ट्रंप ने गुरुवार को एक बार फिर दावा किया कि ईरान के साथ वार्ता में प्रगति हो रही है। उन्होंने संकेत दिया कि यदि कोई शांति समझौता होता है तो वह उस पर हस्ताक्षर करने में शामिल हो सकते हैं। ट्रंप ने कहा, 'अगर इस्लामाबाद में समझौते पर हस्ताक्षर होते हैं, तो मैं जा सकता हूं।'
Shreyas Iyer catch: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक ऐसा पल आया, जिसने पूरे मैच का रुख बदल दिया। यह पल था श्रेयस अय्यर के शानदार कैच का, लेकिन उससे भी ज्यादा चर्चा में रहा रोहित शर्मा का रिएक्शन, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।
यह घटना 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर हुई, जब गेंदबाजी कर रहे थे मार्को यानसेन। उस समय हार्दिक पंड्या बेहद खतरनाक नजर आ रहे थे। उन्होंने ओवर की शुरुआत में ही एक जोरदार छक्का जड़ा था और लग रहा था कि अगली गेंद भी बाउंड्री पार जाएगी। लेकिन लॉन्ग-ऑन पर खड़े श्रेयस अय्यर ने कुछ ऐसा कर दिखाया, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। अय्यर तेजी से दौड़े, हवा में छलांग लगाई और गेंद को रिवर्स-कप करते हुए कैच किया। हालांकि संतुलन बिगड़ने की वजह से वे बाउंड्री के पार जा रहे थे, लेकिन उन्होंने शानदार सूझबूझ दिखाते हुए गेंद को हवा में फेंक दिया।
SHREYAS IYER, WHAT HAVE YOU DONE!! ????
???? One of the best catches you would see in the #TATAIPL history ????????
तभी पास खड़े जेवियर बार्टलेट ने गेंद को लपक लिया और इस तरह हार्दिक पंड्या की पारी का अंत हो गया। मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों के साथ-साथ डगआउट में बैठे रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव भी इस नजारे को देखकर हैरान रह गए। खासकर रोहित का रिएक्शन कैमरे में कैद हुआ, जो अब वायरल हो चुका।
श्रेयस अय्यर का सुपरमैन कैच इस कैच को लेकर तीसरे अंपायर से भी जांच कराई गई। रिप्ले में साफ दिखा कि अय्यर ने बाउंड्री लाइन पार करने से पहले गेंद रिलीज कर दी थी, इसलिए यह कैच वैध करार दिया गया। हालांकि स्कोरकार्ड में कैच का श्रेय बार्टलेट को मिला, लेकिन असल में यह पूरी तरह अय्यर की मेहनत का नतीजा था।
पंजाब किंग्स टॉप पर पहुंचा मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने भी माना कि यही कैच मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। उन्होंने कहा कि टीम का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है और हर मैच में टीम एकजुट होकर खेल रही।
पंजाब किंग्स ने इस मुकाबले को सात विकेट से जीत लिया और इसी के साथ टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। इस जीत ने पंजाब के आत्मविश्वास को और बढ़ा दिया है, जबकि यह मुकाबला अय्यर के कैच और रोहित के रिएक्शन के लिए लंबे समय तक याद रखा जाएगा।