Responsive Scrollable Menu

Bollywood Controversy: कंगना ने किया दीपिका पादुकोण का सपोर्ट; 8 घंटे शिफ्ट डिमांड पर बोलीं- 'उन्होंने ये हक कमाया है'

Deepika Padukone controversy: बॉलीवुड में वर्किंग ऑवर्स को लेकर बॉलीवुड में बहस छिड़ी हुई है। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड पर विवाद छाया हुआ है, और इसके चलते उनके हाथ से दो  बड़े प्रोजक्ट्स भी निकल गए।

अब इस विवाद पर अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने दीपिका के 8 घंटे काम करने की मांग का खुलकर समर्थन किया है। कंगना का कहना है कि दीपिका अपने करियर के इस मुकाम पर यह मांग रखने का पूरा अधिकार रखती हैं।

'दीपिका ने मेहनत से कमाया है...'
हाल ही में ANI के पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान कंगना ने कहा कि इस मुद्दे को बेवजह विवाद का रूप दिया गया। उनके मुताबिक, “दीपिका आज इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हैं और अब वह एक मां भी हैं। अगर वह 8 घंटे काम करना चाहती हैं, तो उन्होंने यह जगह अपनी मेहनत से हासिल की है और यह उनका अधिकार है।”

Kangana Ranaut, Deepika Padukone

कंगना ने आगे कहा- “दीपिका और मैं, जब हम साथ थे, उसने बताया कि वे इम्तियाज की फिल्म पर काम कर रहे थे। उसने कहा, 'हमारी 12 घंटे की शिफ्ट है।' जवाब में, मैंने कहा कि मैं सिर्फ 10 घंटे काम करता हूं। उसने कहा, 'वाह, यह तो कमाल है।' तो एक समय ऐसा था जब हम 12-14 घंटे से कम काम करने के लिए तैयार नहीं थे क्योंकि हम बेहद जुनूनी थे। हम इसे चाहते थे। हम पूरी तरह से इसमें लगे हुए थे। हम सफल होना चाहते थे और ये सब चीजें चाहते थे। आप जानते हैं, जब आप नए होते हैं, आप आगे बढ़ रहे होते हैं, और आपकी जगह कोई और ले सकता है। आपकी जगह अलग होती है। वह (दीपिका), अपनी वर्तमान स्थिति में, एक मां है। उसे अपने परिवार की देखभाल करनी है।”

क्यों छिड़ा दीपिका के 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड पर विवाद?
दरअसल, पिछले साल दीपिका पादुकोण ने कथित तौर पर संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म स्पिरिट से दूरी बना ली थी। खबरें थीं कि उन्होंने एक नई मां होने के नाते सिर्फ 8 घंटे काम करने की शर्त रखी थी, जिसे लेकर इंडस्ट्री में बहस छिड़ गई थी। बाद में मेकर्स ने कल्कि 2898 AD के सीक्वल से भी उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही निर्देशक एटली की फिल्म 'राका' में अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का भी हिस्सा हैं।

Continue reading on the app

ऋषभ पंत जानबूझ कर हो रहे हैं आउट! सिद्धू का बयान, बॉलर नहीं खुद से आउट हो रहा LSG कप्तान

ऋषभ पंत का फॉर्म इस सीजन में काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है, कई बार कम स्कोर किए हैं. सिर्फ एक बार उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था SRH के खिलाफ 68 रन नाबाद. LSG अभी अंक तालिका में सातवें नंबर पर है, उनके टॉप ऑर्डर के खराब प्रदर्शन की वजह से.

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक की तूफानी फिफ्टी, क्लासेन का करिश्माई कैच, सीएसके-हैदराबाद मैच के टॉप मोमेंट्स

csk vs srh top moments: आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर सीजन की तीसरी जीत दर्ज की. अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन के तूफानी अर्धशतकों से हैदराबाद ने 194 रन का स्कोर बनाया था, जिसे एसआरएच के गेंदबाज डिफेंड करने में कामयाब रहे. चेन्नई की टीम पूरे ओवर खेलकर 184/8 के स्कोर तक ही पहुंच सकी. आइए इस मुकाबले के टॉप मोमेंट्स पर नजर डालते हैं. Sat, 18 Apr 2026 23:53:48 +0530

  Videos
See all

Ravi Kishan News: भोजपुरी में विपक्षी नेता पर क्या बोले रवि किशन ? #shorts #ytshorts #ravikishan #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T19:34:20+00:00

Adil Khan Case Update: धोखे और फरेब का शिकार हुई पीड़िता | Crime News Today | Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T19:30:09+00:00

Noida Labour Protest के दौरान हिंसा की साजिश रचने वाली Aditya Anand हुआ Arrest | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T19:30:27+00:00

Ravi Kishan Viral Speech: सदन में अपनी बेटी पर क्या बोल गए रवि किशन ? #shorts #ytshorts #ravikishan #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T19:35:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers