श्रेयस अय्यर-प्रभसिमरन सिंह का वानखेड़े में तहलका, IPL 2026 में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट रौंदा
IPL 2026: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपना लगातार चौथा मैच जीता है. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हरा दिया है. मुंबई इंडियंस के दिए 196 रनों के टारगेट को पंजाब किंग्स ने 3 विकेट गंवाकर 21 गेंद शेष कहते आसानी से हासिल कर लिया. पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह ने नाबाद 80 रनों की पारी खेली. जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर 66 रन बनाए.
मुंबई इंडियंस के दिए 196 रनों लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की पारी की शुरुआत प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने की. 45 रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स 2 विकेट गंवा दिए थे. प्रियांश आर्य 9 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हुए. जबकि कूपर कोनोली 12 गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हुए. मुंबई इंडियंस के स्पिनर अल्लाह गजनफर ने दोनों विकेट लिए थे.
इसके बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह ने वानखेड़े स्टेडियम में तहलका मचाया और शतकीय साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई.
क्विंटन डी कॉक के शतक के दम पर मुंबई इंडियंंस ने बनाए थे 196 रन
मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 195 रनों का स्कोर खड़ा किया. मुंबई इंडियंस के लिए क्विंटन डी कॉक ने 60 गेंदों पर 112 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए. वहीं नमनधीर 31 गेंदों पर 50 रन बनाए, जिसमें 3 चौका और 3 छक्का शामिल रहा. जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या 14 रन बनाए. इसके अलावा मुंबई इंडियंस को कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका. पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लिए. जबकि शशांक सिंह और मार्को यानसेन को 1-1 सफलता मिली.
स्वस्थ लिवर के लिए आयुष मंत्रालय का सुझाव, अपनाएं आयुर्वेदिक डाइट और माइंडफुल ईटिंग
नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। आज की तेज रफ्तार और अनियमित दिनचर्या से भरी जिंदगी में खुद को सेहतमंद रखना किसी चुनौती से कम नहीं। जंक फूड और सेहत के प्रति बढ़ती लापरवाही धीरे-धीरे शरीर के महत्वपूर्ण अंग लिवर को नुकसान पहुंचा रही है। लिवर की सेहत के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 19 अप्रैल को विश्व लिवर दिवस मनाया जाता है।
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने विश्व लिवर दिवस के अवसर पर लोगों को लिवर स्वस्थ रखने के लिए आयुर्वेदिक डाइट और माइंडफुल ईटिंग अपनाने की सलाह दी है। मंत्रालय के अनुसार, सही खान-पान की आदतें अपनाकर हेपेटाइटिस जैसी बीमारियों को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।
एक्सपर्ट के अनुसार, आयुर्वेदिक सिद्धांतों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। नियमित व्यायाम, पर्याप्त पानी पीना और समय पर सोना भी लिवर को स्वस्थ रखने में सहायक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके हम लिवर संबंधी गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।
आयुष मंत्रालय के अनुसार लिवर के लिए फायदेमंद आयुर्वेदिक चीजों में अदरक (आर्द्रक) और लहसुन (रसोना), पटोला के पत्ते और फल, पुनर्नवा या बोएरहाविया डिफ्यूसा शामिल हैं। आंवला, अनार, अंगूर, पपीता, संतरा और नींबू जैसे फल, माकोय (सोलेनम नाइग्रम) के पत्ते व शिगरू (मोरिंगा ओलीफेरा) के पत्ते भी शामिल हैं, जो लिवर की सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं।
हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, लिवर की समस्या वाले मरीजों को कुछ दिनों तक सीमित और हल्की डाइट पर रखना फायदेमंद होता है। माइंडफुल ईटिंग यानी भोजन करते समय ध्यान से और शांति से खाना भी लिवर की सेहत के लिए बहुत जरूरी है। इससे पाचन अच्छा होता है और शरीर पर बोझ नहीं पड़ता।
माइंडफुल ईटिंग लिए भोजन करते समय मोबाइल और टीवी बंद रखें। खाने को अच्छी तरह चबाकर खाएं। ताजे और घर के बने भोजन को प्राथमिकता दें। ज्यादा तला-भुना, मसालेदार और प्रोसेस्ड फूड से बचें। साथ ही एक्सरसाइज को दिनचर्या में शामिल करें।
--आईएएनएस
एमटी/डीकेपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















