Responsive Scrollable Menu

यहां हुई उल्टी शादी… दुल्हन लाई बारात, विदाई में रोने लगे दूल्हे राजा, ससुर ने बताया क्यों करवाई ऐसी शादी?

Dulhe Ki Vidai: छत्तीसगढ़ के सरगुजा में एक अनोखी शादी हुई, जहां दुल्हन देवमुनि बारात लेकर दूल्हे बिलासुस के घर पहुंची. दुल्हन के घर में कोई बेटा न होने के कारण पिता ने दूल्हे को घर जमाई के रूप में अपनाया. विदाई के समय दूल्हा भावुक होकर रोने लगा, जिसने पुरानी सामाजिक परंपराओं को नई दिशा दी है.

Continue reading on the app

Hera Pheri 3 update: अक्षय कुमार ने 'हेरा फेरी 3' पर दिया बड़ा अपडेट, फैंस का लग सकता है झटका!

Hera Pheri 3 update: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की रिलीज से ठीक पहले उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव के जरिए फैंस से बातचीत की, जहां उनसे ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर भी सवाल पूछा गया। हेरा फेरी 3 को लेकर फैंस के बीच जितनी एक्साइटमेंट है वो अब शायद कम हो सकती है, क्योंकि अक्षय ने जो हिंट दिया है उससे फैंस को झटका लग सकता है।

'हेरा फेरी 3' पर बोले क्या अक्षय?
'भूत बंगला' की रिलीज से पहले अक्षय ने इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन किया और फैंस से बातचीत की। इस दौरान जब एक फैन ने 'हेरा फेरी 3' की अपडेट जाननी चाही, तो अक्षय ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा, “मुझे पता था ये सवाल जरूर आएगा। लेकिन फिलहाल ‘हेरा फेरी’ पर कुछ भी नहीं है।” उनके इस बयान से साफ है कि फिलहाल इस फिल्म को लेकर कोई ठोस अपडेट सामने नहीं आया है।

हेरा फेरी 3 को लेकर विवाद
दरअसल, हेरा फेरी 3 को लेकर पिछले साल बड़ा ऐलान किया गया था, जिसमें एक बार फिर अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की तिकड़ी साथ नजर आने वाली थी। हालांकि, बीच में खबर आई थी कि परेश रावल ने क्रिएटिव मतभेदों के चलते फिल्म छोड़ दी है। बाद में मामला सुलझा और उन्होंने दोबारा प्रोजेक्ट जॉइन कर लिया।

‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइजी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा कॉमेडी सीरीज में से एक रही है। साल 2000 में रिलीज हुई पहली फिल्म, जिसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था, ने दर्शकों को खूब हंसाया। फिल्म में राजू, श्याम और बाबूराव का किरदार आज भी लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है। इसके बाद 2006 में आई Phir Hera Pheri ने भी इसी लोकप्रियता को आगे बढ़ाया।

भूत बंगला की रिलीज
वहीं, अक्षय कुमार की नई फिल्म 'भूत बंगला' की बात करें तो इसे भी प्रियदर्शन ने ही डायरेक्ट किया है। इस हॉरर-कॉमेडी में परेश रावल, तब्बू, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और दिवंगत असरानीभी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
 

Continue reading on the app

  Sports

Virat Kohli के फोटो लाइक करने पर जर्मन मॉडल ने तोड़ी चुप्पी: बोलीं- 'लोगों ने बतंगड़ बना दिया, मुझे उनके लिए...'

Virat Kohli Controversy: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। एक बार फिर इंस्टाग्राम पर उनके एक 'लाइक' ने कॉन्ट्रोवर्सी को जन्म दे दिया। जर्मन मॉडल और कंटेंट क्रिएटर LizLaz की एक फोटो को लाइक करने और फिर अनलाइक करने की घटना ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। अब इसपर खुद मॉडल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

मॉडल बोलीं- 'मैं खुश थी...'
इस घटना से अचानक पॉपुलर होने पर लिजलैज ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा, “यह बहुत ही चौंकाने वाला था क्योंकि मैं सुबह उठी और फिर हर जगह मेरी ही चर्चा थी। मुझे तो यह भी नहीं पता कि उन्होंने तस्वीर को कब लाइक किया, मुझे तो खबरों से ही पता चला। कई लोगों ने अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर मेरे बारे में छपे लेख देखे और मुझे डीएम में भेजे। मुझे आज बहुत सारे मैसेजेस मिले, लोग इस बात को लेकर बहुत उत्साहित थे।”

Virat Kohli liked LizLaz photo

'लाइक' और फिर 'अनलाइक' पर क्या बोलीं?
कोहली द्वारा पोस्ट अनलाइक करने पर लिज़लाज़ ने कहा- "मुझे सच में उनके लिए थोड़ा दुख हुआ। मुझे बहुत खुशी हुई कि उन्होंने इसे लाइक किया, लेकिन फिर उनके अनलाइक करने पर मुझे थोड़ा बुरा लगा क्योंकि मुझे समझ ही नहीं आता कि यह इतनी बड़ी खबर कैसे बन गई। लोगों ने इस पर ध्यान कैसे दिया, इसे खबर कैसे बना दिया... शायद उनका इरादा ऐसा नहीं था, लेकिन फिर भी मैं इसके लिए आभारी हूं और उनके समर्थन की सराहना करती हूं।"

कैसे शुरू हुआ मामला?
यह पूरा मामला तब सामने आया जब सोशल मीडिया यूज़र्स ने नोटिस किया कि विराट कोहली ने लिज़लाज़ की इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक किया था, जिसे बाद में हटा लिया गया। देखते ही देखते यह छोटी-सी घटना वायरल हो गई और मीम्स व चर्चाओं का सिलसिला शुरू हो गया। कई लोगों ने इसे पहले हुए अवनीत कौर वाले “लाइक” विवाद से भी जोड़कर देखा।
 

Sat, 18 Apr 2026 13:34:42 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: होर्मुज खुलने के बाद भी ट्रंप की नाराज़गी क्यों? |Strait of Hormuz |Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T08:45:00+00:00

होर्मुज को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा!| Shorts | Iran US Ceasefire | Hormuz Conflict | Trump Vs Mojtaba #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T08:36:17+00:00

Nashik TCS Case: एक्शन में आए महाराष्ट्र के CM! | Maharashtra | Devendra Fadnavis | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T08:40:39+00:00

Nashik TCS Case: नासिक धर्मांतरण मामले में Nida के पति से पूछताछ | Shorts| Supreme Court #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T08:34:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers