Responsive Scrollable Menu

पुर्तगाल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व, साझेदारी मजबूत करने का संकल्प

नई द‍िल्‍ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय विदेश मंत्रालय सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने पुर्तगाल के स्वतंत्रता दिवस और पुर्तगाल के संविधान की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने भारत-पुर्तगाल की ऐतिहासिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर लिखा, भारतीय विदेश मंत्रालय सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने पुर्तगाल के स्वतंत्रता दिवस समारोह और पुर्तगाल के संविधान की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने भारत-पुर्तगाल की लंबे समय से चली आ रही साझेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, और आपसी हित के सभी क्षेत्रों में सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

इससे पहले राजदूत सर्जियो गोर ने अमेरिका के स्वतंत्रता की 250वीं सालगिरह तैयार‍ियों को लेक‍र द‍िल्‍ली की सड़कों पर कैंपेन को फ्रीडम 250 चलाया।

अमेर‍िका स्वतंत्रता की 250वीं सालगिरह जुलाई में मनाएगा। इससे पहले जश्न की खास तैयारी चल रही है। दिल्ली की सड़कों पर भी इसकी झलक दिख रही है। भारत स्थित अमेरिकी दूतावास ने एक अनूठे और खास अभियान का जिक्र सोशल प्लेटफॉर्म पर किया। इस कैंपेन को फ्रीडम 250 का नाम दिया गया है।

इसके तहत यूएस के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका के अहम प्रतीकों की तस्वीर से सजे पोस्टर-बैनर कई ऑटो पर चस्पा किए गए हैं।

दूतावास ने राजदूत सर्जियो गोर के एक अनौपचारिक संबोधन का वीडियो पोस्ट किया। इसके टेक्स्ट में लिखा कि आजादी का जश्न जारी है। और एंबेस्डर गोर ने नई दिल्ली से फ्रीडम 250 जश्न की शुरुआत सबसे खास तरीके से की, जिसमें उन्होंने शहर भर में चलने वाले शानदार वाहनों का अनावरण किया।

इसमें आगे बताया गया कि यह पूरे भारत में एक रोमांचक सफर की शुरुआत है, क्योंकि हम अमेरिका का 250वां स्वतंत्रता दिवस खास स्टाइल में मना रहे हैं। अगर हो सके तो उन्हें देखें—वे जल्द ही पूरी दिल्ली में दिखाई देंगे। फ्रीडम 250 पूरे भारत में सफर के लिए बने रहेंगे।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

दहेज लेन-देन वाली शादियों में नहीं जाएंगी नेपाल की सबसे युवा डिप्टी स्पीकर रुबी ठाकुर

काठमांडू, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल की हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की नई चुनी गई डिप्टी स्पीकर रुबी कुमारी ठाकुर ने घोषणा की है कि वे किसी भी ऐसे शादी समारोह में शामिल नहीं होंगी जहां दहेज का लेन-देन होता हो।

26 साल की ठाकुर को नौ अप्रैल को उपसभामुख चुना गया, और वे इस पद पर पहुंचने वाली अब तक की सबसे युवा मह‍िला बन गई हैं। देश की राजनीति में इसे एक नई पीढ़ी के उभरने के रूप में देखा जा रहा है। वे श्रम संस्कृति पार्टी नाम की नई राजनीतिक पार्टी से समानुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के जरिए संसद में पहुंची हैं।

सांसद बनने के बाद ही उन्होंने कहा था कि वे दहेज प्रथा के खिलाफ काम करेंगी। खासकर मधेश प्रांत के मधेसी समुदाय में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है, जहां से वे खुद आती हैं। दहेज प्रथा महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा का एक बड़ा कारण रही है।

उन्होंने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म फेसबुक पर लिखा, “मुझे हाल ही में कई शादी के निमंत्रण मिल रहे हैं, लेकिन किसी भी कार्ड में ‘दहेज-मुक्त विवाह’ का साफ जि‍क्र नहीं दिखा। इससे लगता है कि हमारा समाज अभी तक इस बुरी प्रथा से पूरी तरह मुक्त नहीं हो पाया है।”

उन्होंने आगे कहा, “दहेज लेना-देना ही नहीं, बल्कि ऐसे विवाह को स्वीकार करना, उसमें शामिल होना या उसके भोज में जाना भी सामाजिक रूप से गलत और कानूनन अपराध है। यह प्रथा महिलाओं की गरिमा, बराबरी और अधिकारों को सीधे तौर पर नुकसान पहुंचाती है।”

ठाकुर ने यह भी कहा कि वे ऐसे किसी भी शादी समारोह में शामिल नहीं होंगी जहां दहेज का लेन-देन हो। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे दहेज-मुक्त, बराबरी और सम्मान पर आधारित शादियों को बढ़ावा दें। उन्होंने सुझाव दिया कि शादी के कार्ड में साफ लिखा जाए: “दहेज-मुक्त विवाह; दहेज लेना-देना सामाजिक और कानूनी अपराध है।”

उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब कानून और जागरूकता बढ़ने के बावजूद दहेज प्रथा अब भी जारी है।

नेपाल पुलिस के अनुसार, वित्त वर्ष 2023–24 में दहेज से जुड़े 10 मामले सामने आए, जिनमें से सात मधेश प्रांत में दर्ज हुए। यह प्रथा वहीं ज्यादा देखने को मिलती है, लेकिन अलग-अलग वर्गों में भी मौजूद है। आमतौर पर वही मामले सामने आते हैं, जिनमें हिंसा शामिल होती है।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर हैं चेज़ के सरपंच, 7 अर्धशतक ठोके, पंजाब को सभी मैच जिताए

Mumbai Indians vs Punjab Kings: पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से हरा दिया. पंजाब ने 196 रनों का लक्ष्य महंज 3 विकेट खोकर 16.3 ओवर में हासिल कर लिया. पंजाब की इस जीत में कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा हाथ रहा. Thu, 16 Apr 2026 23:28:53 +0530

  Videos
See all

Partner of US influencer who died in Zanzibar speaking to police as witness. #US #Zanzibar #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T21:30:04+00:00

Mamata Banerjee vs BJP: बंगाल में ममता बनर्जी को एक और झटका! #bjpvscongress #ytshorts #ytviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T21:11:16+00:00

US President Trump announces Israel and Lebanon ceasefire | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T21:08:09+00:00

SantaCon is a ticketed pub-crawl event attended by around 25,000 people. #NYC #USNews #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T21:30:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers