Transfer 2026: ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल, 5 IAS और 24 IFS अधिकारियों को मिला नया पदभार, यहाँ देखें लिस्ट
इस सप्ताह छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। भारतीय वन सेवा के 24 और 5 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS IFS Transfer 2026) किया गया है। पाँच जिलों के सहायक कलेक्टर बदले गए हैं। विशेष सचिव और वन उप संरक्षक (प्रादेशिक) समेत कई पदों कर प्रभार में बदलाव हुआ है। तबादले और नियुक्ति संबंधित आदेश जारी हो चुका है।
बैच 2020 के आईएएस अधिकारी फड़तरे अनिकेत अशोक, सहायक कलेक्टर, जशपुर को स्थानांतरित करके अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), भानुप्रतापुर, जिला कांकेर पद नियुक्त किया गया है। सहायक कलेक्टर बिलासपुर पद पर कार्यरत अरविंद कुमार टी. को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बलौदापुर, जिला बलौदापुर-भाटापारा पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन आईएएस अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी
अक्ष्य दोशी, सहायक कलेक्टर, रायगढ़ को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), डोंगरगढ़, जिला राजनन्दगाँव पद पर नियुक्त किया गया है। क्षितिज गुरभेले, सहायक कोरबा को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), घरघोड़ा, जिला रायगढ़ पद पर पदभार दिया गया है। विपिन दुबे, सहायक कलेक्टर, बस्तर को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कटघोरा, जिला कोरबा पद पर नियुक्त किया गया है। तबादले के संबंधित आदेश 7 अगस्त को जारी किया गया है।
इन आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला
8 अगस्त को जारी आदेश के तहत ग्ननवीर धम्मशील, वन उप संरक्षक (प्रादेशिक) को विशेष सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्रालय नवा रायपुर अटल नगर पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं उत्तम कुमार गुप्ता को प्रभारी मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व जगदलपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वन उप निरीक्षक (प्रादेशिक) ढुलेश्वर प्रसाद साहू को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक) महेंद्रगढ़ पद पर भेजा गया है।
वन उप संरक्षक (प्रादेशिक) धर्मजयगढ़ पद पर सत्यदेव शर्मा को नियुक्त किया गया है। गरियाबंद वन उप संरक्षक (प्रादेशिक) पद पर मयंक पांडे को भेजा गया है। कटघोरा वन उप संरक्षक (प्रादेशिक) पद पर जितेंद्र कुमार उपाध्याय को नियुक्त किया गया, जो पहले वह उप संरक्षक (प्रादेशिक) धर्मजयगढ़ पर कार्यरत थे। वन उप संरक्षक (प्रादेशिक) महासमुंद पर पर श्रीनिवास तन्नेटी पद की जिम्मेदारी दी गई है।
यहाँ देखें नोटिफिकेशनThecha Paratha Recipe: स्वाद में कमाल है रांची का मूंगफली-लहसुन वाला ठेचा पराठा, जानें पूरी रेसिपी
Thecha Paratha Recipe: अगर आप कुछ अलग और स्वादिष्ट पराठा बनाना चाहते हैं, तो रांची का ठेचा पराठा ट्राई कर सकते हैं. इसमें मूंगफली, लहसुन और मिर्च की मसालेदार स्टफिंग भरी जाती है. इस के लिए आटा, 1 कप मूंगफली, 4-5 हरी मिर्च, 4-5 लहसुन की कलियां, थोड़ा धनिया पत्ता, सरसों तेल, नमक, नींबू का रस और घी की जरूरत पड़ती है. इस बनाने के लिए सबसे पहले आटे को सामान्य तरीके से गूंथकर तैयार कर लें. अब मूंगफली को भूनकर उसका छिलका उतार लें. इसके बाद मिर्च, लहसुन, धनिया पत्ता और भुनी मूंगफली को कुटनी में दरदरा कूट लें. इस मिश्रण में सरसों तेल, स्वादानुसार नमक और थोड़ा नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें. ठेचा की स्टफिंग तैयार है. अब आटे की लोई लेकर रोटी की तरह बेलें. इस पर थोड़ा घी लगाएं और तैयार ठेचा फैला दें. इसके बाद पराठे को लच्छा पराठे की तरह मोड़कर बेल लें. तवे पर थोड़ा घी डालकर पराठे को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें. तैयार ठेचा पराठे को चटनी, दही या अचार के साथ गर्मागर्म परोसें.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News18









