश यादव के साथ उनकी नोकझोंक हुई।
 

इसे भी पढ़ें: Yogi Government में बड़े बदलाव की आहट, Performance पर होगा फैसला, कई नए चेहरों को मिलेगा मौका


राज्यसभा की कार्यवाही

राज्यसभा की बैठक शुक्रवार को मनोनीत सदस्य हरिवंश के उपसभापति पद पर निर्वाचित होने के बाद पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति सी पी राधाकृष्णन ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए। इसके बाद केंद्रीय मंत्री तथा सदन के नेता जे पी नड्डा ने हरिवंश को राज्यसभा का उपसभापति निर्वाचित करने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया और एस फांग्नोन कोन्याक ने प्रस्ताव का समर्थन किया। प्रस्ताव को ध्वनिमत से मंजूरी दिए जाने के बाद हरिवंश तीसरी बार उपसभापति चुने गए। हरिवंश ने उच्च सदन के सदस्यों को आश्वासन दिया कि वह सदन की गरिमा बनाए रखने, सदस्यों के अधिकारों की रक्षा करने और कार्यवाही सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का हरसंभव प्रयास करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरिवंश को तीसरी बार राज्यसभा का उपसभापति चुने जाने पर बधाई दी। कांग्रेस अध्यक्ष और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने भी हरिवंश को उच्च सदन का उपसभापति चुने जाने पर बधाई दी। हरिवंश को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लगातार तीसरी बार राज्यसभा का उपसभापति चुना जाना अपने आप में इस बात का गहरा प्रमाण है कि सदन को उन पर कितना भरोसा है।

Continue reading on the app

कमल, गुड़हल से मौलश्री तक... गर्मियों में ट्राई करें 'फूलों' से बनी चाय, पूरे दिन बनी रहेगी ताजगी और एनर्जी

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। गर्मियों में चाय के शौकीनों के लिए मुश्किल हो जाती है। गरम चाय शरीर को और गर्म कर देती है, पसीना बढ़ाती है, और कभी-कभी थकान भी महसूस होती है, लेकिन अगर आप चाय पीने के शौकीन हैं और गर्मी में भी ताजगी और एनर्जी बनाए रखना चाहते हैं, तो फूलों से बनी हर्बल टी आपके लिए बेहतरीन विकल्प है।

आयुर्वेद में फूलों को औषधीय गुणों का खजाना माना जाता है। ये फूल न सिर्फ पूजा और श्रृंगार में इस्तेमाल होते हैं, बल्कि सर्दी हो या गर्मी हर मौसम में शरीर और मन दोनों को ताजगी और एनर्जी देने में भी मदद करते हैं। इन फूलों से बनी चाय एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होती है, जो इम्युनिटी बढ़ाती है, तनाव कम करती है और पूरे दिन एनर्जी बनाए रखती है।

कमल की चाय गर्मी में बुखार, प्यास और जलन से राहत देती है। यह मन को शांत रखती है और अच्छी नींद लाती है। गुड़हल या हिबिस्कस विटामिन सी से भरपूर होती है। इससे बनी चाय ब्लड प्रेशर कंट्रोल करती है, इम्युनिटी बूस्ट करती है और त्वचा को चमकदार बनाती है। गर्मी में यह शरीर को ठंडक प्रदान करती है। वहीं, गुलाब की चाय गर्मियों में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली चाय है। यह मूड अच्छा रखती है, तनाव कम करती है, त्वचा निखारती है और दिन भर की थकान दूर करती है। पाचन भी सुधारती है।

पारिजात या हरसिंगार की चाय जोड़ों के दर्द, सूजन और बुखार में रामबाण है। सर्दी-जुकाम और संक्रमण से बचाती है। बनफशा की चाय खांसी, सांस की समस्या और त्वचा रोगों में फायदेमंद और तनाव दूर करके मन को शांत रखती है। वहीं, कृष्णकमल या पैशन फ्लावर की चाय चिंता, अनिद्रा और तनाव दूर करने में बेहद उपयोगी है। यह अच्छी नींद लाती और मूड सुधारती है।

मौलश्री की चाय बुखार, पुरानी खांसी और त्वचा की समस्याओं में राहत देती है। इस फूल को सर्वगुण संपन्न कहा जाता है। यह तनाव दूर करने में भी कारगर है। विष्णुकांता की चाय याददाश्त बढ़ाती है, दिमाग शांत रखती और एनर्जी बूस्ट करती है। इसका नीला रंग बदलना भी आकर्षक है। वहीं, सूरजमुखी और जैस्मिन की चाय बुखार, सूजन और चिंता दूर करने में मददगार है। लैवेंडर की चाय रिलैक्सेशन के लिए सबसे अच्छी होती है, त्वचा चमकाती है और गर्मी की थकान मिटाती है।

फूलों की चाय घर पर आसानी से बनाई जा सकती है। इसके लिए एक कप गर्म पानी में 1-2 चम्मच सूखे या ताजे फूल डालें। 5-10 मिनट ढककर रखें। फिर छान लें। स्वाद के अनुसार इसमें शहद और नींबू मिला सकते हैं। रोजाना 1-2 कप पीने से गर्मी में भी शरीर ठंडा, मन शांत और एनर्जी बनी रहती है।

आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार, नियमित सेवन से इम्युनिटी मजबूत होती है और गर्मी से होने वाली समस्याएं कम हो जाती हैं। हालांकि, अगर किसी फूल से एलर्जी हो तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही इस्तेमाल करें।

--आईएएनएस

एमटी/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

PSL 2026: शाहीन अफरीदी ने आउट होने के बाद खोया आपा, कर दी शर्मनाक हरकत, देखिए VIDEO

लाहौर कलंदर्स का पाकिस्तान सुपर लीग में बुरा हाल है और उसके कप्तान शाहीन अफरीदी पर इसका दबाव साफ दिख रहा है. क्ववेटा के खिलाफ मैच में शाहीन ने आउट होने के बाद बैट तोड़ डाला. Fri, 17 Apr 2026 22:20:35 +0530

  Videos
See all

Navneet Rana Viral: 'हमारी बच्चियों को जबरन बुर्का..' नवनीत राणा गजब गुस्सा गईं ! #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T16:45:06+00:00

Women Reservation Bill:बांसुरी स्वराज ने कहा- देश की महिलाएं माफ नहीं करेंगी! | PM Modi | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T17:01:05+00:00

Lok Sabha: Delamination और Women Bill पर Kalyan Banerjee ने Speech में ऐसा क्या कहा कि हो रहा Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T16:52:06+00:00

Israel Big Attack on Iran LIVE: Mojtaba Khamenei मरेगा! | Mossad | US Iran Ceasefire | Trump | China #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T16:45:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers