Responsive Scrollable Menu

JAC 8th Result 2026 OUT LINK:झारखंड बोर्ड ने जारी किया कक्षा 8 का रिजल्ट, 93.31% बच्चे हुए पास, ऐसे देखें परिणाम

JAC 8th Result 2026 OUT LINK: झारखंड अकादमिक परिषद (JAC) ने आज यानी 16 अप्रैल, 2026 को कक्षा आठवीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है. इस साल कुल 4,81,647 छात्रों ने JAC की 8वीं की परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर ली है. इस साल आठवीं क्लास का पास प्रतिशत 93.31 रहा है. छात्र घर बैठे अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इस साल झारखंड बोर्ड में भी लड़कियों ने बाजी मारी है. लड़कियों का पास पर्संटेज 93.70% रहा. वहीं, लड़कों का पास प्रतिशत 92.89% नोट किया गया है. छात्र अपना JAC कक्षा 8वीं का रिजल्ट और स्कोरकार्ड ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर अभी चेक कर सकते हैं. आइए जानते हैं स्टेप-बाय-स्टेप वाइज रिजल्ट चेक करने का प्रोसेस.

मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?

स्टूडेंट्स अपनी कक्षा आठ की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें-

  • छात्र सबसे पहले jacresults.com वेबसाइट पर जाएं.
  • यहां होमपेज पर JAC Class 8 scorecard PDF के लिंक को दबाएं.
  • इसके बाद यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और जन्मतिथि सब्मिट करें.
  • आपके फोन के स्क्रीन पर रिजल्ट का स्कोरकार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर सकते हैं.
  • छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना स्कोरकार्ड भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

ये भी पढ़ें- Who is Khushi and Chandni 12 toppers: कौन हैं कुमारी खुशी रानी और कुमारी चांदनी विश्वकर्मा? एमपी बोर्ड परीक्षा में इतने अंक से बनीं टॉपर्स

मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, कुल अंक, सबजेक्ट वाइस नंबर, पास प्रतिशत और क्वालिफाइंग स्टेटस जैसी जरूरी जानकारियां होंगी.

कहां चेक करें रिजल्ट?

छात्र अपना रिजल्ट देखने के बताई गई आधिकारिक वेबसाइटों पर जा सकते हैं. 

  • jac.jharkhand.gov.in
  • jac.nic.in
  • jacresults.com
  • jharresults.nic.in

रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक

इस लिंक पर क्लिक करें

 

ये भी पढ़ें- यूपी में निकलने वाली हैं 7800 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

Continue reading on the app

ड्रग्स के नशे में झूमते दिखे लड़का-लड़की, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक युवक और युवती नशे में धुत नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों बीच सड़क नशे में इतने गुम हैं कि उन्हें पता ही नहीं है कि वे क्या कर रहे हैं. युवक और युवती अपने पूरे शरीर को झुकाए हुए लगभग बेहोशी की मुद्रा में खड़े हैं. वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि इन दोनों ने ड्रग्स जैसे किसी बेहद खतरनाक नशीले पदार्थ का सेवन किया है. यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर छाया हुआ है. इस वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि यह पंजाब के लुधियाना शहर का है. हालांकि, न्यूज नेशन इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

एक्स पर वीडियो देख लोग हुए हैरान

इस वीडियो को एक एक्स (ट्विटर) यूजर ने शेयर किया है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को कई लाख लोगों ने देख लिया है और यह गिनती लगातार बढ़ती जा रही है. वीडियो पर लोगों के जमकर रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं. वीडियो इतना विचलित करने वाला है कि जो भी इसे देख रहा है, वह पंजाब की स्थिति पर चिंता जता रहा है. युवक-युवती का शरीर जिस तरह से मुड़ा हुआ है, वह साफ दर्शाता है कि नशा उनके दिमाग और नसों पर किस कदर हावी हो चुका है.

सोशल मीडिया पर फूटा जनता का गुस्सा

वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग अपनी नाराजगी और दुख जाहिर कर रहे हैं. एक एक्स यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह 'उड़ता हुआ पंजाब' है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि इस प्रदेश में नशा अब अपने चरम पर पहुंच गया है. कुछ लोगों ने सुरक्षा और बॉर्डर के मुद्दे को भी इससे जोड़ा है. एक यूजर ने लिखा कि भाई साहब, यह बॉर्डर वाला प्रदेश है, हो सकता है कि पाकिस्तान से लगातार ड्रग्स की सप्लाई हो रही हो और हमारे युवा बर्बाद हो रहे हों. वीडियो पर हर कोई हैरानी जता रहा है और इसे युवाओं के फ्यूचर के लिए बड़ा खतरा बता रहा है.

नशे की समस्या और पुराने वीडियो

बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है जब पंजाब से ऐसा कोई वीडियो सामने आया हो. कुछ दिन पहले भी ठीक इसी तरह का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक युवक नशे में पूरी तरह चूर था और सड़क पर खड़ा होने की स्थिति में भी नहीं था. उस वीडियो को लेकर भी यही दावा किया गया था कि वह पंजाब का है. बार-बार सामने आ रही ये तस्वीरें सच में अपने आप में चौंकाने वाली और डराने वाली हैं. जो भी इन वीडियो को देख रहा है, वह यही कह रहा है कि सरकार और पुलिस को नशे के इस काले कारोबार पर तुरंत रोक लगानी चाहिए.

प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती

पंजाब में नशे की समस्या एक बड़ा मुद्दा रही है. इस ताजा वीडियो ने एक बार फिर प्रशासन के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. सड़क पर सरेआम इस तरह की हालत में युवाओं का मिलना यह बताता है कि ग्राउंड लेवल पर स्थिति अभी भी काफी गंभीर बनी हुई है. सोशल मीडिया पर लोग मांग कर रहे हैं कि उन ड्रग डीलर्स पर कड़ी कार्रवाई की जाए जो इस तरह का जहर युवाओं तक पहुंचा रहे हैं. फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है और लोग इसे भारी संख्या में शेयर कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- प्रयागराज में बड़ा ट्रेन हादसा! पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Continue reading on the app

  Sports

SRH vs CSK: हैदराबाद और चेन्नई के बीच घमासान, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

 सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 27वां मुकाबला खेला जा रहा है। वहीं सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। हैदराबाद के धुरंधर बल्लेबाज पहले बैटिंग कर रहे हैं। 

वहीं आज के मैच में एमएस धोनी की वापसी नहीं हुई है। वे मैच नहीं खेलेंगे। जबकि पैट कमिंस भी आज के मैच में उपस्थित नहीं हैं। 

टॉस जीतने के बाद सीएसके कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि, बिल्कुल, सबसे नीचे से ऊपर उठना बहुत अच्छी बात है। लेकिन मुझे लगता है कि दूसरे मैच से ही, हमने बुनियादी चीज़ें सही तरीके से करना शुरू कर दिया था। हमारी बैटिंग अच्छी थी, हमारी बॉलिंग अच्छी थी, हमारी फील्डिंग 50-50 रही है। लेकिन मुझे लगता है कि सभी डिपार्टमेंट में, हमने सच में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। और आज की सबसे ज़रूरी बात यह है कि हम लगातार अच्छा खेलते रहें और बस बुनियादी चीज़ें सही तरीके से करते रहें। 

वहीं एसआरएच कप्तान ईशान किशन ने कहा कि, मुझे लगता है कि हम पहले बैटिंग करते। विकेट अच्छा लग रहा है, इसलिए हम एक अच्छा स्कोर खड़ा करना चाहते हैं। आपको टीम के लिए बैटिंग करनी होती है, न कि अपने निजी प्रदर्शन के लिए। हमें बस हर मैच पर ध्यान देना है, और इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि हम अभी कहां हैं, क्योंकि यह एक लंबा टूर्नामेंट है। 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबाद- अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (डब्ल्यू), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा।

चेन्नई सुपर किंग्स- संजू सैमसन (डब्ल्यू), रुतुराज गायकवाड़ (सी), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह।
Sat, 18 Apr 2026 19:37:12 +0530

  Videos
See all

Iran US Israel War: ट्रंप का दावा झूठा! ईरान ने दो टूक कहा— 'यूरेनियम कहीं ट्रांसफर नहीं होगा'! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T14:45:00+00:00

PM Modi के संबोधन को लेकर हलचल तेज़! #pmmodi #womenreservationbill #viralvideo #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T14:43:07+00:00

आज रात 8.30 बजे क्या बोलेंगे प्रधानमंत्री? #narendramodi #pmmodi #viralvideo #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T14:44:41+00:00

Anupriya Patel ने कहा- PM का संबोधन देश की आधी आबादी के लिए होगा #pmmodi #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T14:46:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers