Responsive Scrollable Menu

अमेरिकी दूतावास ने जेडी वेंस के भारत दौरे की दिलाई याद

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस की भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री संग बिताए पलों को अमेरिकी दूतावास ने फिर याद किया है। इसमें उस बयान का जिक्र है जिसमें समृद्धि, शांति और बातचीत पर जोर दिया गया था।

अप्रैल 2025 में भारत दौरे के दौरान अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने साझी सोच और मजबूत साझेदारी की भावना को व्यक्त करते हुए कहा था कि अगर भारत और अमेरिका मिलकर काम करते हैं, तो दुनिया एक समृद्ध और शांतिपूर्ण भविष्य की ओर बढ़ सकती है। दोनों 21वीं सदी की वैश्विक दिशा तय करने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

उनका यह बयान केवल कूटनीतिक शिष्टाचार नहीं था, बल्कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में दोनों देशों की बढ़ती साझेदारी का संकेत भी था। पिछले कुछ वर्षों में भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक, आर्थिक, तकनीकी और रक्षा सहयोग में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने से लेकर उभरती तकनीकों में सहयोग तक, दोनों देश कई महत्वपूर्ण मोर्चों पर साथ खड़े नजर आते हैं।

अपनी उस यात्रा के दौरान राजस्थान के जयपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए (22 अप्रैल 2025) वेंस ने भारत-अमेरिका के मजबूत होते रिश्तों पर बात की थी। उन्होंने कहा, “अब हम यहां यह उपदेश देने के लिए नहीं हैं कि आप किसी एक खास तरीके से काम करें। पहले भी कई बार वॉशिंगटन ने प्रधानमंत्री मोदी के पास उपदेश देने के दृष्टिकोण से ही संपर्क किया है।” उपराष्ट्रपति वेंस ने कहा था कि पिछली सरकारें भारत को कमतर आंकती थीं और प्रधानमंत्री मोदी की सरकार की तारीफ करते हुए लोकतांत्रिक दुनिया में सबसे लोकप्रिय करार दिया था।

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करने के एक दिन बाद वेंस ने पीएम मोदी की लोकप्रियता की भी सराहना की थी और कहा कि उन्हें उनकी रेटिंग से जलन होती है।

बता दें कि दोनों देशों के बीच व्यावसायिक रिश्तों में पिछले एक साल में काफी उतार चढ़ाव दिखा फिर भी आपसी रिश्ते सहज रहे। फरवरी 2026 में हस्ताक्षरित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते ने द्विपक्षीय संबंधों को एक नया मोड़ दिया, जिसके तहत भारतीय वस्तुओं पर अमेरिकी शुल्क 18 फीसदी तक सीमित कर दिया गया। 2025 में दोनों देशों के बीच कुल व्यापार रिकॉर्ड 132.2 बिलियन डॉलर से अधिक रहा। यह समझौता ऊर्जा, तकनीक और रक्षा क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देता है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Sawal Public Ka: नरेन्द्र मोदी क्लियर हैं..सीट भी देंगे, सम्मान भी देंगे, नाम भी छपवा देंगे!

Sawal Public Ka | Women Reservation Bill: लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी का संबोधन हुआ. जिसमें विपक्ष के विरोध जताने पर उन्होंने एकदम साफ शब्दों में कहा कि अगर महिला आरक्षण बिलों का विरोध किया गया, तो उसका राजनीतिक लाभ उन्हें मिलेगा, लेकिन यदि सभी दल साथ चलें, तो किसी को भी राजनीतिक फायदा नहीं होगा. #sawalpublicka #womenreservationbill #pmmodi #parliamentsession #parliament #loksabha #hindinews #latestnews #aajkitazakhabar #topnews #news #updates #timesnownavbharat #priyankagandhi #akhileshyadav You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

  Sports

तू चल मैं आया... दुनिया के वो 5 टेस्ट, जहां एक दिन में गिरे सबसे ज्यादा विकेट, 138 साल से नहीं टूटा विश्व रिकॉर्ड

Most wickets in one day in Test: टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कुछ दिन ऐसे रहे हैं जब गेंदबाजों के आगे बल्लेबाजों ने पूरी तरह घुटने टेक दिए. 1888 में लॉर्ड्स के मैदान पर एक ही दिन में 27 विकेट गिरना आज भी एक अटूट वर्ल्ड रिकॉर्ड है. इसके अलावा मेलबर्न, ओवल और बेंगलुरु जैसे मैदानों पर भी विकेटों का पतन देखा गया. 2011 का केपटाउन टेस्ट तो गेंदबाजों के उसी घातक दबदबे का ताजा उदाहरण है, जो साबित करता है कि टेस्ट क्रिकेट में परिस्थितियां किसी भी पल खेल का पासा पलट सकती हैं. Sat, 18 Apr 2026 17:57:26 +0530

  Videos
See all

Heartwarming Moment of Success: बेटी के टॉपर बनते ही गले लग रो पड़ी माँ ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T13:15:03+00:00

Superfast News LIVE: फटाफट अंदाज में देखिए आज की बड़ी खबरें | US-Iran Conflict | Parliament #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T13:10:39+00:00

Breaking News: हाईकोर्ट ने राहुल के खिलाफ FIR के आदेश को रोका | Rahul Gandhi dual citizenship case #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T13:11:45+00:00

Delhi में BJP महिला कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, Women Reservation Bill की विफलता पर Congress को घेरा #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T13:11:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers