पंजाब किंग्स की जीत से RCB को हुआ नुकसान, मुंबई इंडियंस का अंक तालिका में हाल बेहाल, जानिए किस नंबर पर है कौन सी टीम
IPL 2026 Points Table after Match 24: आईपीएल 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला गया, जिसे श्रेयस अय्यर एंड कंपनी ने एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से जीतकर अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ ही अंक तालिका में बड़े बदलाव देखने को मिले और आरसीबी को नुकसान हो गया. तो आइए जानते हैं कि आईपीएल के 24वें मैच के बाद प्वॉइंट्स टेबल का क्या हाल है और कौन सी टीम किस नंबर पर पहुंच गई है...
RCB को पीछे छोड़ टेबल टॉप पर बनी पंजाब किंग्स
IPL 2026 में विजयरथ पर सवार पंजाब किंग्स की टीम ने मुंबई इंडियंस को हराने के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को नंबर-2 पर धकेलते हुए अंक तालिका पर बादशाहत हासिल कर ली. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली PBKS ने इस सीजन अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें एक मैच बारिश में धुला, जबकि 4 मैचों में पंजाब ने जीत दर्ज की है. विजयरथ पर सवार पंजाब की टीम 9 अंक और +1.067 नेट रन रेट के साथ प्वॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर काबिज है.
प्वॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स के बाद दूसरे नंबर पर आरसीबी आ गई है, जिसने अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें 4 मैच जीते और 1 मैच हारा है. 8 अंक और +1.503 नेट रन रेट के साथ RCB दूसरे स्थान पर है. वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम 8 अंक और +0.889 नेट रन रेट के साथ तीसरे पायदान पर है.
मुंबई इंडियंस का हाल बेहाल
IPL 2026 का सफर अब तक मुंबई इंडियंस के लिए कुछ खास नहीं रहा है. मुंबई ने इस सीजन 5 मैच खेले हैं, जिसमें ओपनिंग मैच जीतने के बाद ये टीम लगातार 4 मैच हार चुकी है. लगातार मिल रही हार के कारण मुंबई न केवल अंक हासिल करने में असफल हो रही है बल्कि उनका नेट रन रेट भी बिगड़ता जा रहा है. पंजाब किंग्स के हाथों मिली करारी हार के बाद MI 2 अंक और -1.076 नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में 9वें पायदान पर है.
वहीं, अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का इस सीजन अब तक जीत का खाता नहीं खुल सका है. KKR ने 5 मैच खेले हैं, जिसमें एक मैच बारिश में धुला है और 4 मैचों में हार का सामना किया है. इस वजह से कोलकाता प्वॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी यानि 10वें नंबर पर है.
Unbeaten! Unmoved!! Unstoppable!!! ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 17, 2026
Who'll end @PunjabKingsIPL's streak? ????#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvPBKS pic.twitter.com/Qt2EZqBlqH
5 टीमों के पास हैं 4-4 अंक
इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन की अंक तालिका पर गौर करें, तो 5 टीमें हैं, जिनके पास 4-4 अंक हैं और नेट रन रेट की बदौलत उनकी पोजीशन में अंतर है. सनराइजर्स हैदराबाद चौथे नंबर पर है. दिल्ली कैपिटल्स पांचवें, गुजरात टाइटंस छठवें, लखनऊ सुपर जायंट्स सातवें और चेन्नई सुपर किंग्स आठवें नंबर पर है. CSK की बात करें, तो टीम ने भले ही शुरुआत में मुकाबले हारे, लेकिन उसने बैक टू बैक 2 मैच जीत लिए हैं और अंक तालिका में अपनी स्थिति बेहतर बना रही है.
ये भी पढ़ें: लगातार 4 मैच हारने के बाद फूट पड़ा हार्दिक पांड्या का गुस्सा, बताया कौन है इस हार का असली जिम्मेदार?
Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम पर कितना पड़ा असर? देखिए आज का नया रेट
Petrol Diesel Price Today: दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. आज (17 अप्रैल) शुक्रवार सुबह ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के दाम करीब 4 डॉलर प्रति बैरल तक बढ़ गए. ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 98.03 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 93.06 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है. यह बढ़ोतरी ऐसे समय पर हुई है जब ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, जिससे बाजार में फिर से तेजी आ गई है.
भारत में आज पेट्रोल-डीजल के दाम पर कितना असर पड़ा?
हालांकि, इस वैश्विक उछाल का असर अभी भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर नहीं पड़ा है. देशभर में आज भी तेल के दाम स्थिर बने हुए हैं. सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, गाजियाबाद में पेट्रोल 94.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.74 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं, नोएडा में पेट्रोल 95.12 रुपये और डीजल 88.29 रुपये प्रति लीटर है. बिहार की राजधानी पटना में भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यहां पेट्रोल 105.23 रुपये और डीजल 91.49 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. फिलहाल लोगों को राहत जरूर है, लेकिन आने वाले दिनों में कीमतें बढ़ सकती हैं.
यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Fall: सोने-चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, सीजफायर के दूसरे दिन जाने कितने लुढ़के दाम
देश के प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का रेट
| शहर | पेट्रोल कीमत (रुपए/लीटर) | डीजल कीमत (रुपए/लीटर) |
| हैदराबाद | 107.46 रुपए | 95.70 रुपए |
| पटना | 105.71 रुपए | 91.49 रुपए |
| कोलकाता | 105.45 रुपए | 92.02 रुपए |
| मुंबई | 103.54 रुपए | 90.03 रुपए |
| बेंगलुरु | 102.96 रुपए | 90.99 रुपए |
| चेन्नई | 100.84 रुपए | 92.39 रुपए |
| लखनऊ | 95.34 रुपए | 88.50 रुपए |
| दिल्ली | 94.77 रुपए | 87.67 रुपए |
| अहमदाबाद | 94.49 रुपए | 90.16 रुपए |
| जयपुर | 104.72 रुपए | 90.21 रुपए |
| पुणे | 104.04 रुपए | 90.57 रुपए |
| चंडीगढ़ | 94.30 रुपए | 82.45 रुपए |
| इंदौर | 106.48 रुपए | 91.88 रुपए |
| सूरत | 95.00 रुपए | 89.00 रुपए |
| नासिक | 95.50 रुपए | 89.50 रुपए |
प्रीमियम फ्यूल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी
आपको बता दें कि रेगुलर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भले ही कोई बदलाव नहीं हो रहा हो, लेकिन प्रीमियम फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. 01 अप्रैल से लागू हुए नए बदलावों के तहत इंडियन ऑयल के 100-ऑक्टेन वाले प्रीमियम पेट्रोल 'XP100' की कीमतों में 11 रुपये प्रति लीटर का भारी इजाफा देखा गया है. अब यह 149 रुपये से बढ़कर 160 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. इसी तरह 'Xtra Green' डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है, जो अब 92.99 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.
यह भी पढ़ें- महंगाई रोकने के लिए पीएम मोदी का बड़ा कदम, 40 पेट्रोकेमिकल्स पर कस्टम ड्यूटी खत्म
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















