Responsive Scrollable Menu

चीनी राष्ट्रीय फिल्म कार्य बैठक निंगपो में आयोजित

बीजिंग, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। वर्ष 2026 चीनी राष्ट्रीय फिल्म कार्य बैठक 15 से 16 अप्रैल तक पूर्वी चीन के चच्यांग प्रांत के निंगपो शहर में आयोजित हुई। इस बैठक में इस साल के फिल्म कार्य का सार किया गया, नई स्थिति का अध्ययन किया गया और अगले चरण में महत्वपूर्ण कार्यों का बंदोबस्त किया गया।

इसमें सीपीसी केंद्रीय कमेटी के प्रचार विभाग के उप मंत्री और सीएमजी अध्यक्ष शन हाईशुंग ने भाग लिया और भाषण दिया।

इस बैठक में कहा गया कि चीनी फिल्म की रचनाओं की गुणवत्ता स्थिरता से उन्नत हो रही है, व्यावसायिक ढांचे का समायोजन हो रहा है और बाजार का लचीलापन मजबूत हो रहा है।

इस बैठक में बल दिया गया कि फिल्म जनता की कला है। हमें सेवा उद्योग की क्षमता और गुणवत्ता की मजबूती का अवसर पकड़कर लोगों की व्यक्तिगत, विविध और गुणवत्तापूर्ण मांग के अनुसार निरंतर अच्छी फिल्म प्रदान करना और फिल्म उद्योग के गुणवत्ता विकास से जनता के सुखमय जीवन को शोभा देना और 15वीं पंचवर्षीय योजना में फिल्म कार्य की अच्छी शुरुआत को सुनिश्चित करना चाहिए।

इस बैठक में मांग की गई कि हमें सृष्टि करने की प्रारंभिक आकांक्षा का पालन कर उत्कृष्ट रचनाएं तैयार करने और श्रेष्ठ फिल्मों की सप्लाई की क्षमता उन्नत करनी चाहिए। हमें बाजार व्यवस्था संपूर्ण बनाकर फिल्म व्यवसाय की सृजन शक्ति प्रेरित कर, विज्ञान व तकनीक से सशक्तीकरण कर फिल्म की नई किस्म वाली उत्पादक शक्ति के विकास में तेजी लानी चाहिए। इसके अलावा हमें आदान-प्रदान व सहयोग गहराकर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दो बाजारों के दोहरे इंजनों के संचालन की स्थिति तैयार करनी चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

बेहतर कार्यक्षमता का सबसे आसान तरीका है 'आराम', व्यस्त दिनचर्या में ऐसे रखें खुद का ख्याल

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर अपने आराम और विश्राम को नजरअंदाज कर देते हैं, जिसका हेल्थ पर काफी नेगेटिव असर पड़ता है, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि व्यस्त दिनचर्या में खुद का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। इससे न केवल कार्यक्षमता बेहतर होती है बल्कि मन भी तनाव मुक्त रहता है।

नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के अनुसार, पर्याप्त आराम करना कार्यक्षमता बनाए रखने का सबसे आसान और प्रभावी तरीका है। लगातार काम करते रहने से शारीरिक और मानसिक थकान होना स्वाभाविक है, लेकिन हम समय पर आराम न करें तो हमारी उत्पादकता और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित होते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि बेहतर काम करने के लिए सिर्फ मेहनत ही काफी नहीं है, बल्कि नियमित विश्राम भी जरूरी है। जब हम अच्छे से आराम करते हैं तो हमारा शरीर और दिमाग दोनों तरोताजा हो जाते हैं। इससे एकाग्रता बढ़ती है, फैसले लेने की क्षमता सुधरती है और काम में गलतियां कम होती हैं।

एनएचएम के अनुसार, “खुद का ख्याल रखना आपकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। थका हुआ शरीर और दिमाग न तो अच्छा काम कर सकता है और न ही लंबे समय तक टिक सकता है। ऐसे में काम और जीवन के बीच संतुलन बनाना जरूरी है। अगर खुद को स्वस्थ और खुश रखेंगे, तभी हम अपने परिवार और काम को अच्छे से संभाल पाएंगे। ऐसे में विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि हर दिन कम से कम 30-45 मिनट का समय खुद के लिए निकालें। छोटे-छोटे ब्रेक लें, ज्यादा देर तक लगातार काम न करें। सप्ताह में एक दिन पूरी तरह से आराम करें। स्वास्थ्य और कार्यक्षमता दोनों को बनाए रखने के लिए आराम को अपनी दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाएं।

हेल्थ एक्सपर्ट कुछ टिप्स देते हैं, जिसके अनुसार घर लौटकर पर्याप्त विश्राम लें, काम के बाद घर पहुंचते ही मोबाइल और लैपटॉप बंद कर दें। अच्छी नींद लें। रात में कम से कम 7-8 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है। मनपसंद गतिविधियों में समय बिताएं, इसके लिए अपने शौक को समय दें। किताब पढ़ना, संगीत सुनना, बागवानी करना, दोस्तों से बात करना या कोई खेल खेलना—ये छोटी-छोटी गतिविधियां मन को तरोताजा रखती हैं और तनाव कम करती हैं।

मानसिक संतुलन बनाए रखें। इसके लिए रोज कुछ समय खुद के साथ बिताएं। ध्यान, योग, सांस की एक्सरसाइज या बस चुपचाप बैठकर पॉजिटिव सोचना भी मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इससे चिंता और तनाव कम होता है।

--आईएएनएस

एमटी/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

जेल में सजा काट रहा था क्रिकेटर , कानूनी दांव-पेच के बीच वकील को दे बैठा दिल, 3 बच्चों का बन गया बाप

Mohammad Amir Love Story: मोहम्मद आमिर की कहानी किसी फिल्मी पटकथा जैसी है, जहां 18 साल की उम्र में मिली शोहरत फिक्सिंग के दाग और जेल की सलाखों में बदल गई. लेकिन इसी मुश्किल दौर में उन्हें अपनी वकील नरजिस खातून से प्यार हुआ, जिन्होंने न केवल उनका केस लड़ा बल्कि जीवनभर का साथ भी दिया. कलंक से निकाह और फिर 2017 चैंपियंस ट्रॉफी की ऐतिहासिक जीत तक, आमिर का सफर विवादों, वापसी के जुनून और एक बेमिसाल प्रेम कहानी का अद्भुत संगम है. Thu, 16 Apr 2026 23:03:04 +0530

  Videos
See all

Ghaziabad Fire News: गाजियाबाद में आग से हाहाकार,मची भारी अफरा-तफरी | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T18:29:44+00:00

Uttarakhand News: 12 बजते ही उत्तराखंड से बड़ी खबर | PM Modi | CM Dhami | Delhi Dehradun Expressway #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T18:30:06+00:00

News Ki Pathshala | US Iran War: ईरान-US के युद्ध में आ गया नया मोड़.. दुनिया हैरान! #straitofhormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T18:45:01+00:00

संसद में Akhilesh Yadav का नाम लेकर क्या बोलीं Bansuri Swaraj? | Parliament | Latest | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T18:35:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers