Sawan Somvar Wishes: सावन के दूसरे सोमवार की ऐसे दें शुभकामनाएं, दोहा-श्लोक पढ़कर दिन बितेगा अच्छा
Sawan Somvar Wishes: सावन के दूसरे सोमवार पर अपनों को भेजें 25+ दोहा, श्लोक और भक्तिमय शुभकामना संदेश। पढ़ें हर हर महादेव से जुड़े खूबसूरत मैसेज और शेयर करें ये खास सावन सोमवार विशेज।
क्या ट्रंप परमाणु समझौते को छोड़ने को तैयार? ईरान से स्ट्रेट आफ होर्मुज को लेकर रख सकता हैं ये शर्त
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ सैन्य टकराव से बाहर निकलने का रास्ता खोज रहे हैं. दरअसल, विवाद को सुलझाना लगातार कठिन होता जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अगर तेहरान 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' को पूरी तरह से फिर से खोल देता है तो अमेरिकी प्रशासन परमाणु मामले को एक तरफ रखने और जीत की घोषणा करने के लिए तैयार हो सकता है.
'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' की मानें तो ट्रंप हफ्तों से इस परिणाम के लिए आधार तैयार कर रहे हैं. उन्होंने निजी तौर पर अपने वरिष्ठ सहयोगियों को जानकारी दी कि वे तेहरान के संग किसी औपचारिक परमाणु समझौते के बिना भी पीछे हट सकते हैं. हालांकि, इस अहम समुद्री रास्ते से आवाजाही बहाल करने को लेकर ईरान की ओर से रखी गई कई बड़ी मांगों के बाद, सम्मानजनक समाधान खोजना कठिन है.
लंबे वक्त तक चलने वाले टकराव की तैयारी
तेहरान अरबों डॉलर का भुगतान अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी को खत्म करने और इलाके से अमेरिकी सेना की तरह से वापसी और अन्य बड़ी रियायतों को चाहता है. इन मांगों ने वॉशिंगटन के कूटनीतिक विकल्पों को सीमित किया है. इससे यह चिंता काफी बढ़ गई है. तेहरान शायद जल्द समझौता करने के बजाय लंबे वक्त तक चलने वाले टकराव की तैयारी में लगा है.
मिसाइल और ड्रोन क्षमताओं का उपयोग करके समुद्री रास्ते से आवाजाही में बाधा डालने की ईरान की क्षमता ने उसे काफी बढ़त दिलाई है. इससे वैश्विक कमर्शियल शिपिंग धीमी हो चुकी है. अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजारों में अस्थिरता बढ़ गई है.
कमर्शियल जहाजों पर टोल लगाने की कोशिश
हालांकि ट्रंप ने हाल के हफ्तों में बार-बार कहा है कि जलडमरूमध्य पूरी तरह खुला है, मगर उनके ये दावे खोखले साबित हुए हैं. फरवरी में तनाव बढ़ने के बाद तेहरान ने इस अहम समुद्री रास्ते को बंद कर दिया था. उसका कहना था कि अमेरिकी युद्धपोतों और सहयोगी देशों के जहाजों को यहां से गुजरने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए, साथ ही वह कमर्शियल जहाजों पर टोल लगाने की कोशिश भी कर रहा था.
जहाज पर मिसाइल हमला किया
अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि वाशिंगटन ने ईरान की शिपिंग पाबंदियों और टोल लगाने की किसी भी कोशिश को सख्ती से खारिज कर दिया है. सप्ताहांत में संयुक्त अरब अमीरात की इस घोषणा के बाद कूटनीतिक उम्मीदें और कम हो गईं कि ईरान ने उसके एक जहाज पर मिसाइल हमला किया है. इसी दौरान, ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी मोहम्मद बाघेरी जोलघाद्र ने इस समुद्री रास्ते को फिर से खोलने के लिए कई शर्तें रखीं.
ईरान की सरकारी एजेंसी के अनुसार, जोलकद्र ने कहा कि अमेरिका को युद्ध हमेशा के लिए खत्म करना होगा, अपनी नौसैनिक नाकेबंदी हटानी होगी। अमेरिकी सैन्य बलों को वापस बुलाना होगा, सभी प्रतिबंध हटाने होंगे. ईरान की फ्रीज की गई वित्तीय संपत्ति को जारी करना होगा और युद्ध का हर्जाना देना होगा.
ये भी पढ़ें: 'जो खेलेगा, वो खिलेगा, कॉमनवेल्थ गेम्स एथलीट से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इंस्टाग्राम पर शेयर की वीडियो
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
News Nation










