Responsive Scrollable Menu

वर्ल्ड अपडेट्स:ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर बोले- सोशल मीडिया प्लेटफोर्म्स अनलिमिडेट स्क्रॉल फीचर खत्म करें, ये बच्चों में लत पैदा कर रहा

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से कहा कि वे यूजर्स को घंटों तक वीडियो देखते रहने वाले अनलिमिडेट स्क्रॉल फीचर को खत्म करें। उन्होंने कहा कि इंस्टाग्राम और टिकटॉक जैसे प्लेटफॉर्म युवाओं में लत पैदा कर रहे हैं और यह बड़ी समस्या बन चुकी है। BBC रेडियो से बातचीत में स्टार्मर ने बताया कि ब्रिटेन सरकार 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन पर विचार कर रही है। साथ ही कर्फ्यू, ऐप टाइम लिमिट और दूसरे उपायों का टेस्ट किया जा रहा है, ताकि इनके असर को समझा जा सके। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया कंपनियों के एल्गोरिदम ऐसे बनाए गए हैं, जो यूजर्स को ज्यादा समय तक प्लेटफॉर्म पर बनाए रखते हैं। वहीं, दूसरे देशों में भी इस दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल दिसंबर में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन लागू करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। ग्रीस और इंडोनेशिया ने भी ऐसे ही प्रतिबंध लागू किए हैं। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… ऑस्ट्रेलिया में पहली बार महिला बनेगी सेना प्रमुख, सुसान कॉयल को जिम्मेदारी ऑस्ट्रेलिया ने इतिहास में पहली बार एक महिला को सेना प्रमुख बनाने का फैसला किया है। लेफ्टिनेंट जनरल सुसान कॉयल जुलाई से यह जिम्मेदारी संभालेंगी। सरकार के मुताबिक, कॉयल लेफ्टिनेंट जनरल साइमन स्टुअर्ट की जगह लेंगी। प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि 125 साल के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी महिला को सेना प्रमुख बनाया जा रहा है। रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि यह महिलाओं के लिए प्रेरणा बनेगा। 55 वर्षीय कॉयल 1987 में सेना में शामिल हुई थीं और कई वरिष्ठ पदों पर काम कर चुकी हैं। ऑस्ट्रेलियाई डिफेंस फोर्स में फिलहाल महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 21% है और 2030 तक इसे 25% करने का लक्ष्य रखा गया है। हाल के वर्षों में सेना में यौन उत्पीड़न और भेदभाव के आरोपों के बीच यह फैसला अहम माना जा रहा है। सरकार ने इसके साथ ही नौसेना प्रमुख मार्क हैमंड को डिफेंस फोर्स का नया प्रमुख और मैथ्यू बकली को नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है। आबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद चीन दौरे पर पहुंचे आबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नहयान आधिकारिक दौरे पर चीन की राजधानी बीजिंग पहुंच गए हैं। यह दौरा UAE और चीन के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और आर्थिक सहयोग को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। यात्रा के दौरान निवेश, व्यापार और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। साथ ही नए विकास अवसरों को तलाशने पर भी जोर रहेगा। इस दौरे के जरिए UAE को वैश्विक व्यापार केंद्र और निवेश के प्रमुख गेटवे के रूप में और मजबूत करने की कोशिश की जा रही है। क्राउन प्रिंस के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद है, जिसमें कई वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी शामिल हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।

Continue reading on the app

पूर्व इजराइली आर्मी चीफ का फोन हैक, फोटो-वीडियो लीक:ईरानी हैकर्स ने फैमिली फोटोज और सीक्रेट मीटिंग्स की तस्वीरें वायरल की

ईरान से जुड़े हंदाला हैकर ग्रुप ने दावा किया है कि उसने इजराइली सेना के पूर्व प्रमुख हर्जी हलेवी के फोन और दूसरे डिवाइस हैक किए थे। हैकर ग्रुप का कहना है कि वह कई सालों से चुपचाप उनके सिस्टम में घुसा था। इस दौरान उसने हजारों फोटो और वीडियो इकट्ठा किए। उसे इजराइल की सीक्रेट मीटिंग, सेना के ठिकाने और कई अहम अंदरूनी जानकारी मिलती रहीं। ग्रुप ने कुछ फोटो और वीडियो जारी किए हैं। इनमें हलेवी अलग-अलग सैन्य ठिकानों पर जाते, मीटिंग करते और अधिकारियों से बात करते दिखते हैं। कुछ तस्वीरें उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी हैं, जिनमें परिवार की फोटो और पहचान पत्र जैसी चीजें शामिल हैं। इन लीक में कुछ ऐसी मुलाकातें सामने आई हैं जिनके बारे में पहले सार्वजनिक जानकारी नहीं थी, जैसे जॉर्डन और कतर में हुई बैठकें। हालांकि, अभी तक इस मामले पर इजराइली सेना और हलेवी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हर्जी हलेवी के फोन से लीक तस्वीरें… ईरान जंग से जुड़े आज के पांच बड़े अपडेट्स.. लेबनान में इजराइली हमलों से एक दिन में 254 मौतें इजराइली सेना ने बुधवार को लेबनान में सैकड़ों मिसाइलों से हमला किया, जिसमें 254 लोगों की मौत हो गई। लेबनान की सिविल डिफेंस एजेंसी के मुताबिक, इस एयर स्ट्राइक में कम से कम 1,165 लोग घायल हुए। इसके बाद देश में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।। ईरान जंग से जुड़ी 5 तस्वीरें… ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

  Sports

SRH Captain ईशान किशन का बड़ा बयान, कहा- अच्छी पिच थी, हमारी Batting और बेहतर होनी चाहिए थी

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) पर जीत दर्ज करने के बाद कहा कि बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच पर टीम को स्कोर में 30-40 रन और जोड़ने चाहिए थे। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (59 रन) की शानदार शुरूआत के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन और अंशुल कंबोज की धारदार गेंदबाजी के सामने नौ विकेट पर 194 रन ही बना सकी।

अभिषेक और हेनरिक क्लासेन (59 रन) के अर्धशतकों को छोड़ दें तो सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी इकाई ने सीएसके के गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए। जवाब में सीएसके की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 184 रन ही बना सकी और उसे चौथी हार का मुंह देखना पड़ा।

उसके लिए मैथ्यू शॉर्ट 34 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। किशन ने गेंदबाजों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘जब आपके पास युवा गेंदबाज होते हैं तो यह शानदार होता है क्योंकि वे अपने नयी योजना के साथ आते हैं। उन्हें बखूबी काम ’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी और हम 30-40 रन पीछे रह गए। हमें और बेहतर बल्लेबाजी करनी चाहिए थे। हम अंक तालिका की तरफ नहीं देख रहे हैं क्योंकि यह लंबा टूर्नामेंट है। हम एक समय में एक ही मैच के बारे में सोच रहे हैं।

Sun, 19 Apr 2026 15:16:51 +0530

  Videos
See all

Asim Munir को लेकर US थिंक टैंक अलर्ट | #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T10:44:56+00:00

मुनीर के IRGC से गहरे संबंध : US थिंक टैंक | #asimmunir #viralvideo #news18india #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T10:46:20+00:00

Viral video | चूहे कुत्ते के बाद अब सांप का आतंक #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T10:44:23+00:00

Pakistan देगा US को धोखा? Nuclear Criminal कर देगा Middle East तबाह? | US-Iran War Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T10:45:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers