PM Modi Speech: ये समय की मांग है… पहले ही देरी हो चुकी है! महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी का बयान
PM Modi on Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल पर संसद में बहस के दौरान नरेंद्र मोदी ने एक दिलचस्प और थोड़ा सख्त मैसेज दिया. उन्होंने साफ कहा कि 'ये समय की मांग है' और इस मुद्दे पर देश पहले ही काफी देरी कर चुका है. प्रधानमंत्री ने इशारों-इशारों में विपक्ष को भी घेरा, बोले जब नेता अकेले में बात करते हैं तो मान लेते हैं कि महिला आरक्षण जरूरी है… लेकिन जैसे ही मंच पर आते हैं, बात बदल जाती है. उन्होंने याद दिलाया कि जब इस बिल को लेकर अलग-अलग दलों से बातचीत हुई थी, तो ज्यादातर पार्टियों ने सैद्धांतिक तौर पर इसका विरोध नहीं किया था. अब सवाल ये है कि फिर संसद में इतना राजनीतिक शोर क्यों? पीएम का कहना है कि बाद में इस मुद्दे को राजनीतिक रंग दे दिया गया और दिशा बदल दी गई.
NEET PG 2025: क्या 28 फरवरी के बाद के एडमिशन रद्द होंगे? सुप्रीम कोर्ट के फैसले से टूटीं डॉक्टरों की उम्मीदें
Supreme Court on NEET PG 2025: सुप्रीम कोर्ट ने नीट पीजी 2025 के लिए विशेष काउंसलिंग राउंड आयोजित करने की याचिका खारिज कर दी है. जस्टिस पीएस नरसिम्हा की पीठ ने स्पष्ट किया कि 28 फरवरी की कटऑफ के बाद कोई नया राउंड नहीं होगा. एनएमसी का फैसला बरकरार रहेगा यानी मेडिकल कोर्स की पीजी सीटें खाली रहेंगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)







