Responsive Scrollable Menu

लश्कर के को-फाउंडर आमिर हमजा पर फायरिंग:अस्पताल में भर्ती, लाहौर में न्यूज चैनल के ऑफिस के बाहर हमला; पिछले साल भी अटैक हुआ था

पाकिस्तान के लाहौर में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के संस्थापक सदस्य आमिर हमजा पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी। हमले के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावरों ने लाहौर में एक न्यूज चैनल के दफ्तर के बाहर उन पर फायरिंग की। हमला किसने और क्यों किया, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। यह एक साल से भी कम समय में दूसरा मौका है, जब हमजा पर हमला हुआ है। इससे पहले पिछले साल मई में भी उनके घर के बाहर अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मारी थी। पिछले हमले के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। इसके बाद पाकिस्तानी अधिकारियों ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी थी, हालांकि उस घटना पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था। लश्कर की पत्रिकाओं का संपादक था आतंकी आमिर हमजा 1987 में लश्कर-ए-तैयबा की स्थापना में शामिल 17 लोगों में से एक है। वह आतंकी गतिविधियों, प्रचार, फंड जुटाने और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े कई अखबारों और पत्रिकाओं का संपादन करता था। वह लश्कर की सेंट्रल एडवाइजरी कमेटी का सदस्य भी रहा है और अन्य आतंकी समूहों के साथ संबंध स्थापित करने में एक्टिव रहा है। हमजा ने हाफिज सईद के नेतृत्व में लश्कर-ए-तैयबा को दूसरे आतंकी समूहों से जोड़ने का काम किया। वह लश्कर से जुड़े एक चैरिटी संगठन का नेतृत्व करता था और लश्कर के यूनिवर्सिटी ट्रस्ट के बोर्ड में शामिल था, जिसे पहले हाफिज सईद संभालता था। हमजा ने सोवियत के खिलाफ जंग लड़ी थी हमजा ने 1980 के दशक में अफगानिस्तान में सोवियत संघ के खिलाफ युद्ध में हिस्सा लिया था। इसके बाद वह हाफिज सईद और अन्य आतंकियों के साथ जुड़ गया। वह हाफिज सईद और अब्दुल रहमान मक्की का करीबी है। अमेरिका ने साल 2012 में हमजा को वैश्विक आतंकी घोषित किया था। हमजा को भारत के खिलाफ कई आतंकी हमलों से जोड़ा गया है। उसे जम्मू के सुंजवां में सेना के ब्रिगेड मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड बताया जाता है। 8 साल पहले संगठन से अलग हुआ था कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2018 में फंड की कमी की समस्या की वजह से लश्कर-ए-तैयबा में फूट पड़ गई थी। इसके बाद आमिर हमजा ने खुद को संगठन से अलग कर लिया था। उसने अपना नया संगठन बनाया था। इसका नाम जैश-ए-मनक्फा रखा गया था। ------------------------------------------ पाकिस्तान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान में गाय-भैंस पालने पर गोबर टैक्स लगाने की तैयारी:हर पशु पर रोजाना 30 रुपए वसूलेगी सरकार, विपक्ष बोला- यह रेवेन्यू जुटाने का तरीका पाकिस्तान के पंजाब राज्य में गाय और भैंस पालने पर अब ‘टैक्स’ लगाने की तैयारी हो रही है। पाकिस्तानी अखबार डेली टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मरियम नवाज की सरकार हर गाय और भैंस पर रोजाना 30 पाकिस्तानी रुपए फीस देने का नियम बना सकती है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक की तूफानी फिफ्टी, क्लासेन का करिश्माई कैच, सीएसके-हैदराबाद मैच के टॉप मोमेंट्स

csk vs srh top moments: आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर सीजन की तीसरी जीत दर्ज की. अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन के तूफानी अर्धशतकों से हैदराबाद ने 194 रन का स्कोर बनाया था, जिसे एसआरएच के गेंदबाज डिफेंड करने में कामयाब रहे. चेन्नई की टीम पूरे ओवर खेलकर 184/8 के स्कोर तक ही पहुंच सकी. आइए इस मुकाबले के टॉप मोमेंट्स पर नजर डालते हैं. Sat, 18 Apr 2026 23:53:48 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala : Donald Trump के दिमाग में क्या चल रहा है? | Iran | Pakistan | Israel | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T00:09:04+00:00

News ki Pathshala: Israel ने रचा ऐसा चक्रव्यूह कि Shahbaz Sherif की उड़ी नींद! #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T00:10:00+00:00

Congress VS BJP: Congress पर PM मोदी ने साधा निशाना #shorts #viralvideo #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T00:04:14+00:00

West Bengal के मंच से CM Yogi ने Bengali में Mamata सरकार पर साधा निशाना, कह दी ये बड़ी बात ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T00:06:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers