'धर्मेंद्र जी आपने मेरी पहचान करा दी, मैं अति पिछड़े समाज से हूं, अखिलेश जी मेरे दोस्त हैं', PM मोदी के ऐसा कहते ही सपा सुप्रीमो ने जोड़ लिया हाथ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कहा, धमेंद्र जी मैं आपका बहुत आभारी हूं कि आपने मेरी पहचान करा दी। मैं अति पिछड़े समाज से आता हूं।
इस दुकान के नाम पर ही फिदा हैं लोग, स्वाद भी जबरदस्त… जयपुर की लस्सी ने बना दिया अपना अलग ब्रांड
Jaipur Achanak Lassi Wala : जयपुर की भीषण गर्मी में जहां लोग ठंडक की तलाश में रहते हैं, वहीं रामगढ़ मोड़ की एक छोटी सी दुकान इन दिनों खास चर्चा में है. 'अचानक लस्सी वाला' नाम सुनते ही लोग ठिठक जाते हैं और यहीं से शुरू होती है इस दुकान की खास पहचान. अनोखे नाम और लाजवाब स्वाद के चलते यह जगह अब जयपुर के फूड लवर्स की पसंद बन चुकी है. करीब 40 साल का अनुभव रखने वाले परिवार ने इस दुकान की शुरुआत एक साधारण सोच से की थी, लेकिन आज यह एक ब्रांड बन चुका है. यहां अलग-अलग फ्लेवर नहीं, बल्कि सिर्फ मावा मलाई लस्सी मिलती है, जो घर के ताजे दही, मावा और क्रीम से तैयार की जाती है. कुल्हड़ में परोसी जाने वाली यह लस्सी न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन है, बल्कि गर्मी में शरीर को ठंडक भी देती है. सोशल मीडिया पर फूड ब्लॉगर्स की वजह से यह दुकान तेजी से वायरल हो रही है. एक बार यहां की लस्सी पीने वाले लोग बार-बार लौटकर आते हैं, जिससे साफ है कि ‘अचानक’ नाम से शुरू हुई यह कहानी अब लोगों की आदत बन चुकी है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Republic Bharat
News18



















