ग्वार पैक की कीमतों में गिरावट, ₹5620 के नीचे फिसला ग्वार सीड का भाव, जानें आज और किस एग्री कमोडिटी में है एक्शन
Agri Commodity: ग्वार पैक के लिए लगता है ये साल ठीक नहीं है। साल की शुरुआत से लेकर अब तक ग्वार गम का भाव 9% और ग्वार सीड का भाव 7% तक गिर चुका है। ग्वार सीड का भाव 5620 के नीचे फिसला है जबकि ग्वार गम का भाव 10500 के नीचे फिसला
ग्वालियर से सप्ताह में 6 दिन रहेगी दिल्ली और बेंगलुरु की उड़ान : सिंधिया
ग्वालियर, 16 अप्रैल (आईएएनएस)केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बताया है कि ग्वालियर से नई उड़ान सेवा शुरू होने वाली है जिससे ग्वालियर से सप्ताह में छह दिन दिल्ली और बेंगलुरु के लिए हवाई सेवा सुलभ रहेगी। बताया गया है कि ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट से ग्वालियर–दिल्ली–बेंगलुरु तथा बेंगलुरु–दिल्ली–ग्वालियर के लिए एक और हवाई सेवा शीघ्र प्रारम्भ होने जा रही है।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा है कि इस उड़ान सेवा के शुरू होने से ग्वालियर एवं ग्वालियर-चंबल क्षेत्र सहित मध्य प्रदेश की कनेक्टिविटी और सुदृढ़ होगी तथा यात्रियों को प्रमुख शहरों से बेहतर एवं तेज़ आवागमन सुविधा प्राप्त होगी। जानकारी के अनुसार, अकासा एयर द्वारा इस रूट पर नई उड़ानें शुरू की जाएंगी।
वर्तमान में ग्वालियर से इंडिगो की उड़ानें सप्ताह में तीन दिन (मंगलवार, गुरुवार और शनिवार) संचालित होती हैं, जबकि प्रस्तावित अकासा एयर की नई उड़ानों (सोमवार, बुधवार और शुक्रवार) के साथ अब सप्ताह में छह दिन हवाई सेवा उपलब्ध हो सकेगी। इस सेवा के शुरू होने से बेंगलुरु जैसे प्रमुख आईटी एवं स्टार्टअप हब से ग्वालियर का सीधा जुड़ना क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
उन्होंने कहा कि नई उड़ान सेवा से व्यापार, उद्योग, शिक्षा और रोजगार के अवसरों को नई गति मिलेगी। दिल्ली और बेंगलुरु जैसे प्रमुख महानगरों से सीधी कनेक्टिविटी मिलने से नागरिकों, व्यवसायियों और विद्यार्थियों को विशेष लाभ होगा तथा आवागमन अधिक सुगम और समयबद्ध हो सकेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आधुनिक एयरपोर्ट के माध्यम से क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर की हवाई सुविधाओं से जोड़ने का संकल्प साकार हो रहा है और यह पहल ग्वालियर के समग्र विकास को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।
--आईएएनएस
एसएनपी/पीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation





















