Responsive Scrollable Menu

Gold Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, गोल्ड ₹1748, सिल्वर ₹3362 हुई सस्ती; देखें ताजा दाम

Gold Silver Price Today (17 April 2026): अमेरिका-ईरान युध्द के चलते लगातार कीमतीं धातुओं की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। आज, शुक्रवार (17 अप्रैल 2026) भी गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, शुक्रवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,748 रुपए सस्ता होकर  1.51 लाख रुपए के लेवल पर कारोबार कर रहा है, जबकि एक दिन पहले गुरुवार को यह 1.53 लाख पर था।

वहीं, चांदी की कीमतों में भी सुस्ती बनी हुई है। आज एक किलो सिल्वर 3,362 रुपए सस्ती होकर 2.48 लाख के स्तर आ गई, जो 16 अप्रैल को 2.51 लाख रुपए पर थी। बता दें, मिडिल ईस्ट की जंग के बीच 49 दिनों में सोना 7,739 सस्ता हुआ। और वहीं, चांदी में 18,770 की गिरावट देखने को मिली है। जंग शुरू होने से एक दिन पहले 27 फरवरी को सोना ₹1.59 लाख/10 ग्राम और चांदी ₹2.67 लाख/किलो थी। आइए अब देश के कुछ प्रमुख शहरों के ताजा दाम देखें।  

देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट गोल्ड के प्राइस  

शहर  भाव 24 कैरेट (रुपए/10 ग्राम)
दिल्ली  ₹1,54,350
चेन्नई ₹1,55,020
मुबंई  ₹1,54,200
भोपाल  ₹1,54,250
कोलकाता ₹1,54,200
अहमदाबाद ₹1,54,250
लखनऊ ₹1,54,350
रायपुर ₹1,54,200
पटना  ₹1,54,250

 ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 जरूरी बातों का रखें ध्यान

1. हॉलमार्क वाला सोना ही लें:
सोना खरीदते समय हमेशा BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड) हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही चुनें। हॉलमार्क पर एक यूनिक अल्फान्यूमेरिक कोड होता है (जैसे AZ4524), जिससे सोने की शुद्धता और कैरेट की सही जानकारी मिलती है। यह आपको नकली या कम शुद्धता वाले सोने से बचाता है।

2. खरीद से पहले कीमत जरूर जांचें:
सोना खरीदने से पहले उसका रेट अलग-अलग भरोसेमंद स्रोतों से जरूर चेक करें, जैसे IBJA (इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन) की वेबसाइट। ध्यान रखें कि 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमत अलग-अलग होती है, इसलिए सही कैरेट के हिसाब से ही तुलना करें। 

 

 

Continue reading on the app

सबको चाहिए यही 7-सीटर, इसे बीते 12 महीनों में 2 लाख लोगों ने खरीदा; कीमत ₹8.80 लाख; 26 km का माइलेज

भारतीय मार्केट में मल्टी यूटिलिटी व्हीकल (MUV) सेगमेंट की डिमांड में तेजी दिख रही है। अगर FY2026 की बात करें तो इस दौरान भारतीय मार्केट में कुल 4,79,389 यूनिट MUV की बिक्री हुई।

Continue reading on the app

  Sports

KKR का 18 गेंदों ने करवाया बड़ा नुकसान, देखते रह गए कैमरन ग्रीन, 5 ओवर में सारी मेहनत बर्बाद

गुजरात टाइटंस के खिलाफ खराब शुरुआत के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने खराब शुरुआत के बावजूद बेहतरीन वापसी की थी. एक वक्त पर टीम 200 रन की ओर बढ़ती हुई दिख रही थी लेकिन आखिरी 5 ओवर में उनका खेल बिगड़ गया. Fri, 17 Apr 2026 22:13:01 +0530

  Videos
See all

Navneet Rana Viral: 'हमारी बच्चियों को जबरन बुर्का..' नवनीत राणा गजब गुस्सा गईं ! #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T16:45:06+00:00

Iran-Israel War Update: इजरायल का ईरान पर भीषण हमला! Ceasefire Broken? | Iran vs Israel | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T16:45:10+00:00

Lok Sabha: Delamination और Women Bill पर Kalyan Banerjee ने Speech में ऐसा क्या कहा कि हो रहा Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T16:52:06+00:00

Women Reservation Bill:बांसुरी स्वराज ने कहा- देश की महिलाएं माफ नहीं करेंगी! | PM Modi | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T17:01:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers