Bade Miyan Kidhar Chale: बंगाल की वह सीट, जहां 87% वोटर्स मुस्लिम, 69 साल में सिर्फ बार हिंदू रहा विधायक
Bade Miyan Kidhar Chale: पश्चिम बंगाल का एक विधानसभा क्षेत्र सुजापुर जहां हिंदू माइनॉरिटी में है और मुस्लिम मेजोरिटी से भी कहीं अधिक. ये पश्चिम बंगाल की वह सीट है, जहां मुस्लिम तय करते हैं कि कौन जीतेगा और कौन हारेगा. यहां 1957 से लेकर 2021 तक सिर्फ एक बार गैर मुस्लिम विधायक चुना गया है, वह भी 1957 में. उस साल के बाद से अब तक वहां सिर्फ मुस्लिम उम्मीदवार ही मैदान में उतरते हैं.
बड़े मिया किधर चले की टीम पहुंचीं है, पश्चिम बंगाल के उसी सुजापुर विधानसभा सीट पर, आइये जानते हैं…
पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा अगर मुस्लिम वोटर्स कहीं हैं, तो वह हैं सुजापुर विधानसभा में, जहां मुस्लिम मेजोरिटी में और हिंदू माइनोरिटी में हैं. यहां 87 फीसद मुस्लिम आबादी है, जिस वजह से इस सीट पर वोटर्स भी सबसे अधिक मुस्लिम ही हैं. हालांकि एसआईआर लागू होने के बाद सुजापुर में 30 हजार से अधिक वोट या तो डिलीट हुए हैं या फिर कटे हुए हैं.
2026 में मालदा की सूजापुर विधानसभा सीट से टीएमसी की सबीना यास्मीन मैदान में हैं. उनके सामने कांग्रेस के मोहम्मद अब्दुल हन्नान मैदान में है. वहीं बीजेपी ने अभिराज चौधरी को मुस्लिम बहुल्य सूजापुर से उमीदवार बनाया है. एआईएमआईम भी मैदान में उतरी हुई.
मनोरंजन मिश्रा क्षेत्र के एकमात्र गैर-मुस्लिम विधायक
1962 से 2016 तक सूजापुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा रहा, हालांकि, 2021 में टीएमसी ने इसमें सेंधमारी की और कांग्रेस से ये गढ़ छीन लिया. खास बात है कि भाजपा की इस सीट पर कोई भी आधार नहीं रहा है. पिछली बार टीएमसी के मोहम्मद अब्दुल घनी ने 73 फीसद से अधिक वोट हासिल करके जीत दर्ज की थी. बता दें, 1957 में ये सीट अस्तित्तव में आई और तब से लेकर अब तक 18 बार विधानसभा चुनाव हुए हैं, जिसमें दो उपचुनाव भी शामिल हैं. कांग्रेस ने 16 बार सूजापुर से जीत हासिल की है. खास बात है कि 1957 में इस सीट के पहले चुनाव में निर्दलीय मनोरंजन मिश्रा ने जीत दर्ज की थी. वे इस सीट के पहले गैर-मुस्लिम विधायक रहे हैं.
जानें कहां कितने वोटर्स
सुजापुर में 2021 में 251,186 रजिस्टर्ड वोटर थे, जो 2019 में 229,301 और 2016 में 210,287 थे. वोटर टर्नआउट लगातार ज्यादा रहा है, 2021 में 82.64 परसेंट, 2019 में 77.69 परसेंट और 2016 में 79.20 परसेंट वोटिंग हुई थी. 2021 के वोटरों में लगभग 87.6 परसेंट वोटर मुस्लिम थे. इस सीट के 63.7 परसेंट वोटर गांव में रहते हैं जबकि 36.3 परसेंट वोटर्स शहर में रहते हैं.
Debt Mutual Fund: 2 साल में लेनी है सपनों की कार? बैंक FD के बजाय 'डेट फंड' हो सकते हैं स्मार्ट चॉइस, जानें क्यों
Debt Mutual Fund: 1 से 3 साल के लक्ष्यों के लिए डेट म्यूचुअल फंड बैंक FD के मुकाबले बेहतर रिटर्न और अधिक लिक्विडिटी प्रदान करते हैं। इनमें बिना पेनल्टी पैसा निकालने की सुविधा और सरकारी/कॉर्पोरेट बॉन्ड्स में निवेश के कारण सुरक्षा का अच्छा संतुलन मिलता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Moneycontrol


















