Responsive Scrollable Menu

ग्वालियर से सप्ताह में 6 दिन रहेगी दिल्ली और बेंगलुरु की उड़ान : सिंधिया

ग्वालियर, 16 अप्रैल (आईएएनएस)केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बताया है कि ग्वालियर से नई उड़ान सेवा शुरू होने वाली है जिससे ग्वालियर से सप्ताह में छह दिन दिल्ली और बेंगलुरु के लिए हवाई सेवा सुलभ रहेगी। बताया गया है कि ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट से ग्वालियर–दिल्ली–बेंगलुरु तथा बेंगलुरु–दिल्ली–ग्वालियर के लिए एक और हवाई सेवा शीघ्र प्रारम्भ होने जा रही है।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा है कि इस उड़ान सेवा के शुरू होने से ग्वालियर एवं ग्वालियर-चंबल क्षेत्र सहित मध्य प्रदेश की कनेक्टिविटी और सुदृढ़ होगी तथा यात्रियों को प्रमुख शहरों से बेहतर एवं तेज़ आवागमन सुविधा प्राप्त होगी। जानकारी के अनुसार, अकासा एयर द्वारा इस रूट पर नई उड़ानें शुरू की जाएंगी।

वर्तमान में ग्वालियर से इंडिगो की उड़ानें सप्ताह में तीन दिन (मंगलवार, गुरुवार और शनिवार) संचालित होती हैं, जबकि प्रस्तावित अकासा एयर की नई उड़ानों (सोमवार, बुधवार और शुक्रवार) के साथ अब सप्ताह में छह दिन हवाई सेवा उपलब्ध हो सकेगी। इस सेवा के शुरू होने से बेंगलुरु जैसे प्रमुख आईटी एवं स्टार्टअप हब से ग्वालियर का सीधा जुड़ना क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

उन्होंने कहा कि नई उड़ान सेवा से व्यापार, उद्योग, शिक्षा और रोजगार के अवसरों को नई गति मिलेगी। दिल्ली और बेंगलुरु जैसे प्रमुख महानगरों से सीधी कनेक्टिविटी मिलने से नागरिकों, व्यवसायियों और विद्यार्थियों को विशेष लाभ होगा तथा आवागमन अधिक सुगम और समयबद्ध हो सकेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आधुनिक एयरपोर्ट के माध्यम से क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर की हवाई सुविधाओं से जोड़ने का संकल्प साकार हो रहा है और यह पहल ग्वालियर के समग्र विकास को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।

--आईएएनएस

एसएनपी/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Kangana Ranaut: 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड पर कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण का किया सपोर्ट, बोलीं-हम वुमन को ज्यादा काम....

Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने हाल में ही एक्ट्रेसेस के लिए 8 घंटे की शिफ्ट कॉन्ट्रोवर्सी पर कमेंट किया है। ये विवाद दीपिका पादुकोण से शुरु हुआ था। इस पर बॉलीवुड के कई स्टार्स अपनी अलग-अलग राय रख चुके हैं।

Continue reading on the app

  Sports

ललित मोदी का भारत-पाकिस्तान क्रिकेट संबंध पर बयान, कहा- दोनों देशों के संबंध बिगड़ने के लिए पीसीबी जिम्मेदार

आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने भारत और पाकिस्तान के बीच जल्द ही द्विपक्षीय क्रिकेट फिर से शुरू होने की उम्मीद पर गंभीरता जताई है। उन्होंने राजनीतिक दखल को मुख्य रुकावट बताया है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन के यूट्यूब शो द ओवरलैप क्रिकेट में मोदी ने कहा कि दोनों बोर्ड के बीच खराब रिश्ते किसी भी सीरीज की संभावना में रुकावट डाल रहे हैं। इसके कारण न्यूट्रल वेन्यू पर भी मैच नहीं हो रहे। 

ललित मोदी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में बढ़ते राजनीतिक दखल को एक बड़ी चिंता बताया। उन्होंने कहा कि अगर बाहरी दबावों से मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं हुआ होता तो संबंध सुधारने में तेजी आ सकती थी। मोदी ने आगे कहा कि न्यूट्रल वेन्यू पर भी मैच नहीं हो सकता। दिक्कत पीसीबी के अंदर फैसले लेने की प्रक्रिया से जुड़ा है। ललित मोदी ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि स्थिति इतनी जल्दी सुधरेगी। 

ललित मोदी ने भारत-पाकिस्तान द्विपक्षीय क्रिकेट पर कहा कि मुझे नहीं लगता कि ये जल्द ही मुमकिन हो पाएगा। खासकर पाकिस्तान में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के राजनीतिकरण के कारण से। उन्होंने कहा कि फैसले क्रिकेट समुदाय स्वतंत्र रूप से नहीं लेता। इसके कारण दोनों टीमों का एक दूसरे के खिलाफ खेलना अभी संभव नहीं है। उन्होंने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई। 
Thu, 16 Apr 2026 17:12:34 +0530

  Videos
See all

Delhi Airport Accident: दिल्ली एयरपोर्ट पर अकासा और स्पाइस जेट के विंग्स टकराए | Delhi | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T12:45:04+00:00

Dangal: जब 2023 में बिल आया तो इस पर अच्छे से काम नहीं हुआ-Ashutosh | Women Reservation |Sahil Joshi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T12:37:06+00:00

Maulana Shahabuddin Razvi | Baba Bageshwar: 'हिंदू राष्ट्र का नारा छोड़ दें' |Top News | #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T12:40:00+00:00

TCS Nashik Case: हिंदू लड़कियों पर रोजा रखने और नमाज़ रखने का दबाह-Devayani Farande #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T12:38:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers