NEET UG 2026 पर बड़ी अपडेट, स्क्राइब पंजीकरण पोर्टल लॉन्च, NTA ने जारी किया नोटिस
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी 2026 (NEET UG 2026) को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। PwD और PwBD कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए स्क्राइब रजिस्ट्रेशन पोर्टल लॉन्च किया गया है। जिस पर जाकर पात्र उम्मीदवार अपने स्क्राइब डिटेल्स को चुन सकते हैं। यह पोर्टल 21 अप्रैल रात 11:50 बजे तक ही खुला रहेगा। यह सुविधा उनके लिए उपलब्ध है, जिन्होंने आवेदन के दौरान स्क्राइब के ऑप्शन को चुना था।
स्क्राइब डिटेल्स के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करना होगा। अभ्यर्थियों की मदद के लिए हेल्प डेस्क का गठन भी किया गया है। मदद के लिए 011-4075900/011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल भी भेज सकते हैं।
ऐसे दर्ज करें स्क्राइब डिटेल्स
- राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा के आधिकारिक वेबसाइट http://neet.nta.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद कैंडीडेट्स एक्टिविटी के सेक्शन में स्क्राइब डिटेल्स के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करें।
- स्क्राइब ऑप्शन को चुनें और अपने सती डिटेल्स को दर्ज करें।
- जमा की गई जानकारी व्यू एप्लीकेशन फॉर्म लिंक के सामने नजर आएगी।
- इसे जमा करें। जिसके बाद कन्फर्मेशन पेज नजर आएगा, जिसे उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते हैं।
मई में परीक्षा, प्रवेश पत्र जल्द
नीट यूजी का आयोजन 3 मई 2026 को पेन और पेपर मोड में किया जाएगा। एनटीए ने शहर सूचना पर्ची 12 अप्रैल को ही जारी कर दी है। प्रवेश पत्र जल्द ही जारी हो सकते हैं। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। परीक्षा में कुल 180 प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल अंक 720 होगा। इसकी अवधि 180 मिनट होगी। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
फिजिक्स और केमिस्ट्री से संबंधित 45-45 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। बायोलॉजी से संबंधित प्रश्न 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न में 4 विकल्प होंगे, जिसमें से कोई एक ही सही उत्तर होगा। प्रत्येक सही उत्तर पर चार अंक मिलेंगे। गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती होगी।
202604161250694206धुरंधर फ्रेंचाइजी ने फिल्म इंडस्ट्री को दी नई जान:कंगना बोलीं- बॉलीवुड देश से कट रहा था, रणवीर की मूवी ने जगाई उम्मीद
अभिनेत्री और सांसद कंगना रनोट ने 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में नई जान फूंकने का काम किया है। कंगना के मुताबिक, पिछले कुछ समय से बॉलीवुड दर्शकों से कट रहा था, लेकिन रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने लोगों को सिनेमाघरों तक वापस खींच लिया है। यह फ्रेंचाइजी अब 3,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय फिल्म सीरीज बन गई है। बॉलीवुड और दर्शकों के बीच खत्म हो रही थी दूरी ANI से बातचीत में कंगना ने कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री धीरे-धीरे देश की संस्कृति और कहानियों से दूर होती जा रही थी। उन्होंने बताया, "इंडस्ट्री एक तरह से देश से कट रही थी। दर्शकों की भागीदारी कम हो गई थी और लोग फिल्में देखना नहीं चाह रहे थे। इसी वजह से साउथ इंडियन फिल्मों को ज्यादा पहचान मिली, क्योंकि वे अपनी संस्कृति और स्थानीय कहानियों पर फोकस कर रहे थे।" कंगना का मानना है कि 'धुरंधर' जैसी फिल्मों ने दर्शकों को उनकी अपनी कहानियां दिखाई हैं। आर माधवन और अजीत डोभाल का जिक्र कंगना ने फिल्म में आर माधवन के काम की विशेष रूप से सराहना की। फिल्म में उनका किरदार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से प्रेरित बताया जा रहा है। कंगना ने कहा, माधवन ने शानदार काम किया है। मैं अजीत डोभाल जी से मिल चुकी हूं, उनका व्यक्तित्व बहुत बड़ा है। मुझे लगता है कि डोभाल जी पर एक पूरी अलग फिल्म बननी चाहिए, तभी उनके किरदार के साथ पूरा न्याय हो पाएगा। फिर भी माधवन उनके काफी करीब पहुंचे, वे बहुत अच्छे अभिनेता हैं। 3000 करोड़ का ऐतिहासिक रिकॉर्ड 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी ने भारतीय सिनेमा में नया इतिहास रचा है। सीरीज की दोनों फिल्मों ने मिलकर वर्ल्डवाइड 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। 'धुरंधर 2: द रिवेंज' मार्च में रिलीज हुई थी और इसने अकेले ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1700 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





