Responsive Scrollable Menu

Thecha Paratha Recipe: स्वाद में कमाल है रांची का मूंगफली-लहसुन वाला ठेचा पराठा, जानें पूरी रेसिपी

Thecha Paratha Recipe: अगर आप कुछ अलग और स्वादिष्ट पराठा बनाना चाहते हैं, तो रांची का ठेचा पराठा ट्राई कर सकते हैं. इसमें मूंगफली, लहसुन और मिर्च की मसालेदार स्टफिंग भरी जाती है. इस के लिए आटा, 1 कप मूंगफली, 4-5 हरी मिर्च, 4-5 लहसुन की कलियां, थोड़ा धनिया पत्ता, सरसों तेल, नमक, नींबू का रस और घी की जरूरत पड़ती है. इस बनाने के लिए सबसे पहले आटे को सामान्य तरीके से गूंथकर तैयार कर लें. अब मूंगफली को भूनकर उसका छिलका उतार लें. इसके बाद मिर्च, लहसुन, धनिया पत्ता और भुनी मूंगफली को कुटनी में दरदरा कूट लें. इस मिश्रण में सरसों तेल, स्वादानुसार नमक और थोड़ा नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें. ठेचा की स्टफिंग तैयार है. अब आटे की लोई लेकर रोटी की तरह बेलें. इस पर थोड़ा घी लगाएं और तैयार ठेचा फैला दें. इसके बाद पराठे को लच्छा पराठे की तरह मोड़कर बेल लें. तवे पर थोड़ा घी डालकर पराठे को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें. तैयार ठेचा पराठे को चटनी, दही या अचार के साथ गर्मागर्म परोसें.

Continue reading on the app

कालमेघ तुलसी सर्दी-बुखार की डॉक्टर! बारिश में घर पर लगाएं पौधा, ठंड के मौसम में जमकर उठाएं फायदा

Herbal Plant Kaal Megh Tulsi Benifits: कालमेघ तुलसी अपने नाम के अनुसार ही गुण रखती है. आयुर्वेद में दावा किया जाता है कि इसकी पत्तियों के सेवन से सर्दी-बुखार ठीक हो जाता है. साथ ही आपको महीनों बुखार भी नहीं आएगा, क्योंकि इसकी पत्तियों के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ जाती है. जानें इस घर में लगाने का तरीका...

Continue reading on the app

  Sports

सरफराज खान ने भारत के लिए कब खेला था आखिरी टेस्ट मैच... क्या श्रीलंका में गॉल टेस्ट की प्लेइंग XI में मिलेगी जगह

Sarfaraz Khan played last test match: साई सुदर्शन के चोटिल होने के बाद मुंबई के आक्रामक मध्यक्रम बल्लेबाज सरफराज़ खान की भारतीय टेस्ट टीम में वापसी हुई है. 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ गॉल में शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें टीम में शामिल किया गया है. लगभग दो साल बाद रेड-बॉल क्रिकेट में लौट रहे 28 वर्षीय सरफराज़ ने हालिया रणजी ट्रॉफी 2025/26 सत्र में 53.62 की औसत से 429 रन बनाए थे. हालांकि, नंबर तीन पर देवदत्त पडिक्कल की मौजूदगी के चलते प्लेइंग XI में उनकी जगह को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. Sun, 9 Aug 2026 21:47:48 +0530

  Videos
See all

Weather Update: 10 घंटे के अंदर बारिश से भयंकर तबाही? IMD की खतरनाक चेतावनी! | IMD Rain Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T16:15:23+00:00

Mojtaba Khamenei Video: मौत की अफवाहों के बीच सामने आया मुजतबा खामेनेई का वीडियो | Iran vs USA War #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T16:15:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers