Responsive Scrollable Menu

कैंसर से फाइट के बीच बीवी की केयर करते इरफान खान, बेटे बाबिल ने दिखाईं अनदेखी तस्वीरें

बाबिल खान अक्सर अपने दिवंगत पिता इरफान खान की याद में तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। रीसेंटली उन्होंने अपनी मां के साथ बीमार इरफान की फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड की है। इसमें इरफान सुतापा के पैर से कॉर्न निकाल रहे हैं।

Continue reading on the app

शुरुआती लोगों के लिए बेहतर हैं ये तीन आसन, ऐसे शुरू करें योग की यात्रा

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। अगर आप योग की शुरुआत करना चाहते हैं लेकिन नहीं जानते कि कौन से आसन सबसे आसान और फायदेमंद हैं, तो भारत सरकार के आयुष मंत्रालय की सिफारिश आपके लिए मददगार साबित हो सकती है।

एक्सपर्ट के अनुसार, शुरुआती लोगों के लिए ताड़ासन, वज्रासन और भुजंगासन को सबसे बेहतर माना जाता है। ये तीन आसन घर पर आसानी से किए जा सकते हैं और रोजाना सिर्फ 10 से 15 मिनट का अभ्यास शरीर को लचीला, मांसपेशियों को मजबूत और मन को शांत बनाने में काफी मदद करता है।

योग विशेषज्ञों के अनुसार, इन आसनों से शारीरिक और मानसिक समस्याओं को दूर किया जा सकता है। शुरुआत में धीरे-धीरे अभ्यास करें और सांस पर पूरा ध्यान दें। नियमितता बनाए रखने से जल्दी ही अच्छे परिणाम दिखने लगते हैं। शुरुआती लोगों को योग एक्सपर्ट की देखरेख में ही अभ्यास करना चाहिए।

ताड़ासन :- यह सबसे आसान और बुनियादी आसन है, जो योग की मजबूत नींव रखता है। इसके लिए दोनों पैरों को जोड़कर सीधे खड़े हो जाएं। हाथों को ऊपर उठाकर उंगलियों को आपस में मिलाएं और पूरे शरीर को ऊपर की ओर खींचें। एड़ियों को हल्का सा उठाएं, इस दौरान सांस को सामान्य रखें। यह आसन रीढ़ की हड्डी को सीधा करता है, कद बढ़ाने में सहायक होता है, पूरे शरीर में रक्त संचार सुधारता साथ ही एकाग्रता भी बढ़ाता है। शुरुआती लोगों के लिए ताड़ासन पर 20 से 30 सेकंड तक रहना काफी है। धीरे-धीरे समय बढ़ाकर 1 मिनट तक कर सकते हैं। सुबह खाली पेट इसे करना सबसे अच्छा रहता है।

वज्रासन :- यह आसन भोजन करने के तुरंत बाद भी किया जा सकता है। इसके लिए घुटनों को मोड़कर एड़ियों पर बैठ जाएं। दोनों घुटने साथ रहें, हाथ जांघों पर रखें और पीठ तथा गर्दन को सीधा रखें। आंखें बंद करके शांत बैठें। यह आसन पाचन तंत्र को मजबूत करता है, घुटनों को मजबूत बनाता है, कमर दर्द से राहत देता है और ध्यान लगाने के लिए सबसे अच्छी मुद्रा प्रदान करता है। रोजाना करने से पेट की चर्बी भी कम होती है। शुरुआती लोगों को वज्रासन में 3 से 5 मिनट करना चाहिए। बाद में धीरे-धीरे बढ़ाकर 10-15 मिनट तक किया जा सकता है।

भुजंगासन :- इस आसन के अभ्यास के लिए पेट के बल लेट जाएं और दोनों हाथ जमीन पर रखें। सांस लेते हुए छाती को ऊपर उठाएं, सिर को पीछे झुकाएं और नजरें छत की ओर रखें। इस मुद्रा में 15-20 सेकंड तक रुकें, फिर धीरे से वापस आएं। यह आसन रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है, पेट की मांसपेशियों को मजबूत कर तनाव दूर करता है और फेफड़ों की क्षमता भी बढ़ाता है। कब्ज और थकान में भी आराम मिलता है। शुरुआती लोगों के लिए भुजंगासन को 15-20 सेकंड तक ही रखें। इसे 3-5 बार दोहराएं। समय बढ़ाने से पहले शरीर की क्षमता देखें।ये तीन आसन योग की अच्छी शुरुआत देते हैं। रोजाना 10-15 मिनट इनका अभ्यास करने से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं।

--आईएएनएस

एमटी/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

RR vs KKR: कोलकाता को मिली पहली जीत, रोमांचक मुकाबले में RR को 4 विकेट से हराया, रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय चमके

RR vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 28वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले को कोलकाता ने 4 विकेट से जीत लिया है। Sun, 19 Apr 2026 19:22:41 +0530

  Videos
See all

Women Reservation Bill को लेकर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन #viralnews #viralvideo #shorts #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T15:13:18+00:00

Viral Video | मलेशिया में भीषण आग! 200 घर जलकर खाक #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T15:17:12+00:00

Aar Paar : महिला आरक्षण और मोदी पर क्या बात हुई?| Women Reservation Bill | Delimitation|Amish Devgan #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T15:15:04+00:00

Lapete Mein Netaji : समाजवादी पार्टी कांग्रेस को समझती है छुआछूत? | Kishore Ajwani | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T15:15:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers