Pernod Ricard Q3 Results: 11% बढ़ा रेवेन्यू, प्रीमियम प्रोडक्ट्स की बढ़ती बिक्री से मिला फायदा
Pernod Ricard Q3 Results: Pernod Ricard के तीसरी तिमाही के नतीजों में भारत में रेवेन्यू 11% बढ़ा है। प्रीमियम प्रोडक्ट्स की मांग और Imperial Blue बिजनेस की बिक्री से ग्रोथ को सहारा मिला। हालांकि ग्लोबल स्तर पर कंपनी की ग्रोथ कमजोर रही है।
पुर्तगाल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व, साझेदारी मजबूत करने का संकल्प
नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय विदेश मंत्रालय सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने पुर्तगाल के स्वतंत्रता दिवस और पुर्तगाल के संविधान की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने भारत-पुर्तगाल की ऐतिहासिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, भारतीय विदेश मंत्रालय सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने पुर्तगाल के स्वतंत्रता दिवस समारोह और पुर्तगाल के संविधान की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने भारत-पुर्तगाल की लंबे समय से चली आ रही साझेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, और आपसी हित के सभी क्षेत्रों में सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
इससे पहले राजदूत सर्जियो गोर ने अमेरिका के स्वतंत्रता की 250वीं सालगिरह तैयारियों को लेकर दिल्ली की सड़कों पर कैंपेन को फ्रीडम 250 चलाया।
अमेरिका स्वतंत्रता की 250वीं सालगिरह जुलाई में मनाएगा। इससे पहले जश्न की खास तैयारी चल रही है। दिल्ली की सड़कों पर भी इसकी झलक दिख रही है। भारत स्थित अमेरिकी दूतावास ने एक अनूठे और खास अभियान का जिक्र सोशल प्लेटफॉर्म पर किया। इस कैंपेन को फ्रीडम 250 का नाम दिया गया है।
इसके तहत यूएस के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका के अहम प्रतीकों की तस्वीर से सजे पोस्टर-बैनर कई ऑटो पर चस्पा किए गए हैं।
दूतावास ने राजदूत सर्जियो गोर के एक अनौपचारिक संबोधन का वीडियो पोस्ट किया। इसके टेक्स्ट में लिखा कि आजादी का जश्न जारी है। और एंबेस्डर गोर ने नई दिल्ली से फ्रीडम 250 जश्न की शुरुआत सबसे खास तरीके से की, जिसमें उन्होंने शहर भर में चलने वाले शानदार वाहनों का अनावरण किया।
इसमें आगे बताया गया कि यह पूरे भारत में एक रोमांचक सफर की शुरुआत है, क्योंकि हम अमेरिका का 250वां स्वतंत्रता दिवस खास स्टाइल में मना रहे हैं। अगर हो सके तो उन्हें देखें—वे जल्द ही पूरी दिल्ली में दिखाई देंगे। फ्रीडम 250 पूरे भारत में सफर के लिए बने रहेंगे।
--आईएएनएस
एवाई/डीकेपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation

















