Responsive Scrollable Menu

Entertainment News Live Updates: एक हफ्ते में 'डकैत' ने किया कितना कलेक्शन? तलाक पर हंसिका मोटवानी ने तोड़ी चुप्पी

Entertainment News Live Updates: सिनेमाघरों में धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) का जलवा बरकरार है. वहीं, मृणाल ठाकुर की डकैत (Dacoit) रिलीज के एक हफ्ते में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और अब अक्षय कुमार की भूत बंगला (Bhoot Bangla) रिलीज हो गई है. दूसरी ओर अक्षय कुमार की ही फिल्म गोरखा ठंडे बस्ते में चली गई है. कंगना रनौत ने  दीपिका पादुकोण के 8 घंटे की शिफ्ट वाली डिमांड का सपोर्ट किया तो पहली बार हंसिका मोटवानी ने अपने तलाक पर चुप्पी तोड़ी है. मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में बने रहें. 

Continue reading on the app

पीएम मोदी और ट्रंप ने फोन पर की बात, इजरायल-लेबनान सीजफायर की कोशिशों को लेकर जताई उम्मीद

वाशिंगटन, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर बातचीत की। अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि पीएम मोदी के उनकी अच्छी बातचीत रही और प्रधानमंत्री ने इजरायल और लेबनान के बीच सीजफायर की कोशिश को लेकर उम्मीद जताई।

राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री के साथ बातचीत को लेकर कहा, “मेरी उनसे बहुत अच्छी बात हुई। वह बहुत अच्छा कर रहे हैं।” अमेरिकी राष्ट्रपति ने दोनों नेताओं के बीच हुई इस बातचीत को सकारात्मक बताया।

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने जानकारी दी है कि अगर ईरान के साथ सीजफायर को लेकर कोई डील होती है तो वह पाकिस्तान जा सकते हैं। ऐसा कई सालों के बाद होगा कि अमेरिका का कोई राष्ट्रपति पाकिस्तान के दौरे पर जाएगा।

सुरक्षा कारणों की वजह से कई सालों से अमेरिका का कोई राष्ट्रपति पाकिस्तान नहीं गया है। व्हाइट हाउस के रिपोर्टरों के साथ बातचीत में ट्रंप ने कहा कि अगर चल रही डिप्लोमेसी से जुड़ी कोई डील फाइनल होती है तो वह पाकिस्तान जा सकते हैं। उन्होंने कहा, “मैं पाकिस्तान जाऊंगा। अगर इस्लामाबाद में डील साइन होती है, तो मैं शायद जाऊंगा। वे लोग मुझे चाहते हैं। पाकिस्तान बहुत अच्छा रहा है।”

ट्रंप की यह बात ऐसे समय में आई है जब अमेरिका मिडिल ईस्ट में कई डिप्लोमैटिक रास्ते आगे बढ़ा रहा है, जिसमें ईरान के साथ बातचीत और इजरायल-लेबनान सीमा पर दुश्मनी रोकने की कोशिशें शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि इजरायल और लेबनान के बीच एक सीजफायर अरेंजमेंट बन रहा है और इसमें हिज्बुल्लाह भी शामिल हो सकता है। उन्होंने कहा, वे सभी सहमत हैं। यह लगभग एक हफ्ते के लिए एक बहुत अच्छा छोटा पैकेज है।

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और लेबनान की लीडरशिप से बात की है। हम नेतन्याहू और लेबनान के राष्ट्रपति से मिलने वाले हैं। उन्होंने इस डेवलपमेंट को अहम बताया। उन्होंने इजरायल-लेबनान के बीच सीधे एंगेजमेंट की संभावनाओं की ओर भी इशारा किया और कहा, हम एक मीटिंग करने जा रहे हैं, 44 साल में पहली बार और यह व्हाइट हाउस में हो सकती है।

हिजबुल्लाह के बारे में ट्रंप ने कहा कि उन्हें सीजफायर का पालन करने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इसका मकसद हिंसा कम करना है। हम बहुत सारे बम नहीं गिराएंगे, हम देखेंगे कि क्या हम लेबनान और इजरायल के बीच शांति बना सकते हैं।

ट्रंप ने टाइमिंग के बारे में पूछे जाने पर कहा, अगले एक या दो हफ्ते में यह मीटिंग हो सकती है। उन्होंने आगे कहा कि हिजबुल्लाह से निपटने में लेबनान की भूमिका होगी। राष्ट्रपति ने यह भी इशारा किया कि अगर बातचीत आगे बढ़ती है तो वे इस इलाके का दौरा कर सकते हैं। उन्होंने कहा, “मैं निश्चित रूप से सही समय पर वहां जाऊंगा।”

--आईएएनएस

केके/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

KKR vs RR: वैभव की तूफानी पारी, जुरेल की स्टंपिंग, रिंकू का विनिंग सिक्स, कोलकाता-राजस्थान मैच के मोमेंट-रिकॉर्ड

KKR vs RR Top Moments and Records: कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल 2026 में 6 मुकाबलों के बाद अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए राजस्थान रॉयल्स को चार विकेट से शिकस्त दी. रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय की शानदार साझेदारी से केकेआर ने जीत का खाता खोला. इस सीजन शुरुआती 2 मैच गंवाने के बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ केकेआर का मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा था. इसके बाद टीम ने लगातार 3 मैच हारे. जीत का खाता खुलने के बाद केकेआर पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर पहुंच गई है. दूसरी तरफ, जीत का चौका लगाने के बाद आरआर को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा. यह मैच गंवाने के बाद रॉयल्स तीसरे स्थान पर मौजूद है. आइए इस मुकाबले के मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं. Sun, 19 Apr 2026 20:39:13 +0530

  Videos
See all

PM Modi Viral: जब दुकानदार ने PM मोदी से झालमुड़ी के पैसे लेने से किया मना!#shorts #pmmodi #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T15:41:39+00:00

Sudarshan को देख श्वान मुद्रा में आ गए उदित राज.. विराथू पर Congress नेता Udit Raj ने बनाई दूरी #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T15:35:01+00:00

Viral Video | Bihar में एक परिवार ने अपनाया हिंदू धर्म #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T15:33:40+00:00

Bikaner के Karni Mata Mandir में क्यों मौजूद होते हैं हजारों चूहें?| #shorts #shortvideo #karnimata #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T15:41:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers