Responsive Scrollable Menu

मणिपुर की लड़की की झांसी में संदिग्ध मौत, कब्रिस्तान में शव दफनाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, पति ने पहुंचकर जमकर काटा बवाल

उत्तर प्रदेश के झांसी की घटना है. युवती के शव को बॉयफ्रेंड दफनाने कब्रिस्तान पहुंचा था, लेकिन पहचान पत्र न होने पर रोक दिया गया. इसी दौरान पति पहुंचकर हत्या का आरोप लगाने लगा. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

Continue reading on the app

पंजाब किंग्स की जीत से RCB को हुआ नुकसान, मुंबई इंडियंस का अंक तालिका में हाल बेहाल, जानिए किस नंबर पर है कौन सी टीम

IPL 2026 Points Table after Match 24: आईपीएल 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला गया, जिसे श्रेयस अय्यर एंड कंपनी ने एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से जीतकर अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ ही अंक तालिका में बड़े बदलाव देखने को मिले और आरसीबी को नुकसान हो गया. तो आइए जानते हैं कि आईपीएल के 24वें मैच के बाद प्वॉइंट्स टेबल का क्या हाल है और कौन सी टीम किस नंबर पर पहुंच गई है...

RCB को पीछे छोड़ टेबल टॉप पर बनी पंजाब किंग्स

IPL 2026 में विजयरथ पर सवार पंजाब किंग्स की टीम ने मुंबई इंडियंस को हराने के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को नंबर-2 पर धकेलते हुए अंक तालिका पर बादशाहत हासिल कर ली. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली PBKS ने इस सीजन अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें एक मैच बारिश में धुला, जबकि 4 मैचों में पंजाब ने जीत दर्ज की है. विजयरथ पर सवार पंजाब की टीम 9 अंक और +1.067 नेट रन रेट के साथ प्वॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर काबिज है.

प्वॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स के बाद दूसरे नंबर पर आरसीबी आ गई है, जिसने अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें 4 मैच जीते और 1 मैच हारा है. 8 अंक और +1.503 नेट रन रेट के साथ RCB दूसरे स्थान पर है. वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम 8 अंक और +0.889 नेट रन रेट के साथ तीसरे पायदान पर है.

मुंबई इंडियंस का हाल बेहाल

IPL 2026 का सफर अब तक मुंबई इंडियंस के लिए कुछ खास नहीं रहा है. मुंबई ने इस सीजन 5 मैच खेले हैं, जिसमें ओपनिंग मैच जीतने के बाद ये टीम लगातार 4 मैच हार चुकी है. लगातार मिल रही हार के कारण मुंबई न केवल अंक हासिल करने में असफल हो रही है बल्कि उनका नेट रन रेट भी बिगड़ता जा रहा है. पंजाब किंग्स के हाथों मिली करारी हार के बाद MI 2 अंक और -1.076 नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में 9वें पायदान पर है.

वहीं, अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का इस सीजन अब तक जीत का खाता नहीं खुल सका है. KKR ने 5 मैच खेले हैं, जिसमें एक मैच बारिश में धुला है और 4 मैचों में हार का सामना किया है. इस वजह से कोलकाता प्वॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी यानि 10वें नंबर पर है.

5 टीमों के पास हैं 4-4 अंक

इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन की अंक तालिका पर गौर करें, तो 5 टीमें हैं, जिनके पास 4-4 अंक हैं और नेट रन रेट की बदौलत उनकी पोजीशन में अंतर है. सनराइजर्स हैदराबाद चौथे नंबर पर है. दिल्ली कैपिटल्स पांचवें, गुजरात टाइटंस छठवें, लखनऊ सुपर जायंट्स सातवें और चेन्नई सुपर किंग्स आठवें नंबर पर है. CSK की बात करें, तो टीम ने भले ही शुरुआत में मुकाबले हारे, लेकिन उसने बैक टू बैक 2 मैच जीत लिए हैं और अंक तालिका में अपनी स्थिति बेहतर बना रही है.

ये भी पढ़ें: लगातार 4 मैच हारने के बाद फूट पड़ा हार्दिक पांड्या का गुस्सा, बताया कौन है इस हार का असली जिम्मेदार?

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में घुसा दाऊद इब्राहिम...देने लगा बड़ा ऑफर, कपिल देव ने एक झटके में निकाली हेकड़ी- 'चल बाहर निकल'

Kapil dev kicked Dawood Ibrahim: यह किस्सा 1987 में शारजाह के ड्रेसिंग रूम का है, जब अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने पाकिस्तान को हराने के बदले भारतीय टीम को टोयोटा कार देने का ऑफर दिया था. टीम के दिग्गज खिलाड़ी इस प्रस्ताव से हैरान थे, तभी कप्तान कपिल देव ने वहां पहुंचकर बिना डरे दाऊद को फटकार लगाई और तुरंत बाहर जाने का आदेश दिया.उस वक्त कपिल नहीं जानते थे कि वह व्यक्ति कौन है, लेकिन उनके इस साहस ने खेल की गरिमा को बरकरार रखा. Sun, 19 Apr 2026 22:06:02 +0530

  Videos
See all

Runners v robots at Beijing half marathon. #China #Beijing #Robots #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T16:30:09+00:00

Women Reservation Bill Fails: बीच डिबेट में विपक्ष को जमकर धोया.. .| Shorts | BJP | SP | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T16:30:51+00:00

Namaz Video Viral: रामपुर में रोड पर नमाज पढ़ता मुसलमान | UP Police | Trendning #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T16:41:38+00:00

Kishore Ajwani: सेक्स स्कैंडल में पुलिसवालों पर ऐक्शन | #Saubaatkiekbaat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T16:30:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers