Responsive Scrollable Menu

कैसे रखें पढ़ाई और लव लाइफ में संतुलन? जानिए आसान और असरदार तरीके

How To Balance Love And Studies: अक्सर माता-पिता और शिक्षक प्यार को पढ़ाई में रुकावट मानते हैं, लेकिन मनोवैज्ञानिकों के अनुसार सही संतुलन होने पर दोनों साथ चल सकते हैं। जरूरी है कि आज का आनंद लेते हुए भविष्य को भी सुरक्षित रखा जाए। यह गाइड ऐसे ही संतुलन को समझने में मदद करती है

Continue reading on the app

कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 122 अंक फिसला

मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया तनाव के बीच कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इस दौरान घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्कों में मामूली गिरावट देखने को मिली।

बाजार बंद होने के समय सेंसेक्स 122.56 अंक यानी 0.16 प्रतिशत गिरकर 77,988.68 पर था, जबकि निफ्टी50 34.55 अंक या 0.14 प्रतिशत गिरकर 24,196.75 पर कारोबार करते नजर आया।

व्यापक बाजारों ने बेंचमार्क सूचकांकों से बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी मिडकैप में 0.63 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.89 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

वहीं, सेक्टरवार देखें तो सबसे ज्यादा निफ्टी मेटल में 1.53 प्रतिशत की तेजी और निफ्टी आईटी में 0.88 प्रतिशत की तेजी देखी गई। इसके अलावा, निफ्टी मीडिया, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी एफएमसीजी ने भी बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी ऑटो और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में गिरावट देखने को मिली।

निफ्टी 50 में सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाले शेयरों में एचडीएफसी बैंक, ओएनजीसी, एचडीएफसी लाइफ, टाइटन, एमएंडएम, भारती एयरटेल और अपोलो हॉस्पिटल्स शामिल रहे, जबकि अदाणी एंटरप्राइजेज, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, इटरनल, अदानी पोर्ट्स और बीईएल के शेयरों में सबसे ज्याद तेजी देखने को मिली।

अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम को लेकर दूसरे दौर की वार्ता पर संशय बने रहने के कारण निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि निकट भविष्य के लिए बाजार का रुख अनिश्चित बना हुआ है, क्योंकि निफ्टी 24,300 के रेजिस्टेंस स्तर को निर्णायक रूप से पार करने में विफल रहा। हालांकि, अगर अगले सत्र में यह 24,300 से ऊपर मजबूती से बढ़ता है, तो निकट भविष्य में एक स्थायी तेजी देखने को मिल सकती है। अन्यथा, मुनाफावसूली का एक बड़ा दौर शुरू हो सकता है, जो संभावित रूप से इंडेक्स को 24,000 की ओर खींच सकता है।

डॉलर में मामूली मजबूती और वैश्विक जोखिम भावना में सुधार के चलते भारतीय रुपया गुरुवार को डॉलर के मुकाबले 61 पैसे बढ़कर 93.98 पर बंद हुआ, जबकि पिछले दिन यह 93.37 पर बंद हुआ था।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह मजबूती मुख्य रूप से अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की उम्मीदों से प्रेरित है, जिसके चलते पिछले 48 घंटों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है, जिससे भारत के आयात बिल पर दबाव कम हुआ है।

इसके अतिरिक्त, विदेशी निवेशकों (एफआईआई) की खरीदारी और भारत-अमेरिका व्यापारिक संबंधों से मिल रहे सकारात्मक संकेतों से भी बाजार की भावना को बल मिल रहा है, क्योंकि पूंजी प्रवाह में सुधार से मुद्रा मजबूत होती है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

MI vs PBKS: पंजाब किंग्स के खिलाफ रोहित शर्मा हुए बाहर, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 24वां मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस ने चोटिल रोहित शर्मा और बीमार मिचेल सेंटनर की जगह क्विंटन डिकॉक और मयंक रावत को मौका दिया है। पंजाब ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। पंजाब की टीम ने अभी तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है। 

जारी सीजन में श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में पंजाब किंग्स की टीम ने चार मुकाबले खेले और तीन में जीत दर्ज की है। कोलकाता के खिलाफ एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था, वहीं दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम चार मैच खेलते हुए सिर्फ एक में जीत हासिल कर सकी है। 

मुंबई-पंजाब कि प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस- क्विंटन डिकॉक, रियान रिकल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

पंजाब किंग्स- प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर, कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
Thu, 16 Apr 2026 19:24:14 +0530

  Videos
See all

Women’s Reservation Bill: Priyanka Gandhi का बयान #pmmodi #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T14:08:00+00:00

Women's Reservation Bill: महिला आरक्षण पर साथ, परिसीमन पर फंसी बात! Political Analysis | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T14:15:09+00:00

Rajasthan पुलिस का 77वां स्थापना दिवस..सीएम ने गिनाईं उपलब्धियां | Bhajanlal Sharma #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T14:15:06+00:00

Women’s Reservation Bill: Priyanka Gandhi का बयान #pmmodi #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T14:09:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers