Responsive Scrollable Menu

Gold Silver Price Fall: दिन निकलते ही लुढ़के सोने और चांदी के दाम, जानें क्या है ताजा भाव

Gold Silver Price Fall: सोना और चांदी के खरीदारों के लिए दिन निकलते ही अच्छी खबर सामने आई है. जी हां गोल्ड और सिल्वर दोनों ही धातुओं में गिरावट दर्ज की गई है. शादी ब्याह और अन्य मौकों पर गोल्ड के साथ-सात सिल्वर की भी अच्छी खासी डिमांड रहती है. ऐसे में 17 अप्रैल 2026 को इन धातुओं की गिरी कीमतों से खरीदारों के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी. आइए जानते हैं कि 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का रेट कितना है. 

क्या है सोने के ताजा भाव

सोना खरीदना कौन नहीं चाहता. कुछ लोग पहनने तो कुछ लोग निवेश के लिहाज से इस धातु पर काफी भरोसा जताते हैं. हालांकि वक्त के साथ इसकी कीमतों ने आसमान को छू लिया है. बीते कुछ दिनों में तो गोल्ड के रेट में आई रैली ने इसे और भी महत्वपूर्ण बना दिया है. इस बीच आइए जानते हैं कि 17 अप्रैल शुक्रवार को सोने की ताजा कीमतें कितनी कम हुई हैं. 

गुड्स रिटर्न के मुताबिक 17 अप्रैल को 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 1,54,200 है. जो बीते दिन 1,55,570 रुपए थी. यानी इसमें एक दिन के अंदर एक तोला पर 1,370 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है. इसी तरह अगर आप 22 कैरेट सोना खरीदना चाहते हैं तो आपको अपनी जेब से 17 अप्रैल को 141350 रुपए खर्च करना होंगे. जो बीते दिन के मुकाबले 1250 रुपए कम है क्योंकि गुरुवार को ये रेट 142600 रुपए था. लेकिन आप इससे भी सस्ता सोना खरीदना चाहते हैं तो आप 18 कैरेट में जा सकते हैं.

आमतौर पर ज्वेलरी में इसका इस्तेमाल ज्यादा होता है. जब से सोने की कीमतों ने आसमान छुआ है तब से 18 कैरेट और भी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. इसकी कीमतों की बात करें तो शुक्रवार को 1,15,650 रुपए दर्ज की गई है. जबकि बीते दिन इसकी कीमत 1,16,680 रुपए थी. यानी इसमें 1030 रुपए की कमी देखने को मिली है. 

क्या है चांदी का ताजा रेट

इसी तरह चांदी भी शादी और अन्य त्योहारों के मौकों पर काफी डिमांड में रहती है. उपहार के तौर पर भी चांदी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है. यही वजह है कि इनकी कीमतों में अच्छी खासी बढ़ोतरी हो चुकी है. हालांकि बीते कुछ वक्त में चांदी जमा करने वालों की भी चांदी हो गई थी क्योंकि सिल्वर ने 420000 का रेट भी पार कर लिया था. लेकिन अब इसमें 150000 से ज्यादा की कमी दर्ज की जा चुकी है.

ताजा रेट की बात करें तो 17 अप्रैल 2026 को सिल्वर की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है. एक किलोग्राम के दाम 265000 रुपए है जो बीते दिन 270000 रुपए थे. यानी इसमें प्रति किलो 5000 रुपए की कमी देखने को मिली है. 

य़ह भी पढ़ें - सोने की चमक बढ़ी, चांदी का दाम 2.55 लाख रुपए हुआ

Continue reading on the app

Bhoot Bangla X Review: 'भूत बंगला' देख पुरानी यादें हुई ताजा, अक्षय-प्रियदर्शन के कमबैक पर फैंस बोले- 'कुछ चीजें कभी नहीं बदलती'

Bhoot Bangla X Review: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और प्रियदर्शन (Priyadarshan ) की फिल्म भूत बंगला का लंबे समय से फैंस इंतजार कर रहे थे. अब आखिरकार ये हॉरर-कॉमेडी सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है. इस फिल्म का स्टार्स ने जोरो- शोरो से प्रमोशन किया था और अब इसे दर्शकों की जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. नेटिजंस फिल्म से जुड़ी क्लिप और फोटोज शेयर कर अपना रिव्यू दे रहे हैं. तो चलिए जानते हैं, लोगों को कैसी लगी ये फिल्म.

16 साल बाद लौटी प्रियदर्शन-अक्षय की जोड़ी

सालों बाद अक्षय कुमार और मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन की जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए दर्शक काफी समय से बेताब थे, और अब इसका असर सिनेमाघरों में साफ देखने को मिल रहा है.  शुक्रवार सुबह-सुबह फर्स्ट डे-फर्स्ट शो देखकर निकले दर्शकों ने सोशल मीडिया एक्स पर 'भूत बंगला' का रिव्यू देना शुरू कर दिया है. एक यूजर ने लिखा- 'भूत बंगला सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि पुरानी यादों का सफर है, प्रियदर्शन की क्लासिक शैली का वो बेकाबू माहौल, अक्षय कुमार की लाजवाब कॉमिक टाइमिंग...एकदम लाजवाब! ऐसा लगा जैसे मेरे सदाबहार पसंदीदा किरदार फिर से जीवंत हो उठे हों, कुछ चीजें कभी नहीं बदलती.'

ये भी पढ़ें- अक्षय कुमार से वामिका गब्बी तक, जानें 'भूत बंगला' के स्टार्स को कितनी मिली फीस?

ये भी पढ़ें- 'गलत ट्रेन में चढ़ गए तो...', हंसिका मोटवानी को तलाक पर नहीं है कोई पछतावा, बच्चा पैदा करने पर कही ये बात

Continue reading on the app

  Sports

टी20 विश्व कप में हुई थी फिक्सिंग?: कप्तान और कोच शक के घेरे में, आईसीसी ने शुरू कर दी जांच

कनाडा क्रिकेट एक बार फिर विवादों में घिर गया। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की एंटी-करप्शन यूनिट ने कनाडा क्रिकेट से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच शुरू कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक, यह जांच 2 अलग-अलग मामलों में चल रही, जिनमें अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट दोनों स्तर पर नियमों के उल्लंघन की आशंका जताई गई।

इन आरोपों का खुलासा कनाडा के पब्लिक ब्रॉडकास्टर CBC के एक डॉक्यूमेंट्री प्रोग्राम 'करप्शन, क्राइम एंड क्रिकेट' में हुआ है। 43 मिनट की इस फिल्म में कनाडा क्रिकेट के प्रशासन और कामकाज पर कई गंभीर सवाल उठाए गए हैं।

टी20 विश्व कप 2026 में हुई थी मैच फिक्सिंग?
डॉक्यूमेंट्री में दावा किया गया है कि हाल ही में भारत और श्रीलंका में हुए मेंस टी20 वर्ल्ड कप के दौरान कनाडा और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैच में गड़बड़ी की आशंका है। खास तौर पर न्यूजीलैंड की पारी के पांचवें ओवर को लेकर जांच की जा रही है। उस समय कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा गेंदबाजी करने आए थे। उन्हें टूर्नामेंट शुरू होने से महज तीन हफ्ते पहले कप्तान बनाया गया था। बाजवा मुख्य रूप से बल्लेबाजी ऑलराउंडर हैं और ऑफ स्पिन करते हैं। जब वे गेंदबाजी करने आए, तब न्यूजीलैंड का स्कोर 2 विकेट पर 35 रन था।

क्रिकेट कनाडा शक के घेरे में
कनाडा ने शुरुआत तेज गेंदबाजों जसकरण सिंह और डिलोन हेलीगर से की थी, लेकिन दोनों ने शुरुआती ओवरों में काफी रन लुटाए। इसके बाद तीसरे ओवर में स्पिनर साद बिन जफर को लाया गया, जिन्होंने विकेट मेडन ओवर डाला। चौथे ओवर में हेलीगर ने एक विकेट लिया, लेकिन पांचवें ओवर में बाजवा ने नो-बॉल और वाइड सहित कुल 15 रन दे दिए, जो अब जांच के घेरे में है।

कनाडा टीम के पूर्व कोच ने लगाए बड़े आरोप
दूसरा मामला कनाडा टीम के पूर्व कोच खुर्रम चोहन से जुड़ा है। एक लीक ऑडियो रिकॉर्डिंग में उन्होंने आरोप लगाया कि क्रिकेट कनाडा के कुछ वरिष्ठ बोर्ड सदस्यों ने टीम चयन में दबाव बनाया। इस ऑडियो में मैच फिक्सिंग की कोशिशों का भी जिक्र है। हालांकि इन आरोपों को साबित करने के लिए ठोस सबूत जुटाना चुनौती बना हुआ है।

आईसीसी की इंटीग्रिटी यूनिट के अंतरिम जनरल मैनेजर एंड्रयू एफग्रेव ने कहा कि एसीयू इस कार्यक्रम से वाकिफ है, लेकिन जांच के नियमों के तहत वे आरोपों पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। उन्होंने बताया कि एसीयू की तीन मुख्य जिम्मेदारियां-इंटेलिजेंस, प्रिवेंशन और जांच, एक साथ काम करती हैं।

पूर्व कोच दसानायके भी दबाव की बात कह चुके
डॉक्यूमेंट्री में पूर्व कोच पबुडु दसानायके ने भी दावा किया कि 2024 टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम चयन में उन पर दबाव बनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने के लिए मजबूर किया गया और मना करने पर उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने की धमकी दी गई। दसानायके ने अब क्रिकेट कनाडा के खिलाफ गलत तरीके से नौकरी से निकालने का केस भी किया है।

पिछले एक साल में कनाडा क्रिकेट प्रशासनिक उथल-पुथल से भी गुजरा है। पूर्व सीईओ सलमान खान की नियुक्ति और फिर हटाए जाने का मामला भी विवादों में रहा। उन पर चोरी और धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं, जिन्हें उन्होंने खारिज किया है। हाल ही में अर्विंदर खोसा को नया बोर्ड अध्यक्ष चुना गया है।

इसके अलावा खिलाड़ियों को 2024 टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी मिलने में देरी हुई और 2025 में कुछ समय तक खिलाड़ी बिना कॉन्ट्रैक्ट के भी रहे। डॉक्यूमेंट्री में संगठित अपराध से जुड़े आरोपों का भी जिक्र है, हालांकि यह मामला ACU के दायरे से बाहर बताया गया है।

Fri, 17 Apr 2026 10:39:56 +0530

  Videos
See all

PM Modi।Women Reservation Bill।"अगर ये इस बिल का विरोध करेंगे, तो इसका राजनीतिक लाभ मुझे होगा" #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T05:07:29+00:00

Delhi Narela Fire News : दिल्ली के नरेला इलाके में लगी भीषण आग #delhi #fire #fireaccident #topnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T05:09:26+00:00

Akhilesh Yadav On SIR | "उस घपले को भी हम लोगों ने पकड़ लिया..." | BJP | Samajwadi | UP News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T05:08:08+00:00

Top 100 News Today | देश और दुनिया से जुड़ी इस वक्त की 100 बड़ी खबर | Women Reservation Bill #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T05:10:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers