पंजाब किंग्स की जीत पर प्रीति जिंटा ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट, आते ही हुआ वायरल, ऐसे लुटाया अपनी टीम पर प्यार
MI VS PBKS: आईपीएल 2026 का 24वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया. इस मैच में मुंबई के दिए 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स ने 7 विकेट रहते हुए हासिल कर लिया और एक बड़ी जीत दर्ज की. MI को हराकर PBKS ने अपना विजयरथ आगे बढ़ाया और अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है. बैक टू बैक चौथी जीत के बाद पंजाब की को-ओनर प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर स्पेशल पोस्ट शेयर किया, जिसमें अपने कप्तान और कोच की जमकर तारीफ की.
प्रीति जिंटा ने Punjab Kings के लिए शेयर किया स्पेशल पोस्ट
पंजाब किंग्स की जीत का फैंस ने जमकर जश्न मनाया और मैदान पर खिलाड़ियों ने भी बैक टू बैक चौथी जीत को सेलिब्रेट किया. इसके बाद टीम की को-ओनर प्रीति जिंटा ने भी इस जीत के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है. प्रीति मैच देखने तो नहीं आ पाईं, लेकिन उन्होंने घर बैठकर इस मैच का लुत्फ उठाया है.
प्रीति जिंटा ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- हां हां हां!!!! इस जीत के लिए पंजाब किंग्स को बधाई हो. प्रभसिमरन सिंह ने मैच्योर इनिंग खेली. और वाह! अर्शदीप सिंह...आपको चमकते हुए देखकर बहुत खुशी हुई ???? सड्डा सरपंच के कुशल नेतृत्व में बेहतरीन टीम वर्क. श्रेयस अय्यर और रिकी पोंटिंग.. श्रेयस, क्या शानदार कैच था! मैंने अब तक का सबसे बेहतरीन कैच देखा है. मैं खुशी से झूम रहा हूं.
Yes Yes Yessss !!!! Congratulations @PunjabKingsIPL for this win ????So much maturity from @prabhsimran01 & wow @arshdeepsinghh Happy to see you shine ???? Amazing team work under the capable leadership of Sadda Sarpanch @ShreyasIyer15 & @RickyPonting ???? That was an awesome catch… pic.twitter.com/MNPsG1U1qU
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) April 16, 2026
पंजाब किंग्स ने 7 विकेट से मुंबई इंडियंस को हराया
वानखेड़े स्टेडियम में MI VS PBKS के बीच हाईवोल्टेज मैच खेला गया. इस मुकाबले में टॉस जीतकर पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजी करने का फैसला किया. नतीजन, मुंबई की टीम घरेलू मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी. इस मैच में मुंबई इंडियंस की ओर से ओपनिंग करने आए क्विंटन डी कॉक ने शतक लगाया और अपनी टीम को 195/6 के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.
मगर, मुंबई के दिए 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने महज 16.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और 7 विकेट से एक बड़ी जीत दर्ज की. पंजाब की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर ने 35 गेंद पर 66 रनों की पारी खेली, तो वहीं सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह 39 गेंद पर 80 रन की धाकड़ पारी खेलकर और अपनी टीम को जीत दिलाकर नाबाद लौटे.
✌️+✌️=4️⃣ WINS!
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) April 16, 2026
Our co-owners, Mohit Burman and Ness Wadia, cheered us on during our victory at Wankhede! pic.twitter.com/i0V0zNz0XF
IPL 2026 प्वॉइंट्स टेबल में नंबर-1 बनी पंजाब किंग्स
IPL 2026 में पंजाब किंग्स ने अब तक एक भी मैच नहीं हारा है और वह विजयरथ पर सवार है. पंजाब ने गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस को हराने के साथ ही अंक तालिका पर बादशाहत हासिल कर ली. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली PBKS ने इस सीजन अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें एक मैच बारिश में धुला और 4 मैचों में पंजाब ने जीत दर्ज की है. विजयरथ पर सवार पंजाब की टीम 9 अंक और +1.067 नेट रन रेट के साथ प्वॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर काबिज है.
ये भी पढ़ें: पंजाब किंग्स की जीत से RCB को हुआ नुकसान, मुंबई इंडियंस का अंक तालिका में हाल बेहाल, जानिए किस नंबर पर है कौन सी टीम
ट्रंप ने फिर पाकिस्तान पर लुटाया प्यार, जानें अब क्या कहा?
मध्य पूर्व में पिछले डेढ़ महीने से जारी बारूदी संघर्ष के बीच अब कूटनीति की मेज से बड़ी खबरें छनकर आ रही हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि ईरान के साथ एक ऐतिहासिक शांति समझौता अब ज्यादा दूर नहीं है. ट्रंप ने एक चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि यदि यह 'महाडील' पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में साइन होती है, तो वह खुद वहां जाने के लिए तैयार हैं. जी हां ट्रंप ने एक बार फिर पाकिस्तान को लेकर अपना प्यार लुटाया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने और क्या कहा?
परमाणु कार्यक्रम पर 'सरेंडर' को तैयार ईरान?
व्हाइट हाउस से रवाना होते समय ट्रंप ने मीडिया से कहा कि ईरान के साथ बातचीत 'बेहद सकारात्मक' दिशा में आगे बढ़ रही है. ट्रंप के मुताबिक, ईरान लगभग सभी प्रमुख शर्तों पर सहमत हो गया है. सबसे बड़ी बात यह है कि ईरान न केवल परमाणु हथियार बनाने की जिद छोड़ने को तैयार है, बल्कि अपना संवर्धित यूरेनियम भी सौंपने पर राजी हो गया है. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों ने अभी तक इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की है, लेकिन अगर ऐसा होता है, तो यह सदी की सबसे बड़ी कूटनीतिक जीत होगी.
पाकिस्तान की मध्यस्थता और 'इस्लामाबाद' का महत्व
इस पूरी शांति प्रक्रिया में पाकिस्तान एक महत्वपूर्ण कड़ी बनकर उभरा है. ट्रंप ने इस्लामाबाद की मध्यस्थता की खुलकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि वहां का सैन्य नेतृत्व और शांति दूत 'अविश्वसनीय काम' कर रहे हैं. बता दें कि पहले दौर की बातचीत बेनतीजा रहने के बाद, अब दूसरे दौर की तैयारी है. पाकिस्तान इस वार्ता का मुख्य केंद्र बना हुआ है, जिसे ट्रंप का समर्थन मिलना दक्षिण एशिया की राजनीति के लिहाज से भी बड़ा संकेत है.
जंग खत्म होने की उम्मीद, लेकिन 'प्लान-बी' भी तैयार
ट्रंप ने विश्वास जताया कि 28 फरवरी को शुरू हुई यह जंग अब अपने अंत के करीब है. उन्होंने इजरायल और लेबनान के बीच हुए सीजफायर को क्षेत्र में स्थिरता की पहली सीढ़ी बताया. हालांकि, शांति की इन बातों के बीच 'सॉफ्ट' और 'हार्ड' कूटनीति का संगम भी दिख रहा है.
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ कर दिया है कि वे 'शांति चाहते हैं, लेकिन युद्ध के लिए तैयार बैठे हैं.' यदि बातचीत किसी भी स्तर पर विफल होती है, तो अमेरिका और इजरायल ईरान पर दोबारा भीषण हमला करने से पीछे नहीं हटेंगे.
ट्रंप के लिए घरेलू राजनीति और 'मिडटर्म' चुनाव
विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप की यह जल्दबाजी केवल वैश्विक शांति के लिए नहीं, बल्कि अमेरिका में होने वाले मिडटर्म चुनाव को देखते हुए भी है. युद्ध के कारण बढ़ी तेल की कीमतों और आर्थिक दबाव ने ट्रंप की लोकप्रियता पर असर डाला है. ऐसे में चुनाव से पहले युद्ध खत्म कराना उनके लिए 'ट्रंप कार्ड' साबित हो सकता है.
जमीनी हालात अब भी संवेदनशील हैं। लेबनान में हिज्बुल्लाह और इजरायल के बीच सीजफायर उल्लंघन की खबरें आ रही हैं. ऐसे में देखना होगा कि क्या ट्रंप वास्तव में इस्लामाबाद पहुंचकर इस ऐतिहासिक समझौते पर मुहर लगा पाते हैं या मिडिल ईस्ट की आग एक बार फिर कूटनीति को झुलसा देगी.
यह भी पढ़ें - होर्मुज स्ट्रेट में हमलों पर भारत ने जताई चिंता; सुरक्षा परिषद में रूस-चीन के वीटो पर बरकरार रखा तटस्थ रुख
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















